Nature Nature

आधी रात 2 EV शोरूम में लगी भीषण आग, 40 गाड़ियां हुईं खाक; करोड़ों का नुकसान

Nature

समाचार-गढ़ 29 अगस्त, 2026।

राजस्थान के सीकर शहर में शनिवार तड़के दो इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) शोरूम में भीषण आग लग गई। सर्किट हाउस के सामने गोकुलपुरा थाना इलाके में लगी इस आग में करीब 40 इलेक्ट्रिक स्कूटी, बाइक, ऑटो और ई-रिक्शा जलकर राख हो गए। शुरुआती आकलन में 3.5 करोड़ रुपये से ज्यादा के नुकसान की बात सामने आई है।

पहले एक शोरूम में लगी आग, फिर दूसरे तक पहुंची

पुलिस के मुताबिक, सुबह करीब 4 बजे बीएस ऑटोमोबाइल में आग लगी, जो कुछ ही देर में पास स्थित बच्चन मोटर्स तक फैल गई। दोनों शोरूम में बड़ी संख्या में इलेक्ट्रिक वाहन खड़े थे, जिससे आग तेजी से फैलती चली गई। दमकल की पांच गाड़ियों ने करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

हुंडई के शोरूम तक पहुंचीं लपटें

आग की लपटें पास स्थित हुंडई के ऑटो पार्ट्स शोरूम तक भी पहुंच गईं। वहां स्पेयर पार्ट्स, एसी और अन्य सामान जलने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ। घटना के वीडियो में ऊंची लपटें और धुएं का गुबार भी नजर आया।

जांच में सामने आएगी आग की वजह

पुलिस ने एहतियात के तौर पर पूरे इलाके की बिजली सप्लाई बंद कराई और सड़क पर यातायात रोक दिया। एसएचओ राजाराम लेघा के मुताबिक, आग लगने की असली वजह अभी साफ नहीं है। शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट या किसी इलेक्ट्रिक वाहन में आग लगने की आशंका जताई जा रही है। मामले की जांच जारी है।

  • Related Posts

    यूपी चुनाव से पहले ओवैसी ने खोला बड़ा पत्ता, बोले- ‘अकेले BJP को नहीं रोक सकते’, विपक्षी दलों को दिया ऑफर

    समाचार-गढ़ 22 सितंबर, 2026। UP Election 2027: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज होने लगी है। चुनाव से काफी पहले ही अलग-अलग दल अपनी…

    नदी किनारे बनाया आत्महत्या का वीडियो, मोबाइल फेंका और बाइक छोड़ी… पुलिस तलाशती रही, होटल में मिला युवक

    समाचार-गढ़ 22 सितंबर, 2026। उत्तर प्रदेश के हरदोई से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें पारिवारिक विवाद के बाद एक युवक ने अपने परिवार को गुमराह करने के लिए…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूपी चुनाव से पहले ओवैसी ने खोला बड़ा पत्ता, बोले- ‘अकेले BJP को नहीं रोक सकते’, विपक्षी दलों को दिया ऑफर

    यूपी चुनाव से पहले ओवैसी ने खोला बड़ा पत्ता, बोले- ‘अकेले BJP को नहीं रोक सकते’, विपक्षी दलों को दिया ऑफर

    नदी किनारे बनाया आत्महत्या का वीडियो, मोबाइल फेंका और बाइक छोड़ी… पुलिस तलाशती रही, होटल में मिला युवक

    नदी किनारे बनाया आत्महत्या का वीडियो, मोबाइल फेंका और बाइक छोड़ी… पुलिस तलाशती रही, होटल में मिला युवक

    तीर्थ यात्रा पर निकले बुजुर्ग गलती से पहुंचे बिहार, 19 साल के युवक ने AI से ढूंढ निकाला गांव और परिवार

    तीर्थ यात्रा पर निकले बुजुर्ग गलती से पहुंचे बिहार, 19 साल के युवक ने AI से ढूंढ निकाला गांव और परिवार

    BRICS Export: भारत के लिए खुला बड़ा बाजार? 5 महीने में ऐसा क्या हुआ कि चीन को निर्यात 39% उछल गया

    BRICS Export: भारत के लिए खुला बड़ा बाजार? 5 महीने में ऐसा क्या हुआ कि चीन को निर्यात 39% उछल गया

    Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम

    Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम

    Russia Ukraine War: यूक्रेन ने रूस पर बरसाए 1,000 से ज्यादा ड्रोन, मॉस्को पर अब तक का सबसे बड़ा हमला

    Russia Ukraine War: यूक्रेन ने रूस पर बरसाए 1,000 से ज्यादा ड्रोन, मॉस्को पर अब तक का सबसे बड़ा हमला
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights