Nature Nature

पेपर लीक करने वाले मास्टरमाइंड भूपेन्द्र सारण के मकान पर जेडीए कर सकती है कार्रवाई, सारण के वकील ने मांगी मकान खाली करने की मोहलत, पढ़े पूरी खबर

Nature

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़:- सीनियर टीचर भर्ती परीक्षा का पेपर लीक करने के मास्टरमाइंड भूपेन्द्र सारण के मकान पर आज जेडीए कार्रवाई कर सकता है। जेडीए की ट्रिब्यूनल कोर्ट में आज इस मामले पर सुनवाई पूरी हुई। ट्रिब्यूनल ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। जो कुछ देर में सुनाया जाएगा। आरोपी पक्ष ने कोर्ट में स्वीकार किया कि अवैध निर्माण है। भूपेंद्र सारण के वकील ने मकान खाली करने और अवैध निर्माण हटाने के लिए समय मांगा है।

जेडीए ने भी 4 पेज का जवाब पेश किया। इसमें कहा- ये साधारण अवैध निर्माण का मामला नहीं है। हजारों बेरोजगारों के भविष्य और उनकी भावनाओं का मामला है। दरअसल, गुरुवार को सारण की पत्नी, भाई-भाभी की तरफ से अपील दायर करने के बाद कोर्ट ने जेडीए को नोटिस जारी करते हुए आज अपना पक्ष रखने के लिए कहा था। कोर्ट ने सुनवाई पूरी होने तक जेडीए को कार्रवाई न करने के आदेश दिए थे।

कल भूपेन्द्र की पत्नी एलची सारण, भाई गोपाल सारण की पत्नी इंदूबाला सारण और खुद गोपाल सारण ने अलग-अलग दो अपीले जेडीए की ट्रिब्यूनल कोर्ट में लगाकर नोटिस को चुनौती दी थी। साथ ही कार्यवाही न करने और स्टे देने का आग्रह किया था। ट्रिब्यूनल के अलावा सारण की तरफ से एक याचिका राजस्थान हाईकोर्ट की जयपुर बेंच में भी लगाई गई थी। हाईकोर्ट ने इस मामले पर सुनवाई करते हुए याचिका को खारिज कर दिया। ट्रिब्यूनल कोर्ट को निर्देश दिए कि इस मामले पर जल्द से जल्द खत्म करें।

Related Posts

दुलारी बाई नाटक से होगा रंग आनंद नाट्य समारोह का आगाज

दुलारी बाई नाटक से होगा रंग आनंद नाट्य समारोह का आगाज समाचार गढ़, 9 फरवरी 2026। संकल्प नाट्य समिति बीकानेर के तत्वावधान में स्वः आनंद वी आचार्य की स्मृति में…

साहित्यकार रवि पुरोहित को डॉ. के. आर. कल्याण रामन राष्ट्रीय सम्मान

नाथद्वारा पाटोत्सव सम्पन्न साहित्यकार रवि पुरोहित को डॉ. के. आर. कल्याण रामन राष्ट्रीय सम्मान साहित्य मण्डल ने साहित्य विभूषण की मानद उपाधि से किया अलंकृत। समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। साहित्यिक गतिविधियों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

श्रीडूंगरगढ़ में महाशिवरात्रि पर गूंजेगा शिव नाम, श्री भूतेश्वर मंदिर में होगा चार प्रहर पूजन

श्रीडूंगरगढ़ में महाशिवरात्रि पर गूंजेगा शिव नाम, श्री भूतेश्वर मंदिर में होगा चार प्रहर पूजन

दुलारी बाई नाटक से होगा रंग आनंद नाट्य समारोह का आगाज

दुलारी बाई नाटक से होगा रंग आनंद नाट्य समारोह का आगाज

साहित्यकार रवि पुरोहित को डॉ. के. आर. कल्याण रामन राष्ट्रीय सम्मान

साहित्यकार रवि पुरोहित को डॉ. के. आर. कल्याण रामन राष्ट्रीय सम्मान

दिनांक 9 फरवरी 2026 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया व लग्न मुहूर्त

दिनांक 9 फरवरी 2026 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया व लग्न मुहूर्त

नेत्रदान से अमर हुई करुणा और मानवता की ज्योति, पढ़े श्रीडूंगरगढ़ से खास ख़बर

नेत्रदान से अमर हुई करुणा और मानवता की ज्योति, पढ़े श्रीडूंगरगढ़ से खास ख़बर

दिनांक 8 फरवरी 2026 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया व लग्न मुहूर्त

दिनांक 8 फरवरी 2026 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया व लग्न मुहूर्त
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights