Nature Nature

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसाः चलती कार में लगी आग, 5 लोगों की जिंदा जलकर मौत

Nature

समाचार गढ़ 30 अप्रैल 2026। लक्ष्मणगढ़ (अलवर)। राजस्थान के अलवर जिले के लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बुधवार-गुरुवार की मध्यरात्रि एक भीषण सड़क हादसा हो गया। चलती कार में अचानक आग लगने से उसमें सवार पांच लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से झुलस गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हादसा मौजपुर के पास पिलर नंबर 115/300 के समीप हुआ। कार दिल्ली से कोटा की ओर जा रही थी, तभी अज्ञात कारणों से उसमें आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया और कुछ ही मिनटों में कार आग का गोला बन गई।

कार में सवार यात्रियों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। हादसे में मध्यप्रदेश के श्योपुर निवासी तीन महिलाओं, एक बच्ची और एक पुरुष की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं कार चालक विनोद कुमार मेहर ने किसी तरह वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन वह करीब 80 प्रतिशत तक झुलस गया।

घटना की सूचना मिलते ही एनएचएआई पेट्रोलिंग टीम, एम्बुलेंस और लक्ष्मणगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी नेकीराम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने हालात संभाले और दमकल विभाग को सूचना दी। हालांकि दमकल के पहुंचने से पहले ही कार पूरी तरह जलकर कबाड़ में तब्दील हो चुकी थी। बाद में पहुंची दमकल टीम ने आग पर काबू पाया।

डीएसपी कैलाश जिंदल और एसपी सुधीर चौधरी भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। घायल चालक को पहले स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अलवर के सामान्य अस्पताल रेफर कर दिया गया।

फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और हादसे के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

  • Related Posts

    ऑपरेशन सिंदूर की डॉक्यूमेंट्री पर पाकिस्तान की सेना भड़की, भारत के दावों को बताया ‘काल्पनिक’

    समाचार-गढ़ 18 अगस्त, 2026। नई दिल्ली: ऑपरेशन सिंदूर पर डिस्कवरी चैनल की डॉक्यूमेंट्री सामने आने के बाद पाकिस्तान की सेना ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। पाकिस्तानी सेना ने डॉक्यूमेंट्री को…

    गॉल टेस्ट में भारत मजबूत स्थिति में, 178 रन की बढ़त; चौथे दिन बारिश डाल सकती है खलल

    भारत और श्रीलंका के बीच गॉल टेस्ट का आज चौथा दिन है। भारतीय टीम पहली पारी में 178 रन की बढ़त हासिल कर चुकी है और अब दूसरी पारी में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ऑपरेशन सिंदूर की डॉक्यूमेंट्री पर पाकिस्तान की सेना भड़की, भारत के दावों को बताया ‘काल्पनिक’

    ऑपरेशन सिंदूर की डॉक्यूमेंट्री पर पाकिस्तान की सेना भड़की, भारत के दावों को बताया ‘काल्पनिक’

    गॉल टेस्ट में भारत मजबूत स्थिति में, 178 रन की बढ़त; चौथे दिन बारिश डाल सकती है खलल

    गॉल टेस्ट में भारत मजबूत स्थिति में, 178 रन की बढ़त; चौथे दिन बारिश डाल सकती है खलल

    भिंड में भीषण सड़क हादसा: मवेशियों को बचाने में पिकअप ट्रक से भिड़ी, 8 मजदूरों की मौत

    भिंड में भीषण सड़क हादसा: मवेशियों को बचाने में पिकअप ट्रक से भिड़ी, 8 मजदूरों की मौत

    शेयर बाजार की आखिरी 35 मिनट की चाल ने बदली पूरी तस्वीर, सेंसेक्स-निफ्टी की गिरावट बढ़ी

    शेयर बाजार की आखिरी 35 मिनट की चाल ने बदली पूरी तस्वीर, सेंसेक्स-निफ्टी की गिरावट बढ़ी

    E20 पेट्रोल पर क्यों उठे सवाल? सरकार के आर्थिक सलाहकार ने पुराने वाहनों के लिए E10 की मांग उठाई

    E20 पेट्रोल पर क्यों उठे सवाल? सरकार के आर्थिक सलाहकार ने पुराने वाहनों के लिए E10 की मांग उठाई

    तारापीठ में होटल में भीषण आग, 7 तीर्थयात्रियों की मौत: सावन सोमवार पर श्रद्धालुओं से भरा था होटल, कई घायल

    तारापीठ में होटल में भीषण आग, 7 तीर्थयात्रियों की मौत: सावन सोमवार पर श्रद्धालुओं से भरा था होटल, कई घायल
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights