Nature Nature

बॉर्डर पर ड्रोन तस्करी के खिलाफ बड़ा एक्शन, 28 पाकिस्तानी हैंडलर नामजद; मददगारों की जमीन होगी जब्त!

Nature

समाचार गढ़ 18 नवंबर 2026।

पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भारतीय सीमा में हथियार, नशीले पदार्थ और विस्फोटक भेजने वाले नेटवर्क पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। अलग-अलग मामलों में 28 पाकिस्तानी हैंडलर्स को नामजद किया गया है। अब इनका रिकॉर्ड जुटाकर केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों के साथ साझा किया जाएगा। वहीं, तस्करी में सहयोग करने वालों और ड्रोन उतारने के लिए इस्तेमाल होने वाली जमीनों को भी चिह्नित किया जा रहा है। ऐसी जमीनों को ‘रकबा राज’ यानी सरकारी घोषित करने की तैयारी है।

सीमा पार से ड्रोन के जरिए तस्करी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। पाकिस्तानी हैंडलर्स ने बॉर्डर के आसपास अपना नेटवर्क तैयार कर लिया है। बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों की मदद से तस्कर खेतों में ड्रोन के जरिए हथियार और नशीले पदार्थों की खेप गिरवाते हैं।

अब तक पुलिस की जांच मुख्य रूप से तस्करी में शामिल आरोपियों तक सीमित रहती थी, लेकिन अब उन लोगों की भी पहचान की जा रही है, जो सीमा पार से होने वाली इस गतिविधि में किसी भी तरह की मदद करते हैं।

12 अक्टूबर की ड्रोन ड्रॉपिंग के बाद जमीन मालिकों की भूमिका की जांच

12 अक्टूबर की रात सीमा क्षेत्र में ड्रोन के जरिए तीन बार खेप गिराए जाने की घटनाओं के बाद पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। अब यह पता लगाया जा रहा है कि जिन खेतों या जमीनों पर ड्रोन के जरिए खेप गिराई गई, उनके मालिकों ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी या नहीं।

पुलिस ऐसे लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है, जिन्होंने तस्करों को जमीन उपलब्ध कराई या किसी अन्य तरीके से उनकी मदद की। तस्करी में सहयोग करने वालों के खिलाफ जमीन जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए ड्रोन ड्रॉपिंग में इस्तेमाल की गई जमीनों को चिह्नित करने का काम शुरू कर दिया गया है।

इन पाकिस्तानी हैंडलर्स को किया गया नामजद

पुलिस ने बीकानेर, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ के अलग-अलग थानों में दर्ज मामलों में 28 पाकिस्तानी हैंडलर्स को नामजद किया है। इनमें ड्रोन उड़ाने वाले पायलट और हथियार व नशीले पदार्थों के सप्लायर भी शामिल बताए गए हैं।

बीकानेर के खाजूवाला थाना क्षेत्र में:

  • चिता – मुख्य सप्लायर
  • बिल्ला जट्टा – ड्रोन पायलट
  • अली – ड्रोन पायलट

श्रीगंगानगर के रावला थाना क्षेत्र में:

  • शाह चाचा लाहौर
  • उमर चाचा
  • गंजा
  • अहमदीन चाया
  • अली मरूफ उर्फ डोगर उर्फ लंबरदार
  • बक्सी पाकिस्तान

समेजा कोठी थाना क्षेत्र में:

  • खानजी
  • वीरजी
  • हसन
  • अली
  • अहमद उर्फ चाचा

श्रीकरणपुर थाना क्षेत्र में:

  • वीरजी

जैतसर थाना क्षेत्र में:

  • याकूब
  • चाचा
  • वीरू
  • शिंदा

रामसिंहपुर थाना क्षेत्र में:

  • अली
  • जग्गा
  • शाहजी
  • हार्टबेल
  • चीस यूकेस
  • जसकरन वाहला
  • पवन भाही

हनुमानगढ़ के हनुमानगढ़ जंक्शन थाना क्षेत्र में: अली जट

गोलूवाला थाना क्षेत्र में: याकूब

पुरानी फाइलें भी खंगाल रही पुलिस, मददगारों की तलाश

ड्रोन से तस्करी के मामलों में अब पुलिस पुराने मामलों की फाइलें भी खंगाल रही है। गिरफ्तार तस्करों से जुड़े लोगों और उन्हें मदद पहुंचाने वालों की जानकारी जुटाई जा रही है। उनके ठहरने के ठिकानों से लेकर किसी भी तरह की सहायता करने वालों को जांच के दायरे में लिया जा रहा है।

पुलिस का उद्देश्य केवल सीमा पार से खेप भेजने वाले हैंडलर्स तक पहुंचना नहीं, बल्कि भारत में उनके पूरे नेटवर्क को तोड़ना है। इसके लिए नामजद पाकिस्तानी हैंडलर्स का रिकॉर्ड तैयार कर केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों के साथ साझा किया जाएगा। साथ ही तस्करी में इस्तेमाल होने वाली जमीनों और स्थानीय सहयोगियों पर भी कार्रवाई की तैयारी है।

  • Related Posts

    मस्जिद में छिपा लश्कर कमांडर लतीफ भट एनकाउंटर में ढेर, सरेंडर से किया इनकार; 15 लाख का था इनाम

    समाचार गढ़ 18 नवंबर 2026। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के टॉप कमांडर लतीफ अहमद भट को मुठभेड़ में मार गिराया है। बताया जा रहा है कि लतीफ…

    कुलगाम में फिर गूंजी गोलियों की आवाज, आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू; इलाके की घेराबंदी

    समाचार गढ़ 18 नवंबर 2026। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार तड़के एक बार फिर आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षाबलों की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मस्जिद में छिपा लश्कर कमांडर लतीफ भट एनकाउंटर में ढेर, सरेंडर से किया इनकार; 15 लाख का था इनाम

    मस्जिद में छिपा लश्कर कमांडर लतीफ भट एनकाउंटर में ढेर, सरेंडर से किया इनकार; 15 लाख का था इनाम

    कुलगाम में फिर गूंजी गोलियों की आवाज, आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू; इलाके की घेराबंदी

    कुलगाम में फिर गूंजी गोलियों की आवाज, आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू; इलाके की घेराबंदी

    बॉर्डर पर ड्रोन तस्करी के खिलाफ बड़ा एक्शन, 28 पाकिस्तानी हैंडलर नामजद; मददगारों की जमीन होगी जब्त!

    बॉर्डर पर ड्रोन तस्करी के खिलाफ बड़ा एक्शन, 28 पाकिस्तानी हैंडलर नामजद; मददगारों की जमीन होगी जब्त!

    एक अनजान लिंक और खाते से 1.30 लाख साफ! बच्चों के मोबाइल से जुड़ा साइबर ठगी का मामला

    एक अनजान लिंक और खाते से 1.30 लाख साफ! बच्चों के मोबाइल से जुड़ा साइबर ठगी का मामला

    सरपंच बनने की ऐसी होड़! एक पंचायत में 43 प्रत्याशी, चुनाव चिह्न ढूंढते हुए चकरा गया दिमाग

    सरपंच बनने की ऐसी होड़! एक पंचायत में 43 प्रत्याशी, चुनाव चिह्न ढूंढते हुए चकरा गया दिमाग

    एक हाथी के पीछे पूरा वन विभाग! 16 लोगों की मौत के बाद 100 से ज्यादा जवानों ने संभाला मोर्चा

    एक हाथी के पीछे पूरा वन विभाग! 16 लोगों की मौत के बाद 100 से ज्यादा जवानों ने संभाला मोर्चा
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights