Nature Nature

9 माह से 5 साल के बच्चों को पिलाई जाएगी आँखों के लिए जरूरी विटामिन ए की खुराक, 29 मई से 29 जून तक चलेगा विटामिन ए का 50 वाँ चरण।

Nature

समाचार गढ़ 27 मई 2026। पूरे प्रदेश सहित बीकानेर में बच्चों को विटामिन ए सिरप पिलाने का 50 वाँ चरण शुक्रवार को शुरू होगा। यह अभियान 29 मई से 29 जून 2026 तक महिला एवं बाल विकास विभाग के साथ समन्वित प्रयास द्वारा चलाया जाएगा। अभियान के अंतर्गत 9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को आंगनबाड़ी केन्द्र, उप स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं जिला व उप जिला अस्पताल पर विटामिन ए की खुराक पिलाई जाएगी। सीएमएचओ डॉ पुखराज साध ने बताया कि यह खुराक हर 6 माह के अन्तराल से पिलाई जाती है। विटामिन ए अभियान के इस चरण में लगभग 2,75,523 बच्चों को खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने आमजन से अपील की है कि बच्चों को विटामिन ए खुराक 29 जून से पहले जरूर पिलावें।
कार्यक्रम के जिला नोडल अधिकारी एवं डिप्टी सीएमएचओ परिवार कल्याण डॉ योगेन्द्र तनेजा ने बताया कि इस कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता 9 से 12 माह के बच्चों को विटामिन ए की बोतल के साथ आने वाले चम्मच द्वारा आधा चम्मच यानिकी 1 एमएल खुराक तथा 1 से 5 साल तक के बच्चों को पूरा चम्मच यानिकी 2 एमएल खुराक देगी। इस अभियान की माइक्रो प्लानिंग पल्स पोलियो अभियान की तर्ज पर ही की गई है। जिन स्थानों पर आंगनबाड़ी केन्द्र नहीं हैं या कार्यकर्ता व आशा का पद खाली है वहां एएनएम बच्चों को यह खुराक पिलाएगी। शहरी क्षेत्र में चुनिन्दा प्राइवेट अस्पतालों के द्वारा भी विटामिन ए की खुराक पिलाई जाएगी।

बड़े काम की दवा – विटामिन ए
डॉ. तनेजा ने बताया कि विटामिन ए आखों की बीमारियों जैसे रतौंधी-अंधता से बचाव के साथ-साथ बच्चों में शारीरिक रोग प्रतिरोधक क्षमता वृद्धि के लिए भी आवश्यक है। विटामिन ए देने से बच्चों में दस्त एवं निमोनिया आदि बीमारियों के घातक प्रभाव में कमी लाई जा सकती है जिससे 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों की मृत्युदर में भी कमी आती है।

  • Related Posts

    पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

    समाचार गढ़ 4 नवंबर 2026। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाके की घटना सामने आई है। अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे लाइन पर 50 जीबी…

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    समाचार गढ़ 2 नवंबर 2026। राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सड़क निर्माण के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। छापोली गांव में काम कर रहे मजदूर अचानक हाईटेंशन बिजली लाइन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

    पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

    अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

    होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

    होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

    पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

    पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

    हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब

    हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights