सम्मान से सेवा की मिली प्रेरणा- पारख
पारख के सम्मान में शामिल हुए नेताओं सहित अनेक अतिथि, दी शुभकामनाएं, चूरू सांसद ने भेजा बधाई संदेश
समाचार गढ़, 3 अगस्त 2026। राजस्थान गौरव सम्मान से सम्मानित श्रीडूंगरगढ़ निवासी एवं जयपुर-गंगटोक प्रवासी समाजसेवी व उद्यमी संतोष कुमार पारख का रविवार रात श्री ओसवाल पंचायत भवन में श्री ओसवाल पंचायत की ओर से भव्य अभिनंदन किया गया। हॉस्पिटैलिटी (होटल व्यवसाय) के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए संस्कृति युवा संस्थान द्वारा दिए गए राजस्थान गौरव सम्मान के बाद आयोजित समारोह में समाजबंधुओं, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने पारख को शुभकामनाएं दीं।
समारोह में सम्मान से अभिभूत संतोष पारख ने श्री ओसवाल पंचायत सहित सहित सभी अतिथियों और समाजबंधुओं का आभार जताते हुए कहा कि सार्वजनिक रूप से मिलने वाला सम्मान सेवा के पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि सम्मान के साथ जिम्मेदारी भी बढ़ती है और आगे भी समाज एवं जरूरतमंदों की सेवा के लिए कार्य करने का प्रयास रहेगा।
कार्यक्रम में मंच पर श्रीविश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, हिमाचल प्रदेश की भाजपा नेता, प्रदेश महासचिव पायल वैद्या, सांसद पुत्र रविशेखर मेघवाल, डॉ. विकास पारीक, समाजसेवी जुगलकिशोर तावणियां, रामदेव बोहरा, पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा, ओसवाल पंचायत अध्यक्ष विनोद भादानी तथा तेरापंथ महिला मंडल अध्यक्ष मंजू देवी बोथरा सहित अनेक अतिथि मौजूद रहे।
सभी अतिथियों ने संतोष कुमार पारख को राजस्थान गौरव सम्मान मिलने पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वक्ताओं ने कहा कि पारख ने हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र में कार्य करते हुए श्रीडूंगरगढ़ का नाम गौरवान्वित किया है। उन्होंने पारख से सम्मान से आगे बढ़कर समाज सेवा के क्षेत्र में भी निरंतर योगदान देने का आग्रह किया।
समारोह की शुरुआत कन्या मंडल द्वारा तिलक लगाकर अतिथियों के स्वागत और महिला मंडल के मंगलाचरण से हुई। कार्यक्रम का संचालन मनीष नौलखा ने किया।
तेरापंथ समाज सहित विभिन्न वर्गों के लोग हुए शामिल
अभिनंदन समारोह में तेरापंथ सभा मंत्री प्रदीप पुगलिया, ओसवाल पंचायत मंत्री कांतिकुमार पुगलिया, तेयुप अध्यक्ष विक्रम मालू, विजयराज सेठिया, पांचीलाल सिंघी, अशोक बैद, सुरेंद्र दुगड़, रिद्धकरण लूणियां, नरेंद्र डागा, हेमराज भादानी, धनराज पुगलिया, प्रदीप मालू, कमल बोथरा, चांदरतन सेठिया, रेखा भादानी, मधु झाबक सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु, पारख परिवार एवं रिश्तेदार उपस्थित रहे।
वहीं पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा, पूर्व प्रधान छैलूसिंह शेखावत, किसान मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष शिव स्वामी, कांग्रेसी नेता विमल भाटी, विक्रमसिंह राजपुरोहित, पार्षद भरत सुथार, अरुण पारीक, पंडित देवीलाल उपाध्याय, पूर्व सरपंच रतनसिंह, सत्यनारायण स्वामी, मनोज गुसाईं, महावीर माली, चंद्रप्रकाश बारूपाल, आशीष जाड़ीवाल, ओमप्रकाश फूलभाटी, तोलाराम मारू, एडवोकेट पूनमचंद मारू, एडवोकेट ललित मारू सहित अनेक गणमान्य लोग भी समारोह में शामिल हुए।
चूरू सांसद राहुल कस्वां ने भेजा बधाई संदेश
चूरू सांसद राहुल कस्वां ने संतोष कुमार पारख को राजस्थान गौरव सम्मान मिलने पर शुभकामना संदेश भेजा। सांसद के संदेश पर पारख ने उनका आभार जताया।



























