Nature Nature

बीकानेर कलेक्ट्रेट को फिर मिली बम की धमकी, मचा हड़कंप; सघन तलाशी जारी

Nature

समाचार गढ़ 6 मई 2026। बीकानेर में एक बार फिर कलेक्ट्रेट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से बुधवार को प्रशासन में हड़कंप मच गया। कलेक्ट्रेट को भेजे गए एक ई-मेल में परिसर में 16 बम रखे होने का दावा किया गया और दोपहर 12:15 बजे विस्फोट होने की चेतावनी दी गई।

धमकी मिलते ही प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पूरे कलेक्ट्रेट परिसर को खाली करा लिया। सभी कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और बम निरोधक दस्ते ने मौके पर पहुंचकर सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही एसपी मृदुल कच्छावा भी मौके पर पहुंचे। उनके साथ अन्य वरिष्ठ अधिकारी और रेस्क्यू टीमें भी कलेक्ट्रेट पहुंचीं। पुलिस ने एसओपी के तहत पूरे परिसर को घेरकर एक-एक कमरे की बारीकी से जांच शुरू की।

कलेक्टर निशांत जैन ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच की जा रही है। वहीं एसपी कच्छावा ने कहा कि फिलहाल बम निरोधक दस्ता और अन्य एजेंसियां पूरी सतर्कता के साथ तलाशी में जुटी हैं।

अब तक किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है, लेकिन एहतियात के तौर पर पूरे परिसर की चप्पा-चप्पा जांच की जा रही है।

पहले भी मिल चुकी हैं धमकियां
बीकानेर में इससे पहले भी कोर्ट परिसर और मुख्य डाकघर को बम से उड़ाने की धमकियां मिल चुकी हैं। कोर्ट को दो बार धमकी दी गई थी, जबकि डाकघर को भी निशाना बनाने की बात कही गई थी। हालांकि इन सभी मामलों में जांच के दौरान कोई संदिग्ध सामग्री बरामद नहीं हुई थी।

प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है।

  • Related Posts

    कांग्रेस प्रवक्ता आरसी चौधरी का बेटा सहित चार गिरफ्तार, जयपुर में 4.30 लाख के कथित जाली नोट बरामद

    निकाय चुनाव में खपाने की तैयारी की जांच, पुलिस खंगाल रही है बांग्लादेश से जुड़े नेटवर्क के तार समाचार गढ़। जयपुर पुलिस की स्पेशल टीम और बजाज नगर थाना पुलिस…

    नेपाल की बाढ़ से बिहार में बढ़ा खतरा, गंडक में 3 मीटर तक उठ सकती हैं लहरें; जानें किन जिलों में अलर्ट

    समाचार-गढ़ 26 अगस्त, 2026। नेपाल में गंडक नदी के ऊपरी जलग्रहण क्षेत्र में आई बाढ़ के बाद बिहार में भी हाई अलर्ट जारी किया गया है। गंडक में अचानक जलप्रवाह…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कांग्रेस प्रवक्ता आरसी चौधरी का बेटा सहित चार गिरफ्तार, जयपुर में 4.30 लाख के कथित जाली नोट बरामद

    कांग्रेस प्रवक्ता आरसी चौधरी का बेटा सहित चार गिरफ्तार, जयपुर में 4.30 लाख के कथित जाली नोट बरामद

    नेपाल की बाढ़ से बिहार में बढ़ा खतरा, गंडक में 3 मीटर तक उठ सकती हैं लहरें; जानें किन जिलों में अलर्ट

    नेपाल की बाढ़ से बिहार में बढ़ा खतरा, गंडक में 3 मीटर तक उठ सकती हैं लहरें; जानें किन जिलों में अलर्ट

    यूपी में स्वाइन फ्लू को लेकर सरकार ने अचानक बढ़ाई सख्ती, बुखार वाले मरीजों को लेकर क्यों दिए ये निर्देश?

    यूपी में स्वाइन फ्लू को लेकर सरकार ने अचानक बढ़ाई सख्ती, बुखार वाले मरीजों को लेकर क्यों दिए ये निर्देश?

    राजस्थान निकाय चुनाव में यहां अचानक बदली वोटिंग की तारीख, जानें किस वजह से लिया गया फैसला?

    राजस्थान निकाय चुनाव में यहां अचानक बदली वोटिंग की तारीख, जानें किस वजह से लिया गया फैसला?

    तेलंगाना में भीषण बस हादसा, लोहे की छड़ों ने बस को चीर दिया; 6 की मौत, 20 से ज्यादा घायल

    तेलंगाना में भीषण बस हादसा, लोहे की छड़ों ने बस को चीर दिया; 6 की मौत, 20 से ज्यादा घायल

    आखिरी घंटे की खरीदारी से बाजार में जोरदार पलटवार, सेंसेक्स 287 और निफ्टी 116 अंक चढ़कर बंद

    आखिरी घंटे की खरीदारी से बाजार में जोरदार पलटवार, सेंसेक्स 287 और निफ्टी 116 अंक चढ़कर बंद
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights