Nature Nature

हीटवेव येलो व ऑरेंज अलर्ट के बीच स्वास्थ्य विभाग की पैनी नजर, सीएमएचओ ने पांचू और डिप्टी सीएमएचओ ने राजासर भाटियान का किया दौरा

Nature

समाचार गढ़ बीकानेर, 11 मई 2026। मौसम विभाग द्वारा आगामी दिनों के लिए जारी ‘येलो व ऑरेंज अलर्ट’ को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अपनी सतर्कता और बढ़ा दी है। लगातार पांचवें दिन फील्ड दौरे पर रहे मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुखराज साध ने सोमवार को पांचू ब्लॉक के पांच अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया। वहीं, डिप्टी सीएमएचओ डॉ. लोकेश गुप्ता ने लूणकरणसर क्षेत्र के अस्पतालों में व्यवस्थाएं जांची।

जमीनी हकीकत जानने पहुंचे अधिकारी:
सीएमएचओ डॉ. साध ने पांचू ब्लॉक के खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामरतन बिस्नोई और नोखा खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कैलाश गहलोत के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पांचू, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भादला, जांगलू और उप-स्वास्थ्य केंद्र जेगला का सघन निरीक्षण किया। दूसरी ओर, डिप्टी सीएमएचओ डॉ. लोकेश गुप्ता ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राजासर भाटियान, उप-स्वास्थ्य केंद्र केला और लाखूसर का दौरा कर व्यवस्थाओं को परखा।

24 घंटे अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश:
अधिकारियों ने अस्पतालों में स्टाफ की समय पर उपस्थिति और मुख्यालय पर निवास संबंधी पड़ताल की। डॉ. साध ने स्पष्ट किया कि लू और तापघात से पीड़ित किसी भी व्यक्ति को 24 घंटे उपचार की सुविधा मिलनी चाहिए। उन्होंने अस्पताल में ओआरएस, आईवी फ्लूड और अन्य जीवन रक्षक दवाइयों के स्टॉक की जांच की। साथ ही मरीजों के लिए शीतल पेयजल, कूलर, एसी और बैठने के लिए छाया की व्यवस्था का भी भौतिक निरीक्षण किया।

मौसमी बीमारियों और टीकाकरण पर जोर:
डॉ. साध ने पिछले एक सप्ताह की ओपीडी रिपोर्ट खंगाली और बुखार, उल्टी-दस्त व लू के मरीजों की जानकारी ली। मौसम में हो रहे बदलावों (गर्मी और आंधी-बारिश) को देखते हुए उन्होंने मच्छरों की रोकथाम के लिए एंटी-लार्वा गतिविधियों और डेंगू-मलेरिया से बचाव के उपाय तेज करने के निर्देश दिए। साथ ही 14 से 15 वर्ष की किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने हेतु एचपीवी टीकाकरण अभियान को गति देने और टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत स्क्रीनिंग कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

गुणवत्तापूर्ण सेवाएं और शत-प्रतिशत अनुपालन:
सीएमएचओ ने राज्य सरकार द्वारा जारी हीटवेव प्रबंधन के निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन करने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि लू से पीड़ित मरीजों की सूचना निर्धारित प्रारूप में तत्काल मुख्यालय भेजी जाए। स्वास्थ्य विभाग का मुख्य उद्देश्य भीषण गर्मी के इस दौर में आमजन को बिना किसी बाधा के गुणवत्तापूर्ण और त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।

  • Related Posts

    IMD का अलर्ट: अगले 12 घंटे में 22 राज्यों में भारी बारिश के आसार, 60 किमी/घंटा की रफ्तार से चल सकती हैं तेज हवाएं

    IMD का अलर्ट: अगले 12 घंटे में 22 राज्यों में भारी बारिश के आसार, 60 किमी/घंटा की रफ्तार से चल सकती हैं तेज हवाएं समाचार गढ़।  भारत मौसम विज्ञान विभाग…

    ईरान-अमेरिका तनाव से सहमा बाजार: सेंसेक्स 380 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी 24,100 के करीब फिसला

    ईरान-अमेरिका तनाव से सहमा बाजार: सेंसेक्स 380 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी 24,100 के करीब फिसला समाचार गढ़। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव का असर मंगलवार को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    IMD का अलर्ट: अगले 12 घंटे में 22 राज्यों में भारी बारिश के आसार, 60 किमी/घंटा की रफ्तार से चल सकती हैं तेज हवाएं

    IMD का अलर्ट: अगले 12 घंटे में 22 राज्यों में भारी बारिश के आसार, 60 किमी/घंटा की रफ्तार से चल सकती हैं तेज हवाएं

    ईरान-अमेरिका तनाव से सहमा बाजार: सेंसेक्स 380 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी 24,100 के करीब फिसला

    ईरान-अमेरिका तनाव से सहमा बाजार: सेंसेक्स 380 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी 24,100 के करीब फिसला

    20 साल बाद वर्ल्ड कप में आमने-सामने होंगे फ्रांस और स्पेन, सेमीफाइनल में एम्बाप्पे-यमाल पर रहेंगी सबकी नजरें

    20 साल बाद वर्ल्ड कप में आमने-सामने होंगे फ्रांस और स्पेन, सेमीफाइनल में एम्बाप्पे-यमाल पर रहेंगी सबकी नजरें

    एफबीआई की चार्जशीट में नाम आने के बाद बीकानेर में गैंगस्टर रोहित गोदारा के मकान पर चला बुलडोजर, देर रात रहस्यमय तरीके से ढहाया गया दो मंजिला भवन

    एफबीआई की चार्जशीट में नाम आने के बाद बीकानेर में गैंगस्टर रोहित गोदारा के मकान पर चला बुलडोजर, देर रात रहस्यमय तरीके से ढहाया गया दो मंजिला भवन

    होर्मुज में तनाव चरम पर: UAE के तेल टैंकरों पर ईरानी मिसाइल हमला, भारतीय की मौत; अमेरिका ने 5 घंटे तक की एयरस्ट्राइक

    होर्मुज में तनाव चरम पर: UAE के तेल टैंकरों पर ईरानी मिसाइल हमला, भारतीय की मौत; अमेरिका ने 5 घंटे तक की एयरस्ट्राइक

    यूक्रेन के ड्रोन हमलों से रूस पर बढ़ा दबाव, तेल संकट और क्रीमिया की सप्लाई लाइन पर खतरा

    यूक्रेन के ड्रोन हमलों से रूस पर बढ़ा दबाव, तेल संकट और क्रीमिया की सप्लाई लाइन पर खतरा
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights