Nature Nature

ईरान-अमेरिका तनाव बढ़ा: अमेरिकी टैंकर पर फायरिंग का दावा, ट्रम्प बोले- अब तेहरान के पास समझौते के अलावा विकल्प नहीं

Nature

समाचार गढ़ डेस्क। पश्चिम एशिया में ईरान और अमेरिका के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है। ईरानी नौसेना ने बुधवार रात एक अमेरिकी टैंकर पर फायरिंग करने का दावा किया है। ईरान की तस्नीम न्यूज एजेंसी के अनुसार यह जहाज होर्मुज स्ट्रेट से गुजरते समय अपना रडार बंद करके आगे बढ़ रहा था, जिसके बाद कार्रवाई की गई।

रिपोर्ट के मुताबिक घटना के बाद अमेरिकी सेना ने बंदर अब्बास पोर्ट के पास एक खाली इलाके में जवाबी फायरिंग की। इस कार्रवाई में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि अमेरिका की ओर से अब तक इस पूरे घटनाक्रम पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने व्हाइट हाउस में आयोजित कैबिनेट बैठक के दौरान ईरान को लेकर सख्त बयान दिया। ट्रम्प ने कहा कि ईरान को लगा था कि वह बातचीत से पीछे हट जाएंगे, लेकिन अब तेहरान के पास समझौता करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है। उन्होंने कहा कि ईरान यह सोच रहा था कि अमेरिका में मिडटर्म चुनावों के चलते दबाव बनाया जा सकता है, लेकिन उन्हें इसकी परवाह नहीं है।

1. ईरान-अमेरिका समझौते का दावा

ईरान ने दावा किया है कि अमेरिका के साथ युद्ध समाप्त करने के लिए एक शुरुआती समझौता ड्राफ्ट तैयार किया गया है। इसमें होर्मुज स्ट्रेट में शिपिंग बहाल करने और क्षेत्र में अमेरिकी सैन्य मौजूदगी कम करने का प्रस्ताव शामिल बताया गया है।

2. व्हाइट हाउस ने रिपोर्ट को बताया फर्जी

अमेरिका ने ईरानी मीडिया में चल रही शांति समझौते की खबरों को पूरी तरह मनगढ़ंत और झूठा करार दिया है। व्हाइट हाउस का कहना है कि दोनों देशों के बीच किसी भी प्रकार का आधिकारिक ड्राफ्ट तैयार नहीं हुआ है।

3. लेबनान में इजराइली हमले तेज

दक्षिणी लेबनान में इजराइल के ताजा हवाई हमलों में कम से कम 31 लोगों की मौत और 40 लोगों के घायल होने की खबर है। लगातार हमलों से इलाके में दहशत का माहौल है और लोग पलायन करने को मजबूर हैं।

4. ईरान ने भारतीय नाविकों को छोड़ा

ईरान ने जुलाई 2025 से हिरासत में रखे गए 10 भारतीय नाविकों को रिहा कर दिया है। कूटनीतिक प्रयासों के बाद सभी नाविकों की रिहाई संभव हुई और उन्हें सुरक्षित बताया जा रहा है।

5. हमास कमांडर को मारने का दावा

इजराइल ने दावा किया है कि गाजा सिटी में किए गए हवाई हमले में हमास की सैन्य शाखा के नए कमांडर मोहम्मद ओदेह को मार गिराया गया है। बताया गया कि यह हमला कई महीनों की निगरानी के बाद किया गया।

  • Related Posts

    5 दिन की गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 776 अंक उछला; निफ्टी 24,000 के करीब पहुंचा

    समाचार-गढ़ 27 जुलाई 2026। लगातार पांच कारोबारी दिनों की गिरावट के बाद सप्ताह के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार ने दमदार वापसी की। बीएसई सेंसेक्स 776.01 अंक (1.02%) की…

    बर्लिन प्राइड समारोह के पास आतंकी हमला: 24 घंटे की तलाश के बाद मुख्य संदिग्ध पुलिस मुठभेड़ में ढेर

    समाचार-गढ़ 27 जुलाई 2026। जर्मनी की राजधानी बर्लिन में प्राइड समारोह के दौरान हुए संदिग्ध आतंकी हमले के मुख्य आरोपी को पुलिस ने लगभग 24 घंटे की तलाश के बाद…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    5 दिन की गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 776 अंक उछला; निफ्टी 24,000 के करीब पहुंचा

    5 दिन की गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 776 अंक उछला; निफ्टी 24,000 के करीब पहुंचा

    बर्लिन प्राइड समारोह के पास आतंकी हमला: 24 घंटे की तलाश के बाद मुख्य संदिग्ध पुलिस मुठभेड़ में ढेर

    बर्लिन प्राइड समारोह के पास आतंकी हमला: 24 घंटे की तलाश के बाद मुख्य संदिग्ध पुलिस मुठभेड़ में ढेर

    सीवान फायरिंग विवाद: प्रदर्शन के दौरान AK-47 चलाने वाला पुलिसकर्मी सस्पेंड, विभागीय जांच शुरू

    सीवान फायरिंग विवाद: प्रदर्शन के दौरान AK-47 चलाने वाला पुलिसकर्मी सस्पेंड, विभागीय जांच शुरू

    NEET पेपर लीक मामला: तेज प्रताप यादव 14 दिन की न्यायिक हिरासत में, आज दायर होगी जमानत याचिका

    NEET पेपर लीक मामला: तेज प्रताप यादव 14 दिन की न्यायिक हिरासत में, आज दायर होगी जमानत याचिका

    कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: मीराबाई चानू ने जीता स्वर्ण, लगातार तीसरी बार गोल्ड जीतकर रचा इतिहास

    कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: मीराबाई चानू ने जीता स्वर्ण, लगातार तीसरी बार गोल्ड जीतकर रचा इतिहास

    पेपर लीक पर सरकार का सख्त एक्शन: 10 साल तक की जेल, ₹10 करोड़ जुर्माने समेत नए कानून में बड़े बदलाव

    पेपर लीक पर सरकार का सख्त एक्शन: 10 साल तक की जेल, ₹10 करोड़ जुर्माने समेत नए कानून में बड़े बदलाव
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights