Nature Nature

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार में तेजी, क्लोजिंग के बाद नए सिस्टम से बढ़ा कन्फ्यूजन

Nature

समाचार-गढ़ 3 अगस्त, 2026।

घरेलू शेयर बाजार में लगातार चौथे कारोबारी सत्र में तेजी देखने को मिली। सप्ताह के पहले दिन बीएसई सेंसेक्स 544.39 अंक की बढ़त के साथ 78,639.03 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 390.70 अंक उछलकर 24,774.30 के स्तर पर पहुंच गया। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 800 अंकों से ज्यादा मजबूत हुआ, वहीं रुपया भी एक महीने के उच्चतम स्तर 95.12 प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

बाजार में तेजी की बड़ी वजह पश्चिम एशिया में तनाव कम होने की उम्मीद और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट रही। ब्रेंट क्रूड करीब 4.67% गिरकर 83.82 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

सेंसेक्स के 30 में से 21 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। इंडिगो, टीसीएस और इन्फोसिस सबसे बड़े गेनर रहे, जबकि सन फार्मा, भारती एयरटेल और टाटा स्टील में गिरावट दर्ज की गई। सेक्टोरल इंडेक्स में आईटी, एफएमसीजी और पीएसयू बैंक में सबसे ज्यादा तेजी रही।

वहीं, बाजार बंद होने के बाद पहली बार लागू किए गए नए क्लोजिंग ऑक्शन सेशन (CAS) ने निवेशकों और ब्रोकर्स के बीच कन्फ्यूजन बढ़ा दिया। नए सिस्टम के चलते निफ्टी स्पॉट 24,774 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी फ्यूचर्स 24,661 पर बंद हुआ। दोनों के बीच करीब 113 अंकों का अंतर देखने को मिला। विशेषज्ञों के मुताबिक, यह अंतर नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम के तहत ऑर्डर मैचिंग की प्रक्रिया की वजह से सामने आया।

  • Related Posts

    सम्मान से सेवा की मिली प्रेरणा- पारख

    सम्मान से सेवा की मिली प्रेरणा- पारखपारख के सम्मान में शामिल हुए नेताओं सहित अनेक अतिथि, दी शुभकामनाएं, चूरू सांसद ने भेजा बधाई संदेश समाचार गढ़, 3 अगस्त 2026। राजस्थान…

    महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बृजभूषण शरण सिंह बरी, राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला

    समाचार-गढ़ 3 अगस्त, 2026। महिला पहलवानों द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों से जुड़े मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लगातार चौथे दिन शेयर बाजार में तेजी, क्लोजिंग के बाद नए सिस्टम से बढ़ा कन्फ्यूजन

    लगातार चौथे दिन शेयर बाजार में तेजी, क्लोजिंग के बाद नए सिस्टम से बढ़ा कन्फ्यूजन

    सम्मान से सेवा की मिली प्रेरणा- पारख

    सम्मान से सेवा की मिली प्रेरणा- पारख

    महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बृजभूषण शरण सिंह बरी, राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला

    महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बृजभूषण शरण सिंह बरी, राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला

    यूरोप में जंगलों की आग का कहर: ग्रीस में 100 से ज्यादा घर राख, अमेरिका के वॉशिंगटन में भी इमरजेंसी

    यूरोप में जंगलों की आग का कहर: ग्रीस में 100 से ज्यादा घर राख, अमेरिका के वॉशिंगटन में भी इमरजेंसी

    उपचुनाव की मतगणना जारी: बांकीपुर में प्रशांत किशोर आगे, दतिया और मंजलपुर में BJP को बढ़त

    उपचुनाव की मतगणना जारी: बांकीपुर में प्रशांत किशोर आगे, दतिया और मंजलपुर में BJP को बढ़त

    कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर भारत, बॉक्सिंग बनी सबसे बड़ी ताकत

    कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर भारत, बॉक्सिंग बनी सबसे बड़ी ताकत
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights