Nature Nature

देशभर में मानसून का कहर: बिहार-बंगाल में बिजली गिरने से 11 मौतें, बद्रीनाथ हाईवे पर लैंडस्लाइड से 200 यात्री फंसे

Nature

समाचार-गढ़ 4 अगस्त, 2026।

देशभर में मानसून का असर लगातार तेज बना हुआ है। भारी बारिश, आकाशीय बिजली और भूस्खलन की घटनाओं से कई राज्यों में जनजीवन प्रभावित हुआ है।

बिहार और पश्चिम बंगाल में आकाशीय बिजली गिरने से 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 14 लोग घायल हुए हैं। मृतकों में बिहार के अलग-अलग जिलों के 7 और पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले के 4 लोग शामिल हैं।

उत्तराखंड के चमोली जिले में लगातार बारिश के चलते बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन हो गया। पहाड़ी से मलबा और बड़े-बड़े पत्थर सड़क पर गिरने से हाईवे बंद हो गया, जिससे करीब 200 यात्री सोमवार रात से रास्ते में फंसे हैं। सड़क खोलने के लिए राहत और बचाव दल लगातार काम कर रहे हैं।

हरियाणा के अंबाला और झज्जर में रातभर हुई भारी बारिश के कारण कई सड़कें जलमग्न हो गईं और बाजारों की दुकानों में पानी घुस गया। लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

वहीं उत्तर प्रदेश के आगरा में देर रात से लगातार बारिश के चलते कई इलाकों में 2 से 3 फीट तक जलभराव हो गया। खराब मौसम को देखते हुए प्रशासन ने स्कूलों में अवकाश घोषित किया है। बाराबंकी में भी दो घंटे की तेज बारिश से बस स्टेशन परिसर में पानी भर गया, जिससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में कई राज्यों में भारी बारिश, गरज-चमक और आकाशीय बिजली की संभावना जताई है। लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।

  • Related Posts

    PoK चुनाव के बीच पाकिस्तान पर मानवाधिकार उल्लंघन के आरोप, अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं ने जताई चिंता

    समाचार-गढ़ 4 अगस्त, 2026। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में विधानसभा चुनाव के बीच हिंसा, मानवाधिकार उल्लंघन और प्रेस की स्वतंत्रता पर कार्रवाई को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पाकिस्तान…

    लगातार चौथे दिन शेयर बाजार में तेजी, क्लोजिंग के बाद नए सिस्टम से बढ़ा कन्फ्यूजन

    समाचार-गढ़ 3 अगस्त, 2026। घरेलू शेयर बाजार में लगातार चौथे कारोबारी सत्र में तेजी देखने को मिली। सप्ताह के पहले दिन बीएसई सेंसेक्स 544.39 अंक की बढ़त के साथ 78,639.03…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    PoK चुनाव के बीच पाकिस्तान पर मानवाधिकार उल्लंघन के आरोप, अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं ने जताई चिंता

    PoK चुनाव के बीच पाकिस्तान पर मानवाधिकार उल्लंघन के आरोप, अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं ने जताई चिंता

    देशभर में मानसून का कहर: बिहार-बंगाल में बिजली गिरने से 11 मौतें, बद्रीनाथ हाईवे पर लैंडस्लाइड से 200 यात्री फंसे

    देशभर में मानसून का कहर: बिहार-बंगाल में बिजली गिरने से 11 मौतें, बद्रीनाथ हाईवे पर लैंडस्लाइड से 200 यात्री फंसे

    लगातार चौथे दिन शेयर बाजार में तेजी, क्लोजिंग के बाद नए सिस्टम से बढ़ा कन्फ्यूजन

    लगातार चौथे दिन शेयर बाजार में तेजी, क्लोजिंग के बाद नए सिस्टम से बढ़ा कन्फ्यूजन

    सम्मान से सेवा की मिली प्रेरणा- पारख

    सम्मान से सेवा की मिली प्रेरणा- पारख

    महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बृजभूषण शरण सिंह बरी, राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला

    महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बृजभूषण शरण सिंह बरी, राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला

    यूरोप में जंगलों की आग का कहर: ग्रीस में 100 से ज्यादा घर राख, अमेरिका के वॉशिंगटन में भी इमरजेंसी

    यूरोप में जंगलों की आग का कहर: ग्रीस में 100 से ज्यादा घर राख, अमेरिका के वॉशिंगटन में भी इमरजेंसी
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights