Nature Nature

लिखमादेसर में राम कथा का भावुक सातवां दिन: भरत के त्याग प्रसंग ने श्रद्धालुओं को किया भाव-विभोर

Nature

लिखमादेसर में राम कथा का भावुक सातवां दिन: भरत के त्याग प्रसंग ने श्रद्धालुओं को किया भाव-विभोर
समाचार गढ़ 15 अप्रैल 2026, श्रीडूंगरगढ़। तहसील के गांव लिखमादेसर में चल रही संगीतमय श्री राम कथा के सातवें दिन भक्ति और भावनाओं का अद्भुत संगम देखने को मिला। पूनमचंद रामनिवास तिवाड़ी परिवार के सान्निध्य में आयोजित इस भव्य कथा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।

कथा के दौरान जैसे ही कथा वाचक दंडी स्वामी श्री शिवेंद्राश्रम जी महाराज ने श्रीराम-भारद्वाज मिलन, भरत के त्याग और चित्रकूट प्रस्थान का प्रसंग सुनाया, पूरा पांडाल भाव-विभोर हो उठा। भरत जी के त्याग, भाई प्रेम और मर्यादा की मार्मिक कथा सुनकर कई श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं। महाराज श्री की ओजस्वी वाणी ने ऐसा वातावरण बनाया कि हर ओर “जय श्री राम” के जयकारे गूंज उठे।

कथा स्थल पर माहौल ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो चित्रकूट का दृश्य सजीव हो उठा हो। श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर झूमते नजर आए, वहीं महिलाओं ने भजनों पर भावपूर्ण सहभागिता निभाई।

इस अवसर पर गौ सेवा के लिए श्री कृष्ण गोपाल गौशाला ट्रस्ट, लिखमादेसर में दानदाताओं ने खुलकर सहयोग किया। विभिन्न श्रद्धालुओं द्वारा कुल लगभग 7 लाख रुपये का योगदान दिया गया, जिसमें बाबूलाल विकास कुमार बोथरा ने 1 लाख रुपये, संतोष चंद बैद व पुरुषोत्तम सुखलाल जैसनसरिया ने 51-51 हजार रुपये सहित कई दानदाताओं ने उदार सहयोग दिया।

आयोजकों द्वारा यातायात, भोजन और प्रसाद की उत्तम व्यवस्था की गई। कथा के अंत में आरती और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ, लेकिन श्रद्धालुओं के मन में भक्ति की ज्योति और अधिक प्रज्वलित हो गई।

इस अवसर पर भंवरनाथ ज्याणी, पूर्व विधायक अशोक पींचा, बाबूलाल कंदोई, शोभाकांत स्वामी, दुर्गाराम पारीक, विद्याधर पारीक, सुरेश तिवाड़ी, ओमप्रकाश सिद्ध, देवीलाल तिवाड़ी, पवन पारीक, ऋतिक तिवाड़ी, राजीव व्यास, मनोज पारीक, मांगीलाल जोशी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कथा का संचालन गिरधारीलाल पारीक ने किया।

  • Related Posts

    आपके खाने के पैकेट पर आने वाला है बड़ा बदलाव, ये लाल निशान किस बात का देगा अलर्ट?

    समाचार-गढ़ 29 अगस्त, 2026। अगर किसी पैकेज्ड फूड में नमक, चीनी या सैचुरेटेड फैट तय सीमा से ज्यादा हुआ, तो उसके पैकेट के सामने लाल रंग का षटकोणीय चेतावनी लेबल…

    सितंबर में संसद का स्पेशल सेशन? महिला कोटा बिल पर सरकार की बड़ी तैयारी, अब सिर्फ इस ‘परीक्षा’ का इंतजार

    समाचार-गढ़ 29 अगस्त, 2026। केंद्र सरकार महिला आरक्षण से जुड़े परिसीमन बिल को आगे बढ़ाने के लिए सितंबर के तीसरे हफ्ते में संसद का छोटा विशेष सत्र बुलाने पर विचार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आपके खाने के पैकेट पर आने वाला है बड़ा बदलाव, ये लाल निशान किस बात का देगा अलर्ट?

    आपके खाने के पैकेट पर आने वाला है बड़ा बदलाव, ये लाल निशान किस बात का देगा अलर्ट?

    सितंबर में संसद का स्पेशल सेशन? महिला कोटा बिल पर सरकार की बड़ी तैयारी, अब सिर्फ इस ‘परीक्षा’ का इंतजार

    सितंबर में संसद का स्पेशल सेशन? महिला कोटा बिल पर सरकार की बड़ी तैयारी, अब सिर्फ इस ‘परीक्षा’ का इंतजार

    BRICS समिट में भारत रखने जा रहा बड़ा एजेंडा, अपनी करेंसी से कारोबार और सप्लाई चेन पर क्या होगा फैसला?

    BRICS समिट में भारत रखने जा रहा बड़ा एजेंडा, अपनी करेंसी से कारोबार और सप्लाई चेन पर क्या होगा फैसला?

    आधी रात 2 EV शोरूम में लगी भीषण आग, 40 गाड़ियां हुईं खाक; करोड़ों का नुकसान

    आधी रात 2 EV शोरूम में लगी भीषण आग, 40 गाड़ियां हुईं खाक; करोड़ों का नुकसान

    शेयर बाजार में फिर बढ़ा दबाव, निफ्टी 24,100 के नीचे बंद; 28 अगस्त को कैसी रहेगी बाजार की चाल?

    शेयर बाजार में फिर बढ़ा दबाव, निफ्टी 24,100 के नीचे बंद; 28 अगस्त को कैसी रहेगी बाजार की चाल?

    भारत-चीन के बीच सीमा विवाद पर बनी बात? शी चिनफिंग के दौरे से पहले 8 मुद्दों पर बनी सहमति

    भारत-चीन के बीच सीमा विवाद पर बनी बात? शी चिनफिंग के दौरे से पहले 8 मुद्दों पर बनी सहमति
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights