Nature Nature

सरकार को सद्बुद्धि देने की कामना के साथ यज्ञ में बैठे विधायक रविन्द्र सिंह भाटी, बोले- मजदूरों की आवाज सुनो

Nature

समाचार गढ़ 30 मई 2026 बाड़मेर। गिरल लिग्नाइट माइंस से जुड़े मजदूरों की मांगों को लेकर जारी आंदोलन के बीच शिव विधायक रविन्द्रसिंह भाटी ने शनिवार को गिरल गांव स्थित धरना स्थल पर प्रदेश सरकार की सद्बुद्धि के लिए यज्ञ में भाग लिया और आहुति दी। इस दौरान उन्होंने सरकार से मजदूरों, वंचितों और पीड़ितों की समस्याओं पर ध्यान देने की अपील की।

यज्ञ के दौरान विधायक भाटी ने कहा कि प्रदेश सरकार को श्रमिकों की पीड़ा सुननी चाहिए। उन्होंने कहा कि लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे मजदूरों की अनदेखी की जा रही है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए सरकार को जनहित में निर्णय लेने की सद्बुद्धि देने की कामना की।

भाटी ने कहा कि गिरल लिग्नाइट माइंस से जुड़े मुद्दों को वे कई बार विधानसभा में उठा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान सामने नहीं आया। उनका कहना है कि मजदूरों और स्थानीय युवाओं से जुड़े रोजगार, सुरक्षा तथा श्रम अधिकारों के प्रश्नों को लगातार नजरअंदाज किया गया है, जिसके चलते उन्हें सड़क पर उतरकर आंदोलन का समर्थन करना पड़ रहा है।

गौरतलब है कि गिरल गांव में मजदूर और स्थानीय लोग पिछले डेढ़ माह से विभिन्न मांगों को लेकर धरना दे रहे हैं। विधायक भाटी भी पिछले करीब 25 दिनों से आंदोलन स्थल पर मौजूद हैं। इससे पहले 19 मई को मजदूरों के समर्थन में बाड़मेर जिला कलेक्ट्रेट तक मार्च निकाला गया था, जिसमें बड़ी संख्या में श्रमिक और ग्रामीण शामिल हुए थे।

विधायक भाटी ने कहा कि यह केवल कुछ कर्मचारियों की नौकरी का मामला नहीं है, बल्कि हजारों परिवारों के भविष्य, सम्मान और अधिकारों से जुड़ा प्रश्न है। उन्होंने सरकार से जल्द सकारात्मक पहल कर श्रमिकों की जायज मांगों का समाधान करने की मांग की।

धरना स्थल पर आयोजित यज्ञ में बड़ी संख्या में मजदूरों, ग्रामीणों और समर्थकों ने भाग लेकर आंदोलन के प्रति अपना समर्थन जताया।

  • Related Posts

    India-Russia Oil: 100% टैरिफ की धमकी के बीच भारत का साफ संदेश, ऊर्जा जरूरतों से समझौता नहीं

    समाचार-गढ़ 17 सितंबर, 2026। नई दिल्ली: रूस से तेल खरीद को लेकर अमेरिका के बढ़ते दबाव के बीच भारत ने अपनी ऊर्जा सुरक्षा को लेकर अपना रुख साफ किया है।…

    Shahzad Bhatti Network: मोदी सरकार का बड़ा फैसला, शहजाद भट्टी के नेटवर्क को आतंकी संगठन घोषित किया

    समाचार-गढ़ 16 सितंबर, 2026। नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने पाकिस्तान स्थित शहजाद भट्टी नेटवर्क (Shahzad Bhatti Network-SBN) को आतंकवादी संगठन घोषित कर दिया है। गृह मंत्रालय ने 16 सितंबर 2026…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    India-Russia Oil: 100% टैरिफ की धमकी के बीच भारत का साफ संदेश, ऊर्जा जरूरतों से समझौता नहीं

    India-Russia Oil: 100% टैरिफ की धमकी के बीच भारत का साफ संदेश, ऊर्जा जरूरतों से समझौता नहीं

    जिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षक ने पूनरासर मेले की तैयारियों का लिया जायजा

    जिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षक ने पूनरासर मेले की तैयारियों का लिया जायजा

    Shahzad Bhatti Network: मोदी सरकार का बड़ा फैसला, शहजाद भट्टी के नेटवर्क को आतंकी संगठन घोषित किया

    Shahzad Bhatti Network: मोदी सरकार का बड़ा फैसला, शहजाद भट्टी के नेटवर्क को आतंकी संगठन घोषित किया

    Bikaner Mayor Election: कांग्रेस के बहुमत के बावजूद बढ़ी टेंशन, अनिल कल्ला के खिलाफ नवरतन डागा ने भरा पर्चा; BJP ने भी उतारा प्रत्याशी

    Bikaner Mayor Election: कांग्रेस के बहुमत के बावजूद बढ़ी टेंशन, अनिल कल्ला के खिलाफ नवरतन डागा ने भरा पर्चा; BJP ने भी उतारा प्रत्याशी

    BRICS Summit 2026: क्या वाकई बेहोश हुए थे शी जिनपिंग? मोदी के ‘Is it okay?’ के बाद वायरल हुआ दावा, जानें पूरा मामला

    BRICS Summit 2026: क्या वाकई बेहोश हुए थे शी जिनपिंग? मोदी के ‘Is it okay?’ के बाद वायरल हुआ दावा, जानें पूरा मामला

    India-Pakistan Tension: अरब सागर में भारत-पाक नौसेना के जहाज टकराए, पाकिस्तान के राजनयिक को किया तलब

    India-Pakistan Tension: अरब सागर में भारत-पाक नौसेना के जहाज टकराए, पाकिस्तान के राजनयिक को किया तलब
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights