Nature Nature

बर्तन व्यापारी का पीछा करते हुए मां-बेटी को कुचला, महिला की मौत, गर्भवती बेटी गंभीर

Nature

समाचार गढ़ 2 मई 2026। झुंझुनूं जिले के चिड़ावा कस्बे में गुरुवार देर रात बदमाशों की दबंगई ने एक परिवार की खुशियां उजाड़ दीं। बर्तन व्यापारी पर हमला करने आए बदमाशों के पीछा करने के दौरान सड़क किनारे पैदल जा रहीं मां और गर्भवती बेटी गाड़ी की चपेट में आ गईं। हादसे में मां की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गर्भवती बेटी गंभीर घायल हो गई, जिसे झुंझुनूं रेफर किया गया है।

घटना 1 मई की रात चिड़ावा के सूरजगढ़ मोड़ पर हुई। सूचना मिलने पर चिड़ावा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

पुलिस के अनुसार चिड़ावा के बर्तन व्यापारी महावीर महरिया ने बताया कि पैसों के लेन-देन को लेकर कुछ लोगों से विवाद चल रहा था। शुक्रवार रात करीब 9:30 से 10 बजे के बीच दुकान बंद कर घर लौटते समय बोलेरो और अन्य वाहनों में सवार होकर आए 7-8 बदमाशों ने उन्हें रास्ते में घेर लिया। बदमाश लोहे की सरियों और रॉड से लैस थे।

आरोप है कि बदमाशों ने व्यापारी की पिकअप गाड़ी पर हमला कर दिया। जान बचाने के लिए व्यापारी गाड़ी लेकर भागा तो बदमाशों ने बोलेरो से पीछा शुरू कर दिया। इसी दौरान व्यापारी की गाड़ी अनियंत्रित होकर एक दीवार से टकरा गई।

भागदौड़ और पीछा करने के दौरान सड़क किनारे पैदल जा रहीं मां-बेटी को एक वाहन ने टक्कर मार दी। पुलिस फिलहाल यह जांच कर रही है कि टक्कर व्यापारी की गाड़ी से लगी या बदमाशों के वाहन से।

जानकारी के अनुसार पुहानिया निवासी सुरेश अपनी पत्नी संतोष और गर्भवती बेटी मोनिका को डॉक्टर को दिखाने चिड़ावा लाए थे। इलाज के बाद तीनों पैदल ही सूरजगढ़ मोड़ की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार वाहन ने मां-बेटी को चपेट में ले लिया।

हादसे में संतोष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर घायल मोनिका को प्राथमिक उपचार के बाद झुंझुनूं रेफर किया गया। सुरेश साइड में होने से बाल-बाल बच गए। घटना के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

  • Related Posts

    ऑपरेशन सिंदूर की डॉक्यूमेंट्री पर पाकिस्तान की सेना भड़की, भारत के दावों को बताया ‘काल्पनिक’

    समाचार-गढ़ 18 अगस्त, 2026। नई दिल्ली: ऑपरेशन सिंदूर पर डिस्कवरी चैनल की डॉक्यूमेंट्री सामने आने के बाद पाकिस्तान की सेना ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। पाकिस्तानी सेना ने डॉक्यूमेंट्री को…

    गॉल टेस्ट में भारत मजबूत स्थिति में, 178 रन की बढ़त; चौथे दिन बारिश डाल सकती है खलल

    भारत और श्रीलंका के बीच गॉल टेस्ट का आज चौथा दिन है। भारतीय टीम पहली पारी में 178 रन की बढ़त हासिल कर चुकी है और अब दूसरी पारी में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ऑपरेशन सिंदूर की डॉक्यूमेंट्री पर पाकिस्तान की सेना भड़की, भारत के दावों को बताया ‘काल्पनिक’

    ऑपरेशन सिंदूर की डॉक्यूमेंट्री पर पाकिस्तान की सेना भड़की, भारत के दावों को बताया ‘काल्पनिक’

    गॉल टेस्ट में भारत मजबूत स्थिति में, 178 रन की बढ़त; चौथे दिन बारिश डाल सकती है खलल

    गॉल टेस्ट में भारत मजबूत स्थिति में, 178 रन की बढ़त; चौथे दिन बारिश डाल सकती है खलल

    भिंड में भीषण सड़क हादसा: मवेशियों को बचाने में पिकअप ट्रक से भिड़ी, 8 मजदूरों की मौत

    भिंड में भीषण सड़क हादसा: मवेशियों को बचाने में पिकअप ट्रक से भिड़ी, 8 मजदूरों की मौत

    शेयर बाजार की आखिरी 35 मिनट की चाल ने बदली पूरी तस्वीर, सेंसेक्स-निफ्टी की गिरावट बढ़ी

    शेयर बाजार की आखिरी 35 मिनट की चाल ने बदली पूरी तस्वीर, सेंसेक्स-निफ्टी की गिरावट बढ़ी

    E20 पेट्रोल पर क्यों उठे सवाल? सरकार के आर्थिक सलाहकार ने पुराने वाहनों के लिए E10 की मांग उठाई

    E20 पेट्रोल पर क्यों उठे सवाल? सरकार के आर्थिक सलाहकार ने पुराने वाहनों के लिए E10 की मांग उठाई

    तारापीठ में होटल में भीषण आग, 7 तीर्थयात्रियों की मौत: सावन सोमवार पर श्रद्धालुओं से भरा था होटल, कई घायल

    तारापीठ में होटल में भीषण आग, 7 तीर्थयात्रियों की मौत: सावन सोमवार पर श्रद्धालुओं से भरा था होटल, कई घायल
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights