Nature Nature

पदोन्नति पर पुलिस अधिकारियों का हुआ अभिनंदन

Nature

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। पुलिस उपाधीक्षक से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पद पर पदोन्नत हुए सीओ दिनेशकुमार और नंदराम भादू का श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के जैतासर गांव स्थित श्री भैरुं डेयरी द्वारा भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। उपखण्ड अधिकारी डॉ दिव्या सरोज चौधरी के मुख्य आतिथ्य में शुरू हुए इस कार्यक्रम में दोनों पुलिस अधिकारियों का विशिष्ट अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता रामेश्वरलाल गोदारा, बजरंगलाल गोदारा, लालचंद गोदारा सहित ग्रामीणों ने साफा और माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया। सम्मानित पुलिस अधिकारी दिनेशकुमार और नंदराम भादू ने आमजन के प्रेम और सम्मान से अभिभूत होकर कहा कि पुलिस और आमजन के बीच स्नेहिल सम्बंध बना रहे। आप सबने जो सम्मान देकर हौसला अफजाई की है वह हमें हमारे कर्तव्यों को सदैव कटिबद्धता के साथ निभाने के लिए प्रेरित करेगी। उपखण्ड अधिकारी डॉ. दिव्या चौधरी ने कहा कि ऐसे आयोजन होना चाहिए जिससे सभी को प्रेरणा मिलती रहे। तहसीलदार राजवीर ने युवाओं से निरन्तर आगे बढ़ते रहने की बात कही। कार्यक्रम में पुलिस के जवानों एएसआई पूर्णमल, हेड कांस्टेबल आवड़दान, पत्रकारों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में जैतासर गांव के वयोवृद्ध नागरिकों और जेपीएस स्कूल निदेशक कुम्भाराम घिंटाला ने एसडीएम, तहसीलदार, पुलिस अधिकारी नंदराम भादू, दिनेशकुमार, प्रिंसिपल आदूराम जाखड़ और लूणकरणसर से समागत अतिथियों का माला, साफा पहनाकर स्वागत किया। पुलिस उपाधीक्षक से एएसपी बने दिनेशकुमार और नंदराम भादू का बीकानेर की विश्वप्रसिद्ध उस्ताकला से बने हैंडीक्राफ्ट प्रतीक चिन्ह से एसडीएम, तहसीलदार सहित आयोजक लालचंद गोदारा, बजरंग गोदारा और ग्रामीणों ने सम्मान किया।

Related Posts

Supreme Court Reservation Verdict: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तमिलनाडु सरकार को झटका

समाचार-गढ़ 15 अक्टूबर, 2026। Supreme Court News: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण का लाभ लेने से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अहम फैसला सुनाया है। अदालत ने मद्रास हाईकोर्ट…

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

समाचार गढ़, जयपुर 14 अक्टूबर 2026। जयपुर एयरपोर्ट पर प्लेन हाईजैक अलर्ट के बाद हड़कंप मच गया। एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2030 की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। घटना की गंभीरता…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Supreme Court Reservation Verdict: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तमिलनाडु सरकार को झटका

Supreme Court Reservation Verdict: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तमिलनाडु सरकार को झटका

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान

25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights