Nature Nature

अवैध ब्लास्ट से एसीपी ऑफिस की छत ढही, बड़ा हादसा टला

Nature

समाचार गढ़ 25 अप्रैल 2026। जोधपुर शहर के कमिश्नरेट क्षेत्र में अवैध ब्लास्ट के कारण बड़ा हादसा होते-होते टल गया। नागौर रोड स्थित नौ मील इलाके में प्लॉट समतल करने के दौरान किए गए विस्फोट से मंडोर एसीपी ऑफिस की छत ढह गई। गनीमत रही कि घटना के समय ऑफिस में कोई मौजूद नहीं था, अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता था।

घटना शनिवार तड़के करीब ढाई से तीन बजे के बीच की बताई जा रही है। मंडोर थानाधिकारी शेषकरण के अनुसार एसीपी कार्यालय के पीछे स्थित पहाड़ीनुमा खाली प्लॉट को समतल करने का काम चल रहा था। जमीन पथरीली होने के कारण ठेकेदार ने बिना अनुमति और सुरक्षा इंतजाम के माइनिंग विस्फोटक से ब्लास्ट करवा दिया।

ब्लास्ट इतना तेज था कि बड़े-बड़े पत्थर उछलकर सीधे एसीपी ऑफिस की छत पर जा गिरे, जिससे छत भरभरा कर ढह गई। हादसे के बाद मौके पर मौजूद मजदूर घबराकर फरार हो गए।

सुबह करीब 10 बजे जब कार्यालय के रीडर मदन सिंह पहुंचे तो घटना का खुलासा हुआ। उन्होंने तुरंत उच्च अधिकारियों को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और निरीक्षण किया।

पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को दस्तयाब किया है। ठेकेदार विक्रम गहलोत (निवासी नयापुरा, जोधपुर) और लक्ष्मण सियोल (निवासी दईजर) से पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि ब्लास्ट के लिए किसी प्रकार की अनुमति नहीं ली गई थी।

घटना के बाद एसीपी ऑफिस की स्थिति खराब हो गई है। छत का बड़ा हिस्सा गिर चुका है और बाकी हिस्से में भी दरारें आ गई हैं। फिलहाल कार्यालय का स्टाफ बाहर बैठकर काम करने को मजबूर है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम ने मौके से विस्फोटक सहित अन्य साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस अब इस लापरवाही को लेकर एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की तैयारी में है।

  • Related Posts

    Pakistan Balochistan Crisis: क्या हाथ से निकल रहा बलूचिस्तान? रिटायर्ड जवानों को वापस बुलाने का आदेश

    समाचार गढ़, 9 अक्टूबर 2026 पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में बढ़ती हिंसक गतिविधियों के बीच सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नई चुनौती सामने आई है। पाकिस्तानी फ्रंटियर कॉर्प्स ने अपने…

    Nagaur News: 600 रुपये का सुरमा आंखों के लिए बना मुसीबत? मोतियाबिंद से लेकर चश्मे का नंबर घटाने तक के दावे

    समाचार-गढ़ 8 अक्टूबर, 2026। राजस्थान के नागौर जिले के गांव-कस्बों में आंखों की बीमारी दूर करने के नाम पर बिना ब्रांड और मेडिकल प्रमाणन के करीब 600 रुपये में सुरमा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Pakistan Balochistan Crisis: क्या हाथ से निकल रहा बलूचिस्तान? रिटायर्ड जवानों को वापस बुलाने का आदेश

    Pakistan Balochistan Crisis: क्या हाथ से निकल रहा बलूचिस्तान? रिटायर्ड जवानों को वापस बुलाने का आदेश

    Nagaur News: 600 रुपये का सुरमा आंखों के लिए बना मुसीबत? मोतियाबिंद से लेकर चश्मे का नंबर घटाने तक के दावे

    Nagaur News: 600 रुपये का सुरमा आंखों के लिए बना मुसीबत? मोतियाबिंद से लेकर चश्मे का नंबर घटाने तक के दावे

    Rajasthan Panchayat Election: आज से शुरू होगा नामांकन का दौर, 22 को जिला परिषद-पंचायत समिति और 24 अक्टूबर को पंच-सरपंच के लिए वोट

    Rajasthan Panchayat Election: आज से शुरू होगा नामांकन का दौर, 22 को जिला परिषद-पंचायत समिति और 24 अक्टूबर को पंच-सरपंच के लिए वोट

    Nana Patekar Death: 75 साल की उम्र में नाना पाटेकर का निधन, 4:18 बजे घर पहुंचे थे केयरटेकर; 45 मिनट तक चला CPR

    Nana Patekar Death: 75 साल की उम्र में नाना पाटेकर का निधन, 4:18 बजे घर पहुंचे थे केयरटेकर; 45 मिनट तक चला CPR

    Punjab News: PCS अधिकारी बनकर AAP नेता से शादी, तलाकशुदा और एक बच्चे की मां निकली महिला; 6 पर FIR

    Punjab News: PCS अधिकारी बनकर AAP नेता से शादी, तलाकशुदा और एक बच्चे की मां निकली महिला; 6 पर FIR

    Jammu Kashmir News: कुलगाम में 5 आतंकी मददगार गिरफ्तार, हथियार बरामद; हंदवाड़ा में भी मिला बड़ा जखीरा

    Jammu Kashmir News: कुलगाम में 5 आतंकी मददगार गिरफ्तार, हथियार बरामद; हंदवाड़ा में भी मिला बड़ा जखीरा
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights