Nature Nature

आरटीई भुगतान में देरी पर निजी स्कूलों में रोष, शीघ्र भुगतान की मांग

Nature

समाचार गढ़ 29 अप्रैल 2025। स्कूल एजुकेशन वेलफेयर एसोसिएशन सेवा राजस्थान के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश अध्यक्ष कोडाराम भादू के नेतृत्व में उपनिदेशक आरटीई चंद्र किरण पवार को ज्ञापन सौंपकर लंबित आरटीई भुगतान को लेकर नाराजगी जताई है। प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि पूर्व में ईसीएस से वंचित रहे स्कूलों सहित शिक्षा सत्र 2025-26 के सभी विद्यालयों को जल्द से जल्द भुगतान किया जाए। संगठन के मीडिया प्रभारी शैलेश भादानी ने बताया कि राज्य के गैर सरकारी विद्यालयों ने शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के तहत निर्धारित नियमों के अनुसार प्रवेश कक्षा में 25 प्रतिशत विद्यार्थियों को निशुल्क प्रवेश दिया और पूर्व से अध्ययनरत विद्यार्थियों को भी पूरे वर्ष शिक्षा प्रदान की। इसके बावजूद बीता सत्र समाप्त हो चुका है और नया सत्र भी शुरू हो गया है, लेकिन अभी तक पिछले सत्र का आरटीई भुगतान नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि समय पर पुनर्भरण नहीं होने से निजी स्कूलों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। कई विद्यालय अपने कर्मचारियों को वेतन देने में भी असमर्थ हो रहे हैं, जिससे संचालकों में भारी आक्रोश है। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि जल्द भुगतान नहीं किया गया तो स्कूल संचालक आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे। प्रतिनिधिमंडल में मीडिया प्रभारी शैलेश भादानी, नगर संयोजक शैलेंद्र यादव, योगेश शुक्ल सहित अन्य सदस्य शामिल रहे।

  • Related Posts

    ऑपरेशन सिंदूर की डॉक्यूमेंट्री पर पाकिस्तान की सेना भड़की, भारत के दावों को बताया ‘काल्पनिक’

    समाचार-गढ़ 18 अगस्त, 2026। नई दिल्ली: ऑपरेशन सिंदूर पर डिस्कवरी चैनल की डॉक्यूमेंट्री सामने आने के बाद पाकिस्तान की सेना ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। पाकिस्तानी सेना ने डॉक्यूमेंट्री को…

    गॉल टेस्ट में भारत मजबूत स्थिति में, 178 रन की बढ़त; चौथे दिन बारिश डाल सकती है खलल

    भारत और श्रीलंका के बीच गॉल टेस्ट का आज चौथा दिन है। भारतीय टीम पहली पारी में 178 रन की बढ़त हासिल कर चुकी है और अब दूसरी पारी में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ऑपरेशन सिंदूर की डॉक्यूमेंट्री पर पाकिस्तान की सेना भड़की, भारत के दावों को बताया ‘काल्पनिक’

    ऑपरेशन सिंदूर की डॉक्यूमेंट्री पर पाकिस्तान की सेना भड़की, भारत के दावों को बताया ‘काल्पनिक’

    गॉल टेस्ट में भारत मजबूत स्थिति में, 178 रन की बढ़त; चौथे दिन बारिश डाल सकती है खलल

    गॉल टेस्ट में भारत मजबूत स्थिति में, 178 रन की बढ़त; चौथे दिन बारिश डाल सकती है खलल

    भिंड में भीषण सड़क हादसा: मवेशियों को बचाने में पिकअप ट्रक से भिड़ी, 8 मजदूरों की मौत

    भिंड में भीषण सड़क हादसा: मवेशियों को बचाने में पिकअप ट्रक से भिड़ी, 8 मजदूरों की मौत

    शेयर बाजार की आखिरी 35 मिनट की चाल ने बदली पूरी तस्वीर, सेंसेक्स-निफ्टी की गिरावट बढ़ी

    शेयर बाजार की आखिरी 35 मिनट की चाल ने बदली पूरी तस्वीर, सेंसेक्स-निफ्टी की गिरावट बढ़ी

    E20 पेट्रोल पर क्यों उठे सवाल? सरकार के आर्थिक सलाहकार ने पुराने वाहनों के लिए E10 की मांग उठाई

    E20 पेट्रोल पर क्यों उठे सवाल? सरकार के आर्थिक सलाहकार ने पुराने वाहनों के लिए E10 की मांग उठाई

    तारापीठ में होटल में भीषण आग, 7 तीर्थयात्रियों की मौत: सावन सोमवार पर श्रद्धालुओं से भरा था होटल, कई घायल

    तारापीठ में होटल में भीषण आग, 7 तीर्थयात्रियों की मौत: सावन सोमवार पर श्रद्धालुओं से भरा था होटल, कई घायल
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights