Nature Nature

रायबरेली में राहुल गांधी का बड़ा हमला: बोले- “मोदी, शाह और RSS ने संविधान पर हमला किया”

Nature

समाचार गढ़ 20 मई 2026 रायबरेली। कांग्रेस सांसद  राहुल गांधी Rahul Gandhi ने रायबरेली दौरे के दौरान प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी Narendra Modi, गृह मंत्री अमित शाह Amit Shah और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ Rashtriya Swayamsevak Sangh पर तीखा हमला बोला। बुधवार को लोधवारी गांव में आयोजित बहुजन स्वाभिमान सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि “मोदी, शाह और RSS ने संविधान को खत्म करने का काम किया है।”

राहुल गांधी ने सभा में मौजूद लोगों से कहा कि जब RSS के कार्यकर्ता सामने आएं तो उनसे खुलकर कहें कि “आपका प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और संगठन गद्दार है। आपने हिंदुस्तान को बेचने का काम किया है।”

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि संविधान में दिए गए आरक्षण, न्यायपालिका की स्वतंत्रता और निष्पक्ष मीडिया जैसी व्यवस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि “पब्लिक सेक्टर को प्राइवेट किया जा रहा है और यूनिवर्सिटीज में RSS विचारधारा वाले वाइस चांसलर बैठाए जा रहे हैं।”

सभा में राहुल गांधी ने संविधान की किताब दिखाते हुए कहा कि यह सिर्फ किताब नहीं बल्कि देश के संघर्ष और बलिदान की आवाज है। उन्होंने डॉ. भीमराव अंबेडकर, महात्मा गांधी, गुरु नानक, कबीर और भगवान बुद्ध का जिक्र करते हुए कहा कि इन सभी की विचारधारा संविधान में समाहित है।

राहुल गांधी ने कहा कि “देश किसी एक जाति या संगठन का नहीं, बल्कि सभी नागरिकों का है। संविधान की रक्षा करना हर भारतीय की जिम्मेदारी है।”

उन्होंने महंगाई और आर्थिक मुद्दों पर भी केंद्र सरकार को घेरा। राहुल ने दावा किया कि आने वाले महीनों में पेट्रोल-डीजल, गैस और जरूरी वस्तुओं के दाम और बढ़ेंगे। साथ ही उद्योगपति अंबानी और सरकार के रिश्तों को लेकर भी सवाल उठाए।

लोकसभा चुनाव 2024 के बाद राहुल गांधी का यह सातवां रायबरेली दौरा है। राजनीतिक जानकार इसे 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारी से जोड़कर देख रहे हैं।

  • Related Posts

    Rajasthan Highway Project: 2752 करोड़ की लागत से फोरलेन होगा 212 किमी हाईवे, डेढ़ साल से अटका जोधपुर-नागौर हिस्सा

    समाचार-गढ़ 28 सितंबर, 2026। राजस्थान में बीकानेर से जोधपुर के बीच एनएच-62 को फोरलेन में बदलने की योजना पर काम आगे बढ़ रहा है, लेकिन जोधपुर-नागौर हिस्से का प्रोजेक्ट करीब…

    Rajasthan Panchayat Election: दो-तीन दिन में लग सकती है पंचायत चुनाव की आचार संहिता, अक्टूबर के दूसरे सप्ताह से वोटिंग संभव

    समाचार-गढ़ 28 सितंबर, 2026। राजस्थान में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। प्रदेश में पंचायत चुनाव की आचार संहिता इसी सप्ताह लागू होने के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Rajasthan Highway Project: 2752 करोड़ की लागत से फोरलेन होगा 212 किमी हाईवे, डेढ़ साल से अटका जोधपुर-नागौर हिस्सा

    Rajasthan Highway Project: 2752 करोड़ की लागत से फोरलेन होगा 212 किमी हाईवे, डेढ़ साल से अटका जोधपुर-नागौर हिस्सा

    Rajasthan Panchayat Election: दो-तीन दिन में लग सकती है पंचायत चुनाव की आचार संहिता, अक्टूबर के दूसरे सप्ताह से वोटिंग संभव

    Rajasthan Panchayat Election: दो-तीन दिन में लग सकती है पंचायत चुनाव की आचार संहिता, अक्टूबर के दूसरे सप्ताह से वोटिंग संभव

    Rajasthan Politics: CM भजनलाल शर्मा Vs अशोक गहलोत, SIR और चुनाव आयोग पर आमने-सामने आए BJP-कांग्रेस

    Rajasthan Politics: CM भजनलाल शर्मा Vs अशोक गहलोत, SIR और चुनाव आयोग पर आमने-सामने आए BJP-कांग्रेस

    Ujjain Shahi Masjid: शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, बड़ी संख्या में लोग जुटे; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Ujjain Shahi Masjid: शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, बड़ी संख्या में लोग जुटे; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Afghanistan Pakistan Clash: पाकिस्तान से घुसे 28 लड़ाके मारे गए, 32 घायल; अफगानिस्तान ने लगाए गंभीर आरोप

    Afghanistan Pakistan Clash: पाकिस्तान से घुसे 28 लड़ाके मारे गए, 32 घायल; अफगानिस्तान ने लगाए गंभीर आरोप

    US China G2: अमेरिका-चीन के G2 से भारत को क्या खतरा? ब्रह्मा चेलानी ने बताई सहयोगी देशों की चिंता

    US China G2: अमेरिका-चीन के G2 से भारत को क्या खतरा? ब्रह्मा चेलानी ने बताई सहयोगी देशों की चिंता
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights