Nature Nature

लिखमादेसर में भक्ति का सैलाब, राम-भरत मिलन प्रसंग ने भावुक किया, भामाशाह विकास मालू ने गौशाला को दिए 51 लाख

Nature

समाचार गढ़। श्रीडूंगरगढ़ के लिखमादेसर गांव में आयोजित श्री राम कथा के आठवें दिन भक्ति और भावनाओं का अद्भुत संगम देखने को मिला। पूनमचंद रामनिवास तिवाड़ी परिवार के सान्निध्य में चल रही इस कथा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है और पूरा गांव राममय वातावरण में डूबा नजर आ रहा है।

कथा वाचक शिवेंद्राश्रम जी महाराज ने राम-भरत मिलन का अत्यंत मार्मिक प्रसंग सुनाया, जिसे सुनकर पंडाल में बैठे श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे और कईयों की आंखें नम हो गईं। इसके साथ ही जटायु उद्धार और शबरी के निष्काम प्रेम की कथा ने भी उपस्थित जनसमूह के हृदय को गहराई से स्पर्श किया।

कार्यक्रम के दौरान भामाशाह विकास कुमार मालू ने उदारता की मिसाल पेश करते हुए श्री कृष्ण गोपाल गौशाला ट्रस्ट को 51 लाख रुपये का सहयोग प्रदान किया। जैसे ही इस दान की घोषणा हुई, पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। वहीं दिनभर में कुल 61 लाख रुपये का सहयोग प्राप्त हुआ, जिससे आयोजन की गरिमा और बढ़ गई।

मंच पर विकास कुमार मालू, विनीत मालू तथा राजस्थान ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष केशरीचंद शर्मा की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष महत्व प्रदान किया। कथा स्थल पर उमड़ी भीड़ ने यह स्पष्ट कर दिया कि लिखमादेसर इन दिनों आस्था का प्रमुख केंद्र बन चुका है।

इस अवसर पर महंत भंवरनाथ ज्याणी, शोभाकांत स्वामी, दुर्गाराम पारीक, विद्याधर पारीक (साहवा), सुरेश तिवाड़ी, ओमप्रकाश सिद्ध, जितेंद्र राजवी, देवीलाल तिवाड़ी, पवन पारीक (आसपालसर), ऋतिक तिवाड़ी, मनोज पारीक (राजलदेसर), मांगीलाल जोशी (बंधनाऊ), पंडित शिवकांत पारीक, तरुण तिवाड़ी, गजेंद्र तिवाड़ी, अक्षय तिवाड़ी, प्रियांशी, पार्थ, रुचिका पारीक, जगदीश प्रसाद, रामप्रसाद बोहरा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन गिरधारीलाल पारीक ने किया।

  • Related Posts

    Pakistan Balochistan Crisis: क्या हाथ से निकल रहा बलूचिस्तान? रिटायर्ड जवानों को वापस बुलाने का आदेश

    समाचार गढ़, 9 अक्टूबर 2026 पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में बढ़ती हिंसक गतिविधियों के बीच सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नई चुनौती सामने आई है। पाकिस्तानी फ्रंटियर कॉर्प्स ने अपने…

    Nagaur News: 600 रुपये का सुरमा आंखों के लिए बना मुसीबत? मोतियाबिंद से लेकर चश्मे का नंबर घटाने तक के दावे

    समाचार-गढ़ 8 अक्टूबर, 2026। राजस्थान के नागौर जिले के गांव-कस्बों में आंखों की बीमारी दूर करने के नाम पर बिना ब्रांड और मेडिकल प्रमाणन के करीब 600 रुपये में सुरमा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Pakistan Balochistan Crisis: क्या हाथ से निकल रहा बलूचिस्तान? रिटायर्ड जवानों को वापस बुलाने का आदेश

    Pakistan Balochistan Crisis: क्या हाथ से निकल रहा बलूचिस्तान? रिटायर्ड जवानों को वापस बुलाने का आदेश

    Nagaur News: 600 रुपये का सुरमा आंखों के लिए बना मुसीबत? मोतियाबिंद से लेकर चश्मे का नंबर घटाने तक के दावे

    Nagaur News: 600 रुपये का सुरमा आंखों के लिए बना मुसीबत? मोतियाबिंद से लेकर चश्मे का नंबर घटाने तक के दावे

    Rajasthan Panchayat Election: आज से शुरू होगा नामांकन का दौर, 22 को जिला परिषद-पंचायत समिति और 24 अक्टूबर को पंच-सरपंच के लिए वोट

    Rajasthan Panchayat Election: आज से शुरू होगा नामांकन का दौर, 22 को जिला परिषद-पंचायत समिति और 24 अक्टूबर को पंच-सरपंच के लिए वोट

    Nana Patekar Death: 75 साल की उम्र में नाना पाटेकर का निधन, 4:18 बजे घर पहुंचे थे केयरटेकर; 45 मिनट तक चला CPR

    Nana Patekar Death: 75 साल की उम्र में नाना पाटेकर का निधन, 4:18 बजे घर पहुंचे थे केयरटेकर; 45 मिनट तक चला CPR

    Punjab News: PCS अधिकारी बनकर AAP नेता से शादी, तलाकशुदा और एक बच्चे की मां निकली महिला; 6 पर FIR

    Punjab News: PCS अधिकारी बनकर AAP नेता से शादी, तलाकशुदा और एक बच्चे की मां निकली महिला; 6 पर FIR

    Jammu Kashmir News: कुलगाम में 5 आतंकी मददगार गिरफ्तार, हथियार बरामद; हंदवाड़ा में भी मिला बड़ा जखीरा

    Jammu Kashmir News: कुलगाम में 5 आतंकी मददगार गिरफ्तार, हथियार बरामद; हंदवाड़ा में भी मिला बड़ा जखीरा
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights