Nature Nature

राज्यसभा उपचुनाव: भाजपा ने सतीश पूनिया और अलका गुर्जर पर जताया भरोसा, ओडिशा उपचुनाव में देबाशीष सामन्तराय को बनाया प्रत्याशी

Nature

समाचार गढ़, 4 जून 2026। भारतीय जनता पार्टी ने आगामी राज्यसभा द्विवार्षिक चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। राजस्थान से भाजपा ने पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं वर्तमान हरियाणा प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया तथा डॉ. अलका गुर्जर को उम्मीदवार बनाया है। वहीं ओडिशा राज्यसभा उपचुनाव के लिए देबाशीष सामन्तराय को पार्टी प्रत्याशी घोषित किया गया है।

राजस्थान में इस बार राज्यसभा की तीन सीटों पर चुनाव होना है। इनमें केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू, भाजपा सांसद राजेंद्र गहलोत और कांग्रेस सांसद नीरज डांगी का कार्यकाल 21 जून को समाप्त हो रहा है। इन सीटों के लिए 18 जून को मतदान होगा तथा उसी दिन मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे।

विधानसभा में वर्तमान संख्या बल के आधार पर भाजपा दो सीटों पर जीत दर्ज करने की मजबूत स्थिति में है, जबकि तीसरी सीट को लेकर राजनीतिक समीकरणों पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

भाजपा द्वारा जारी सूची में राजस्थान के अलावा गुजरात, मध्य प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर के उम्मीदवारों के नाम भी शामिल हैं। वहीं ओडिशा उपचुनाव के लिए देबाशीष सामन्तराय को उम्मीदवार बनाकर पार्टी ने एक महत्वपूर्ण राजनीतिक संदेश देने का प्रयास किया है।

  • Related Posts

    पटना में सड़क हादसे के बाद हिंसा, 10 गाड़ियां फूंकीं; ट्रैफिक पुलिस चौकी जलाई, हाईवे जाम

    समाचार-गढ़ 7 अगस्त, 2026। पटना: बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार सुबह सड़क हादसे के बाद जमकर बवाल हुआ। अगमकुआं थाना क्षेत्र के जीरो माइल के पास तेज रफ्तार बस…

    झारखंड में JPSC परीक्षा रद्द कराने की मांग पर छात्र आंदोलन तेज, अनशनकारी की तबीयत बिगड़ी

    समाचार-गढ़ 7 अगस्त, 2026। रांची: झारखंड में 14वीं JPSC सिविल सेवा परीक्षा को रद्द करने और भर्ती प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं की स्वतंत्र जांच की मांग को लेकर छात्रों का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पटना में सड़क हादसे के बाद हिंसा, 10 गाड़ियां फूंकीं; ट्रैफिक पुलिस चौकी जलाई, हाईवे जाम

    पटना में सड़क हादसे के बाद हिंसा, 10 गाड़ियां फूंकीं; ट्रैफिक पुलिस चौकी जलाई, हाईवे जाम

    झारखंड में JPSC परीक्षा रद्द कराने की मांग पर छात्र आंदोलन तेज, अनशनकारी की तबीयत बिगड़ी

    झारखंड में JPSC परीक्षा रद्द कराने की मांग पर छात्र आंदोलन तेज, अनशनकारी की तबीयत बिगड़ी

    श्रीलंका के खिलाफ वार्म-अप मैच से गिल बाहर: उंगली में लगी चोट, राहुल संभाल रहे कप्तानी; भारत ने पहले बल्लेबाजी चुनी

    श्रीलंका के खिलाफ वार्म-अप मैच से गिल बाहर: उंगली में लगी चोट, राहुल संभाल रहे कप्तानी; भारत ने पहले बल्लेबाजी चुनी

    हूतियों का यमन और सऊदी अरब पर बड़ा हमला: यमन में 58 सैनिकों की मौत, सऊदी में 11 नागरिक घायल

    हूतियों का यमन और सऊदी अरब पर बड़ा हमला: यमन में 58 सैनिकों की मौत, सऊदी में 11 नागरिक घायल

    40 साल बाद बोफोर्स केस पर लगा विराम: सुप्रीम कोर्ट ने आखिरी याचिका ठुकराई, 1989 में चुनावी हार की बड़ी वजह बना था घोटाला

    40 साल बाद बोफोर्स केस पर लगा विराम: सुप्रीम कोर्ट ने आखिरी याचिका ठुकराई, 1989 में चुनावी हार की बड़ी वजह बना था घोटाला

    ‘विमान के ईंधन में एथेनॉल नहीं मिलाया जाएगा’, सरकार ने केजरीवाल के दावे को बताया भ्रामक

    ‘विमान के ईंधन में एथेनॉल नहीं मिलाया जाएगा’, सरकार ने केजरीवाल के दावे को बताया भ्रामक
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights