Nature Nature

जिला प्रभारी सचिव रहे श्रीडूंगरगढ़ के दौरे पर, सीएचसी और इंदिरा रसोई का किया निरीक्षण, निर्माणधीन कन्या महाविद्यालय भवन का किया मुआयना

Nature

जिला प्रभारी सचिव रहे श्रीडूंगरगढ़ के दौरे पर, सीएचसी और इंदिरा रसोई का किया निरीक्षण, निर्माणधीन कन्या महाविद्यालय भवन का किया मुआयना
समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़, 13 नवंबर। प्रमुख शासन सचिव एवं जिला प्रभारी सचिव आलोक गुप्ता रविवार को लगातार तीसरे दिन फील्ड में रहे।इस दौरान जिला प्रभारी सचिव ने श्रीडूंगरगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां मुख्यमंत्री निःशुल्क जांच एवं दवाई योजना की स्थिति, सफाई व्यवस्था, स्टाफ संख्या, ओपीडी और आईपीडी की जानकारी ली। मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के पंजीकरण के बारे में जानकारी ली और शत प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिला प्रभारी सचिव ने इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की सफाई व्यवस्था संधारित की जा सके, इसके मद्देनजर नगर पालिका बोर्ड द्वारा प्रस्ताव लिए जाएं ।
उन्होंने श्रीडूंगरगढ़ में नव स्थापित इंदिरा रसोई का निरीक्षण किया तथा यहां भोजन करने वाले लोगों से फीडबैक लिया। जिला प्रभारी सचिव ने निर्देशित किया कि भोजन की गुणवत्ता के साथ किसी प्रकार का समझौता ना किया जाए तथा साफ-सफाई का पूर्ण ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि रसोई में मेन्यू प्रदर्शित किया जाए।
जिला प्रभारी सचिव ने श्रीडूंगरगढ़ के निर्माणाधीन कन्या महाविद्यालय भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने श्रीडूंगरगढ़ में उच्च शिक्षा की स्थिति की समीक्षा की और कहा कि भवन निर्माण शीघ्र पूर्ण किया जाए।
इस दौरान जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल, अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) ओम प्रकाश, श्रीडूंगरगढ़ उपखंड अधिकारी दिव्या चौधरी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मोहम्मद अबरार पंवार, ब्लॉक सीएमओ डॉ. जसवंत सिंह, सीएचसी प्रभारी डॉ. एस.के. बिहानी, प्रधान प्रतिनिधि केसराराम गोदारा आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    आजादी की मांग से घबराया पाकिस्तान? बलूचिस्तान के खुजदार में लगा लॉकडाउन

    समाचार गढ़। पाकिस्तान के बलूचिस्तान में स्वतंत्रता की मांग को लेकर तनाव बढ़ता जा रहा है। अलगाववादी संगठनों और स्थानीय लोगों की ओर से पाकिस्तान से अलग स्वतंत्र बलूचिस्तान की…

    भारत-श्रीलंका टेस्ट पर बारिश का साया: गॉल में दूसरे दिन का पहला सेशन बारिश की भेंट चढ़ा, ड्रॉ हुआ तो WTC फाइनल की राह होगी मुश्किल

    समाचार-गढ़ 16 अगस्त, 2026। गॉल: भारत और श्रीलंका के बीच गॉल में खेले जा रहे दो टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले पर बारिश का असर लगातार बना हुआ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आजादी की मांग से घबराया पाकिस्तान? बलूचिस्तान के खुजदार में लगा लॉकडाउन

    आजादी की मांग से घबराया पाकिस्तान? बलूचिस्तान के खुजदार में लगा लॉकडाउन

    भारत-श्रीलंका टेस्ट पर बारिश का साया: गॉल में दूसरे दिन का पहला सेशन बारिश की भेंट चढ़ा, ड्रॉ हुआ तो WTC फाइनल की राह होगी मुश्किल

    भारत-श्रीलंका टेस्ट पर बारिश का साया: गॉल में दूसरे दिन का पहला सेशन बारिश की भेंट चढ़ा, ड्रॉ हुआ तो WTC फाइनल की राह होगी मुश्किल

    ‘कांग्रेस मुख्यालय में बड़ा पाप हुआ’, अमित शाह का हमला: वंदे मातरम अधूरा छोड़ने पर सोनिया-राहुल से माफी की मांग

    ‘कांग्रेस मुख्यालय में बड़ा पाप हुआ’, अमित शाह का हमला: वंदे मातरम अधूरा छोड़ने पर सोनिया-राहुल से माफी की मांग

    वाराणसी एयरपोर्ट पर पिस्टल से अचानक चली गोली, 2 AAICLAS स्टाफ घायल: मुंबई जा रहा था यात्री; हथियार जांच के दौरान हुआ फायर

    वाराणसी एयरपोर्ट पर पिस्टल से अचानक चली गोली, 2 AAICLAS स्टाफ घायल: मुंबई जा रहा था यात्री; हथियार जांच के दौरान हुआ फायर

    जिम्बाब्वे में ओवरलोडेड फेरी पलटी, 72 लोगों की मौत: 18 बच्चे भी शामिल; 90 की क्षमता वाली नाव में सवार थे 153 लोग

    जिम्बाब्वे में ओवरलोडेड फेरी पलटी, 72 लोगों की मौत: 18 बच्चे भी शामिल; 90 की क्षमता वाली नाव में सवार थे 153 लोग

    राजस्थान में मानसून के बदले तेवर, 17 जिलों में येलो अलर्ट; यूपी में जलभराव तो ओडिशा में बाढ़ का कहर

    राजस्थान में मानसून के बदले तेवर, 17 जिलों में येलो अलर्ट; यूपी में जलभराव तो ओडिशा में बाढ़ का कहर
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights