Nature Nature

बीकानेर में गर्मी का कहर जारी, गुरुवार के लिए रेड अलर्ट

Nature

समाचार गढ़, 20 मई 2026। बीकानेर संभाग में गर्मी लगातार प्रचंड रूप धारण करती जा रही है। जिले में तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है और मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी राहत के कोई संकेत नहीं दिए हैं। तेज धूप और गर्म हवाओं ने जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है।

सोमवार को बीकानेर का अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा रहा। मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए रेड अलर्ट जारी करते हुए तापमान 45 डिग्री के पार पहुंचने की संभावना जताई है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आगामी दिनों में भी गर्मी से राहत मिलने के आसार कम हैं। लगातार बढ़ते तापमान के कारण लोगों को सतर्क रहने और दोपहर के समय घरों से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है।

इधर, 25 मई से शुरू होने वाले नौतपा को लेकर भी लोगों की चिंता बढ़ गई है। नौतपा 1 जून तक चलेगा और इस दौरान तेज गर्मी व हीटवेव की स्थिति बनने की संभावना है। ऐसे में दिन के समय बाहर निकलना और अधिक परेशानी भरा हो सकता है।

भीषण गर्मी का असर शहर की दिनचर्या पर भी साफ दिखाई दे रहा है। दोपहर के समय बीकानेर के प्रमुख मार्गों पर सन्नाटा पसरा नजर आ रहा है। लोग तेज धूप और गर्म हवाओं से बचने के लिए घरों और दफ्तरों में ही रहने को मजबूर हैं।

बाजारों की रौनक भी अब सुबह और शाम तक सीमित होकर रह गई है। दोपहर में बाजार लगभग सूने नजर आते हैं, जबकि शाम ढलते ही लोगों की आवाजाही बढ़ने लगती है और बाजारों में फिर से चहल-पहल दिखाई देने लगती है।

  • Related Posts

    धनतेरस पर सोने-चांदी की धूम, 66 हजार करोड़ तक पहुंची खरीदारी; जानिए क्या बदला इस बार?

    समाचार गढ़ 7 नवंबर 2026। Dhanteras 2026: धनतेरस के मौके पर देशभर के बाजारों में सोने-चांदी की खरीदारी को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। ऑल इंडिया ज्वैलर्स एंड गोल्डस्मिथ…

    ऑपरेशन सफल होते ही सांवलिया सेठ के दरबार पहुंचा भक्त, चढ़ाया 21 ग्राम सोने का दिल

    समाचार गढ़ 7 नवंबर 2026। Rajasthan News: राजस्थान के चित्तौड़गढ़ स्थित प्रसिद्ध श्रीसांवलियाजी मंदिर में आस्था का अनोखा उदाहरण देखने को मिला। जालौर जिले के एक श्रद्धालु ने हार्ट की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    धनतेरस पर सोने-चांदी की धूम, 66 हजार करोड़ तक पहुंची खरीदारी; जानिए क्या बदला इस बार?

    धनतेरस पर सोने-चांदी की धूम, 66 हजार करोड़ तक पहुंची खरीदारी; जानिए क्या बदला इस बार?

    ऑपरेशन सफल होते ही सांवलिया सेठ के दरबार पहुंचा भक्त, चढ़ाया 21 ग्राम सोने का दिल

    ऑपरेशन सफल होते ही सांवलिया सेठ के दरबार पहुंचा भक्त, चढ़ाया 21 ग्राम सोने का दिल

    बीकानेर में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, मुख्य डाकघर के पास चाकूबाजी में युवक की मौत

    बीकानेर में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, मुख्य डाकघर के पास चाकूबाजी में युवक की मौत

    रूस के एक वीटो से अमेरिका का बड़ा प्रस्ताव फेल, 35 साल पुराना UN मिशन भी खत्म; पश्चिमी सहारा में बढ़ा संकट

    रूस के एक वीटो से अमेरिका का बड़ा प्रस्ताव फेल, 35 साल पुराना UN मिशन भी खत्म; पश्चिमी सहारा में बढ़ा संकट

    पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

    पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights