Nature Nature

अमेरिका-ईरान युद्धविराम समझौते की चर्चाएं तेज, 300 अरब डॉलर के पुनर्निर्माण पैकेज का प्रस्ताव

Nature

समाचार गढ़ 30 मई 2026। अमेरिका और ईरान के बीच प्रस्तावित 60 दिन के युद्धविराम समझौते को लेकर कूटनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार समझौते के तहत ईरान के लिए 300 अरब डॉलर (करीब 25 लाख करोड़ रुपए) के पुनर्निर्माण फंड और अमेरिकी कंपनियों के निवेश का प्रस्ताव रखा गया है।

रिपोर्ट्स में एक ईरानी अधिकारी के हवाले से कहा गया है कि अंतिम समझौते पर हस्ताक्षर होने की स्थिति में यह आर्थिक सहायता पैकेज ईरान को उपलब्ध कराया जा सकता है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया है कि दोनों देश परमाणु कार्यक्रम से जुड़े मुद्दों पर सहमति के करीब पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट और समुद्री सुरक्षा को लेकर भी सकारात्मक प्रगति हुई है। ट्रम्प के अनुसार संभावित समझौते में ईरान परमाणु हथियार नहीं बनाने की प्रतिबद्धता देगा, जबकि अमेरिका नौसैनिक नाकेबंदी हटाने और होर्मुज स्ट्रेट में किसी प्रकार का टोल नहीं लगने देने पर सहमत हो सकता है।

हालांकि ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघई ने इन दावों का खंडन करते हुए कहा कि फिलहाल परमाणु मुद्दे पर कोई बातचीत नहीं हो रही है और उनका मुख्य उद्देश्य युद्ध को समाप्त करना है।

उधर ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबाफ ने कहा कि तेहरान केवल अमेरिका के व्यावहारिक कदमों पर भरोसा करेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक अमेरिका ठोस कार्रवाई नहीं करता, ईरान भी कोई रियायत नहीं देगा।

इसी बीच ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने दावा किया है कि पिछले 24 घंटों में 24 जहाजों को होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित गुजरने की अनुमति दी गई है और समुद्री यातायात नियंत्रित रूप से संचालित किया जा रहा है।

वहीं क्षेत्रीय तनाव के बीच इजराइल ने दक्षिणी लेबनान के कई इलाकों में लोगों को घर खाली करने की चेतावनी जारी की है। इजराइली सेना का कहना है कि हिजबुल्लाह के खिलाफ बड़े सैन्य अभियान की तैयारी की जा रही है।

  • Related Posts

    India-Russia Oil: 100% टैरिफ की धमकी के बीच भारत का साफ संदेश, ऊर्जा जरूरतों से समझौता नहीं

    समाचार-गढ़ 17 सितंबर, 2026। नई दिल्ली: रूस से तेल खरीद को लेकर अमेरिका के बढ़ते दबाव के बीच भारत ने अपनी ऊर्जा सुरक्षा को लेकर अपना रुख साफ किया है।…

    Shahzad Bhatti Network: मोदी सरकार का बड़ा फैसला, शहजाद भट्टी के नेटवर्क को आतंकी संगठन घोषित किया

    समाचार-गढ़ 16 सितंबर, 2026। नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने पाकिस्तान स्थित शहजाद भट्टी नेटवर्क (Shahzad Bhatti Network-SBN) को आतंकवादी संगठन घोषित कर दिया है। गृह मंत्रालय ने 16 सितंबर 2026…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    India-Russia Oil: 100% टैरिफ की धमकी के बीच भारत का साफ संदेश, ऊर्जा जरूरतों से समझौता नहीं

    India-Russia Oil: 100% टैरिफ की धमकी के बीच भारत का साफ संदेश, ऊर्जा जरूरतों से समझौता नहीं

    जिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षक ने पूनरासर मेले की तैयारियों का लिया जायजा

    जिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षक ने पूनरासर मेले की तैयारियों का लिया जायजा

    Shahzad Bhatti Network: मोदी सरकार का बड़ा फैसला, शहजाद भट्टी के नेटवर्क को आतंकी संगठन घोषित किया

    Shahzad Bhatti Network: मोदी सरकार का बड़ा फैसला, शहजाद भट्टी के नेटवर्क को आतंकी संगठन घोषित किया

    Bikaner Mayor Election: कांग्रेस के बहुमत के बावजूद बढ़ी टेंशन, अनिल कल्ला के खिलाफ नवरतन डागा ने भरा पर्चा; BJP ने भी उतारा प्रत्याशी

    Bikaner Mayor Election: कांग्रेस के बहुमत के बावजूद बढ़ी टेंशन, अनिल कल्ला के खिलाफ नवरतन डागा ने भरा पर्चा; BJP ने भी उतारा प्रत्याशी

    BRICS Summit 2026: क्या वाकई बेहोश हुए थे शी जिनपिंग? मोदी के ‘Is it okay?’ के बाद वायरल हुआ दावा, जानें पूरा मामला

    BRICS Summit 2026: क्या वाकई बेहोश हुए थे शी जिनपिंग? मोदी के ‘Is it okay?’ के बाद वायरल हुआ दावा, जानें पूरा मामला

    India-Pakistan Tension: अरब सागर में भारत-पाक नौसेना के जहाज टकराए, पाकिस्तान के राजनयिक को किया तलब

    India-Pakistan Tension: अरब सागर में भारत-पाक नौसेना के जहाज टकराए, पाकिस्तान के राजनयिक को किया तलब
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights