Nature Nature

देश में गर्मी का प्रचंड प्रहार: राजस्थान समेत 10 राज्यों में अगले 7 दिन ‘अग्नि परीक्षा’

Nature

समाचार गढ़ 20 मई 2026। देशभर में गर्मी ने अपने तेवर और भी तीखे कर दिए हैं। निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट के अनुसार राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, छत्तीसगढ़, ओडिशा, महाराष्ट्र और गुजरात समेत 10 राज्यों में अगले एक सप्ताह तक भीषण गर्मी और सूखे मौसम का दौर जारी रहेगा। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल कोई मजबूत वेदर सिस्टम सक्रिय नहीं है और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस भी कमजोर पड़ा हुआ है, ऐसे में बारिश की उम्मीद बेहद कम है।

मंगलवार को राजस्थान, यूपी, मध्य प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब और महाराष्ट्र के 22 शहरों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। उत्तर प्रदेश का बांदा लगातार तीसरे दिन देश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां पारा 48.2°C तक पहुंच गया। वहीं दिल्ली में इस सीजन का चौथा हीटवेव डे रिकॉर्ड किया गया। सफदरजंग में तापमान 45.1°C और रिज इलाके में 46.5°C दर्ज हुआ।

पंजाब और हरियाणा भी गर्मी की चपेट में हैं। पंजाब के फरीदकोट में तापमान 47.3°C तक पहुंच गया, जबकि हरियाणा के रोहतक में 46.9°C और नारनौल में 45°C तापमान दर्ज किया गया। चंडीगढ़ में भी गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ते हुए पारा 43.2°C तक पहुंचा दिया।

विशेषज्ञों के मुताबिक शहरों में लोगों को वास्तविक तापमान से 2 से 4 डिग्री ज्यादा गर्मी महसूस हो रही है। इसे ‘फील टेंपरेचर’ कहा जाता है। तेजी से बढ़ते शहरीकरण, कंक्रीट के जंगल और हरियाली की कमी के कारण गर्मी का असर और अधिक बढ़ता जा रहा है।

मौसम विभाग और स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और हीटवेव से सावधान रहने की सलाह दी है।

  • Related Posts

    Rajasthan Highway Project: 2752 करोड़ की लागत से फोरलेन होगा 212 किमी हाईवे, डेढ़ साल से अटका जोधपुर-नागौर हिस्सा

    समाचार-गढ़ 28 सितंबर, 2026। राजस्थान में बीकानेर से जोधपुर के बीच एनएच-62 को फोरलेन में बदलने की योजना पर काम आगे बढ़ रहा है, लेकिन जोधपुर-नागौर हिस्से का प्रोजेक्ट करीब…

    Rajasthan Panchayat Election: दो-तीन दिन में लग सकती है पंचायत चुनाव की आचार संहिता, अक्टूबर के दूसरे सप्ताह से वोटिंग संभव

    समाचार-गढ़ 28 सितंबर, 2026। राजस्थान में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। प्रदेश में पंचायत चुनाव की आचार संहिता इसी सप्ताह लागू होने के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Rajasthan Highway Project: 2752 करोड़ की लागत से फोरलेन होगा 212 किमी हाईवे, डेढ़ साल से अटका जोधपुर-नागौर हिस्सा

    Rajasthan Highway Project: 2752 करोड़ की लागत से फोरलेन होगा 212 किमी हाईवे, डेढ़ साल से अटका जोधपुर-नागौर हिस्सा

    Rajasthan Panchayat Election: दो-तीन दिन में लग सकती है पंचायत चुनाव की आचार संहिता, अक्टूबर के दूसरे सप्ताह से वोटिंग संभव

    Rajasthan Panchayat Election: दो-तीन दिन में लग सकती है पंचायत चुनाव की आचार संहिता, अक्टूबर के दूसरे सप्ताह से वोटिंग संभव

    Rajasthan Politics: CM भजनलाल शर्मा Vs अशोक गहलोत, SIR और चुनाव आयोग पर आमने-सामने आए BJP-कांग्रेस

    Rajasthan Politics: CM भजनलाल शर्मा Vs अशोक गहलोत, SIR और चुनाव आयोग पर आमने-सामने आए BJP-कांग्रेस

    Ujjain Shahi Masjid: शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, बड़ी संख्या में लोग जुटे; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Ujjain Shahi Masjid: शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, बड़ी संख्या में लोग जुटे; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Afghanistan Pakistan Clash: पाकिस्तान से घुसे 28 लड़ाके मारे गए, 32 घायल; अफगानिस्तान ने लगाए गंभीर आरोप

    Afghanistan Pakistan Clash: पाकिस्तान से घुसे 28 लड़ाके मारे गए, 32 घायल; अफगानिस्तान ने लगाए गंभीर आरोप

    US China G2: अमेरिका-चीन के G2 से भारत को क्या खतरा? ब्रह्मा चेलानी ने बताई सहयोगी देशों की चिंता

    US China G2: अमेरिका-चीन के G2 से भारत को क्या खतरा? ब्रह्मा चेलानी ने बताई सहयोगी देशों की चिंता
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights