Nature Nature

सितंबर में संसद का स्पेशल सेशन? महिला कोटा बिल पर सरकार की बड़ी तैयारी, अब सिर्फ इस ‘परीक्षा’ का इंतजार

Nature

समाचार-गढ़ 29 अगस्त, 2026।

केंद्र सरकार महिला आरक्षण से जुड़े परिसीमन बिल को आगे बढ़ाने के लिए सितंबर के तीसरे हफ्ते में संसद का छोटा विशेष सत्र बुलाने पर विचार कर रही है। हालांकि, सरकार के सामने सबसे बड़ी चुनौती संविधान संशोधन के लिए जरूरी दो-तिहाई बहुमत जुटाने की है।

सूत्रों के मुताबिक, सत्र बुलाने से पहले सर्वदलीय बैठक कराने का विकल्प भी विचाराधीन है। कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू को पत्र लिखकर इसकी मांग की थी।

3-4 दिन का हो सकता है विशेष सत्र

प्रस्तावित विशेष सत्र सितंबर के तीसरे हफ्ते में करीब 3 से 4 दिन चल सकता है। इसका मुख्य एजेंडा परिसीमन से जुड़े महिला कोटा कानून पर केंद्रित रहने की संभावना है।

मानसून सत्र के बाद दोनों सदनों की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित है, लेकिन अभी औपचारिक सत्रावसान नहीं हुआ है। ऐसे में सरकार के पास इसी सत्र को विशेष बैठक के लिए दोबारा बुलाने का विकल्प मौजूद है।

सरकार क्यों कर रही है संख्याबल का आकलन?

महिला कोटा से जुड़े जरूरी संविधान संशोधन बिल लोकसभा में लंबित हैं। इन्हें पास कराने के लिए सरकार को दो-तिहाई बहुमत की जरूरत होगी।

सूत्रों के मुताबिक, NDA की राजनीतिक ताकत में हाल के बदलावों और कुछ नए सहयोगियों के समर्थन के बावजूद सरकार अभी जरूरी संख्याबल को लेकर पूरी तरह आश्वस्त होना चाहती है।

अगर सरकार को बहुमत का भरोसा हुआ तो सितंबर में विशेष सत्र बुलाने की प्रक्रिया तेज हो सकती है। वहीं, संख्याबल को लेकर असमंजस रहा तो फैसला आगे टाला जा सकता है।

  • Related Posts

    Supreme Court Reservation Verdict: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तमिलनाडु सरकार को झटका

    समाचार-गढ़ 15 अक्टूबर, 2026। Supreme Court News: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण का लाभ लेने से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अहम फैसला सुनाया है। अदालत ने मद्रास हाईकोर्ट…

    जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

    समाचार गढ़, जयपुर 14 अक्टूबर 2026। जयपुर एयरपोर्ट पर प्लेन हाईजैक अलर्ट के बाद हड़कंप मच गया। एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2030 की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। घटना की गंभीरता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Supreme Court Reservation Verdict: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तमिलनाडु सरकार को झटका

    Supreme Court Reservation Verdict: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तमिलनाडु सरकार को झटका

    जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

    जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

    China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

    China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

    ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

    ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

    India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

    India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

    25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान

    25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights