Nature Nature

गौ रक्षक श्री वीर बिग्गाजी महाराज के शोर्य पीठ धड़ देवली धाम पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, जयकारों से गूंज उठा धरती अंबर

Nature

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। राजस्थान की धरती को वीरों की धरती कहा जाता है क्योंकि यहां पर श्री वीर बिग्गाजी महाराज, श्री वीर तेजाजी महाराज जैसे अनेक वीरों ने जन्म लिया । उन्हीं में से श्री वीर बिग्गाजी महाराज ने गौ माता की रक्षा के लिए अपने प्राण सदा के लिए न्योछावर कर दिया । और आज भी सच्चे मन से याद करने पर श्री वीर बिग्गाजी महाराज की कृपा से गौ वंश के कष्ट दूर हो रहे हैं। कहा जाता है कि गायों को चोर चुरा कर ले जा रहे थे तभी वीर बिग्गाजी महाराज को पता चला कि चोर गायों को ले जा रहे हैं तो वीर बिग्गाजी अपनी लिलन घोड़ी पर सवार होकर चोरों के पीछे पीछे पीछा करते हुए चोर राठौ पर टूट पड़े और गायों को चोरों से मुक्त करवाया ।तभी एक चोर ने घात लगाकर पीछे से श्री वीर बिग्गाजी महाराज के ऊपर हमला कर दिया चोरों से लड़ते हुए वीर बिग्गाजी महाराज वीरगति को प्राप्त हो गए । वीर बिग्गाजी महाराज की लीलन घोड़ी वीर बिग्गाजी महाराज के कटे शीश एवं धड़ शरीर को लेकर वहां से रवाना हो गई । बिग्गा रोही में वीर बिग्गाजी महाराज की जहां धड़ गिरी वहां पर धड़ देवली धाम और रीडी में शीश देवली धाम है । दोनों ही जगह पर साल में दो चैत्र मास की शुक्ल पक्ष तथा आसोज माह की शुक्ल पक्ष की द्वादशी त्रयोदशी को विशाल मेला लगता हैं। शुक्रवार को बिग्गा रोही स्थित श्री वीर बिग्गाजी महाराज के शौर्य पीठ धड़ देवली धाम पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा । गुरुवार शाम से ही श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया जो शुक्रवार को हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं का सैलाब नजर आया । बिग्गा सातलेरा से लेकर बिग्गाजी मंदिर तक 2 किमी का रास्ता श्रद्धालुओं से खचाखच भरा हुआ नजर आया । दो दिवसीय मेले के अवसर पर पूरे मंदिर परिसर को रंग बिरंगी रोशनी से सजाया गया । श्रद्धालुओं ने खीर, पतासा, नारियल, लड्डू आदि का प्रसाद चढ़ा कर वीर बिग्गाजी महाराज से मनौती मांगी । मंदिर के आगे बने हवन कुंड में श्रद्धालुओं ने घी की आहुति देकर खुशहाली की कामना की । नवविवाहित जोड़ों ने गठ जोड़े की जात लगाकर सुखी जीवन की कामना की । तथा श्रद्धालुओं ने गौ माता की रक्षा के लिए जेवड़ी की जात लगाई । मंदिर पुजारी माला राम तावनिया ने अखंड ज्योत प्रज्वलित कर क्षेत्र की सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामना वीर बिग्गाजी महाराज से की । शुक्रवार शाम होते-होते मेला पूरे परवान पर नजर आया । सैकड़ों की संख्या में पैदल यात्री संघ यहां धोक लगाने के लिए पहुंचे ।तो कोई मनोकामना पूरी होने पर दंडवत करते हुए पहुंच कर वीर बिग्गाजी महाराज से आशीर्वाद लेकर खुशहाली की कामना की ।

दुकानों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ – दो दिवसीय मेले के अवसर पर यहां सैकड़ों की संख्या में अस्थाई दुकानों पर श्रद्धालुओं की भीड़ नजर आई । श्रद्धालुओं ने अस्थाई दुकानों पर जमकर खरीदारी की । यहां प्रसाद, खिलौने, कृषि यंत्रों, चाय नाश्ते, मनिहारी की दुकानों पर श्रद्धालुओं की भीड़ नजर आई । कोरोना के 2 साल बाद विशाल मेले को देखते हुए दुकानदारों के चेहरे पर भी खुशियां साफ नजर आई । मेले में पंजाब, हरियाणा, बाड़मेर, गुजरात, जोधपुर, पाली मारवाड़ सहित देश के कोने कोने से श्री वीर बिग्गाजी महाराज के श्रद्धालु धोक लगाने के लिए पहुंचे ।

निर्माणाधीन मंदिर को देखने के लिए लगी रही होड़ – वीर बिग्गाजी महाराज के धड़ देवली धाम पर बन रहे क्षेत्र के विशालतम निर्माणाधीन मंदिर को देखने के लिए श्रद्धालुओं में होड़ लगी रही । धौलपुर के पत्थरों पर कलाकृतियां अकेरकर बनाए जा रहे इस विशालकाय मंदिर श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र रहा । श्रद्धालु निर्माणाधीन मंदिर में प्रसाद चढ़ाने के साथ-साथ अपने मोबाइल कैमरे से फोटो खिंचवाते एवं मंदिर को निहारते हुए नजर आए । निर्माणाधीन मंदिर की नीव सन 2011 में लगी थी मंदिर का निर्माण कार्य पूर्ण होने में अभी कुछ समय और लगेगा। पिछले दस वर्षों से अधिक समय से मंदिर का निर्माण कार्य अनवरत जारी है। धौलपुर के भारी भरकम लाल पत्थरों पर बारिक कलाकृतियां अकेरकर क्रेन की सहायता से बनाए जा रहे इस विशाल मंदिर की ऊंचाई 125 से130 फिट होगी । इस मंदिर के निर्माण कार्य में पच्चीस से तीस करोड रुपए की लागत आने का अनुमान लगाया जा रहा है।

श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन – दो दिवसीय मेले के अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए मंदिर परिवार की तरफ से भंडारे का आयोजन किया गया है। जहां श्रद्धालु भाव पूर्वक प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं।

मेले में व्यवस्था चाक-चौबंद – दो दिवसीय मेले में व्यवस्था बनाए रखने के लिए वीर बिग्गाजी सेवादल तथा वीर बिग्गाजी सेवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं के साथ मेला कमेटी के सदस्य तथा पुलिस प्रशासन चाक-चौबंद नजर आ रहा है। श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो के लिए पुलिस प्रशासन मुस्तैदी के साथ जुटा हुआ नजर आ रहा है।

जगह-जगह सेवा शिविर – श्रद्धालुओं के लिए जगह जगह सेवा शिविर लगे हुए हैं सेवादार श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे हुए नजर आ रहे हैं।

धार्मिक भजनों से माहौल हुआ भक्तिमय – दो दिवसीय मेले के अवसर पर जगह-जगह बज रहे धार्मिक भजनों से पूरा वातावरण भक्ति रस में हिलोरें मारता हुआ नजर आ रहा है। डीजे पर बजते धार्मिक भजनों पर नाचते गाते पैदल यात्री संघो से माहौल भक्ति रस में डूबा हुआ नजर आ रहा है।

रात्रि को होगा विशाल जागरण कई कलाकार देंगे भजनों की प्रस्तुतियां – दो दिवसीय मेले के अवसर पर आज शुक्रवार रात्रि को महाराज के धड़ देवली धाम बिग्गा एवं शीश देवली धाम रीडी में दोनों जगह पर रात्रि विशाल जागरण का आयोजन रखा गया जिसमें कई कलाकारों द्वारा वीर बिग्गाजी महाराज की जीवनी पर प्रकाश डाला जाएगा तथा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी । दोनों ही जगह पर श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ रहा है।

जयकारों से गूंज उठा धरती अंबर – मेले में पहुंच रहे श्रद्धालुओं द्वारा वीर बिग्गाजी महाराज के आस्था मय जयकारों से धरती अंबर को गुंजायमान बना दिया । नाचते गाते जयकारे लगाते श्रद्धालुओं का हर तरफ रेला ही रेला नजर आ रहा है।

वीर बिग्गाजी मेले में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब । श्रद्धालुओं ने कतार बद्ध होकर बिग्गाजी महाराज के धोक लगाकर दर्शन लाभ लिया । फोटो गौरी शंकर तावनिया सातलेरा
नेशनल हाईवे पर सातलेरा गांव के ग्रामीणों द्वारा श्रद्धालुओं के लिए लगाए गए सेवा शिविर में आराम करते श्रद्धालु । फोटो गौरी शंकर तावनिया सातलेरा
वीर बिग्गाजी मेले में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब ।
वीर बिग्गाजी मेले में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब ।
वीर बिग्गाजी मेले में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब ।
वीर बिग्गाजी मेले में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब ।
  • Related Posts

    शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, स्कूलों की जवाबदेही तय

    समाचार गढ़। राजस्थान सरकार ने 5वीं बोर्ड परीक्षा प्रणाली में बड़ा बदलाव किया है। अब छात्रों को पास होने के लिए न्यूनतम अंक लाना अनिवार्य होगा। शिक्षा का अधिकार अधिनियम…

    धीरदेसर पुरोहितान निवासी नितिश मेहरा ने दिल्ली साहित्य महोत्सव में दी कालजयी ग़ज़लों की भावपूर्ण प्रस्तुति

    धीरदेसर पुरोहितान निवासी नितिश मेहरा ने दिल्ली साहित्य महोत्सव में दी कालजयी ग़ज़लों की भावपूर्ण प्रस्तुतिसमाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। धीरदेसर पुरोहितान निवासी युवा ग़ज़ल गायक नितिश मेहरा ने राजधानी दिल्ली में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, स्कूलों की जवाबदेही तय

    शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, स्कूलों की जवाबदेही तय

    धीरदेसर पुरोहितान निवासी नितिश मेहरा ने दिल्ली साहित्य महोत्सव में दी कालजयी ग़ज़लों की भावपूर्ण प्रस्तुति

    धीरदेसर पुरोहितान निवासी नितिश मेहरा ने दिल्ली साहित्य महोत्सव में दी कालजयी ग़ज़लों की भावपूर्ण प्रस्तुति

    श्रीडूंगरगढ़ मंडी भाव अपडेट

    श्रीडूंगरगढ़ मंडी भाव अपडेट

    श्रीडूंगरगढ़ में महाशिवरात्रि पर गूंजेगा शिव नाम, श्री भूतेश्वर मंदिर में होगा चार प्रहर पूजन

    श्रीडूंगरगढ़ में महाशिवरात्रि पर गूंजेगा शिव नाम, श्री भूतेश्वर मंदिर में होगा चार प्रहर पूजन

    दुलारी बाई नाटक से होगा रंग आनंद नाट्य समारोह का आगाज

    दुलारी बाई नाटक से होगा रंग आनंद नाट्य समारोह का आगाज

    हिन्दू सम्मेलन। समाज में समरसता हो, पंच परिवर्तन से राष्ट्र निर्माण का लें संकल्प – गोपाल जी शास्त्री

    हिन्दू सम्मेलन। समाज में समरसता हो, पंच परिवर्तन से राष्ट्र निर्माण का लें संकल्प – गोपाल जी शास्त्री
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights