समाचार गढ़, 18 मई 2026। कांग्रेस नेता VD Satheesan वीडी सतीशन ने केरल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में आयोजित हुआ। मुख्यमंत्री के साथ उनकी कैबिनेट के 20 अन्य मंत्रियों ने भी पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।
सतीशन ने कहा कि करीब 60 साल बाद केरल में पूरी कैबिनेट एक साथ शपथ ले रही है। इससे पहले वर्ष 1962 में तत्कालीन मुख्यमंत्री R. Sankar आर. शंकर ने अपनी पूरी कैबिनेट के साथ शपथ ली थी। हालांकि 1964 में अविश्वास प्रस्ताव के बाद उनकी सरकार गिर गई थी।
शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस नेता Rahul Gandhi राहुल गांधी Priyanka Gandhi Vadra प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौजूद रहे। इसके अलावा कांग्रेस शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्री भी कार्यक्रम में शामिल हुए। वहीं विदेश दौरे पर होने के कारण Shashi Tharoor शशी थरूर समारोह में शामिल नहीं हो सके।














