Nature Nature

जीव जतन पालिका भवन की चाबी सौंपी नगरपालिका मंडल को, पालिका द्वारा भामाशाह जतन पारख के सम्मान में आयोजित हुआ कार्यक्रम

Nature

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के मध्य में नवनिर्मित जीव जतन पालिका भवन की चाबी नगरपालिका मंडल को सौंपी गई। शुक्रवार शाम को जीव जतन पालिका भवन में पालिका द्वारा भामाशाह जतन पारख के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयोजित कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा, अधिशासी अधिकारी भवानीशंकर व्यास, कृष्ण कुमार छाबा, नेता प्रतिपक्ष अंजू मनोज पारख, विधायक प्रतिनिधि संदीप चौधरी, पार्षद विनोद गिरी गुसाईं, पूर्व पालिका पार्षद लीलाधर बोथरा ने भामाशाह जतन पारख के बारे में अपने भावों की अभिव्यक्ति देते हुए भवन को आमजन के उपयोग में आने वाला बताया। इस दौरान भामाशाह जतन पारख और कंचन पारख को पार्षद और पालिका कार्मिकों रजत आसोपा, लोकेश गौड़, विक्रमसिंह, लक्ष्मी देवी सेठिया, पार्वती कुमारी, मगराज तेजी, नानूराम कुचेरिया, इलास, दाऊद काजी, हीरालाल कूकना, बुधराम, प्रकाश वाल्मीकि, महावीर धामा, श्यामसुंदर पारीक, गोपाल छापोला, नंदकिशोर नाई, रविशंकर जोगी सहित गणमान्य नागरिकों द्वारा माला पहनाई गई। पालिकाध्यक्ष और ईओ द्वारा साफा और शॉल पहनाया गया और भामाशाह सम्मान पत्र भेंट किया। भामाशाह जतन पारख और कंचन पारख द्वारा श्रीडूंगरगढ़ कस्बेवासियों द्वारा दिये गए स्नेह के लिए आभार जताते हुए कस्बे के विकास के लिए सदैव तत्पर रहने की बात कही। कार्यक्रम में निर्मलकुमार डागा, अणुव्रत समिति अध्यक्ष सत्यनारायण स्वामी, मनोजकुमार पारख सहित अनेकों गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राजू हिरावत ने किया।

  • Related Posts

    ASIRAJ-2026: बीकानेर में 2 अक्टूबर से सर्जन्स का तीन दिवसीय सम्मेलन, लेजर सर्जरी और AI पर होगा मंथन

    समाचार-गढ़ 1 अक्टूबर, 2026। Bikaner News: बीकानेर में एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया, राजस्थान चैप्टर का वार्षिक सम्मेलन ASIRAJ-2026 2 से 4 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। तीन दिवसीय इस…

    Rajasthan Panchayat Election: चुनावी ऐलान से पहले उम्मीदवारों के डेटा पर क्यों आमने-सामने आई BJP-कांग्रेस?

    समाचार-गढ़ 1 अक्टूबर, 2026। Rajasthan Panchayat Election 2026: राजस्थान में पंचायती राज चुनाव की घोषणा से पहले संभावित उम्मीदवारों के डेटा को लेकर BJP और कांग्रेस के बीच सियासी तकरार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ASIRAJ-2026: बीकानेर में 2 अक्टूबर से सर्जन्स का तीन दिवसीय सम्मेलन, लेजर सर्जरी और AI पर होगा मंथन

    ASIRAJ-2026: बीकानेर में 2 अक्टूबर से सर्जन्स का तीन दिवसीय सम्मेलन, लेजर सर्जरी और AI पर होगा मंथन

    Rajasthan Panchayat Election: चुनावी ऐलान से पहले उम्मीदवारों के डेटा पर क्यों आमने-सामने आई BJP-कांग्रेस?

    Rajasthan Panchayat Election: चुनावी ऐलान से पहले उम्मीदवारों के डेटा पर क्यों आमने-सामने आई BJP-कांग्रेस?

    Russia Job Advisory: रूस में नौकरी के नाम पर बड़ा खतरा! भारतीयों को विदेश मंत्रालय ने किया सावधान

    Russia Job Advisory: रूस में नौकरी के नाम पर बड़ा खतरा! भारतीयों को विदेश मंत्रालय ने किया सावधान

    Captain Smit Machchhar: हवा में अचानक मची जंग, चाकू लगने के बाद भी भारतीय पायलट ने बचाई 174 यात्रियों की जान

    Captain Smit Machchhar: हवा में अचानक मची जंग, चाकू लगने के बाद भी भारतीय पायलट ने बचाई 174 यात्रियों की जान

    बीकानेर कांग्रेस में घमासान, गोविंद राम मेघवाल और मदन गोपाल मेघवाल के बीच तीखी झड़प की चर्चा

    बीकानेर कांग्रेस में घमासान, गोविंद राम मेघवाल और मदन गोपाल मेघवाल के बीच तीखी झड़प की चर्चा

    Rajasthan Panchayat Election: निकायों के वोटरों के नाम गांवों में नहीं जुड़ेंगे, जुड़े नाम भी हटाए जाएंगे

    Rajasthan Panchayat Election: निकायों के वोटरों के नाम गांवों में नहीं जुड़ेंगे, जुड़े नाम भी हटाए जाएंगे
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights