समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़:- सीनियर टीचर भर्ती परीक्षा का पेपर लीक करने के मास्टरमाइंड भूपेन्द्र सारण के मकान पर आज जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) ने बुलडोजर चला दिया। दोपहर सवा चार बजे मकान के आगे के हिस्से पर सबसे पहले बुलडोजर चला। मकान के आगे के 15 फीट हिस्से को ढहाया गया। आज शाम 6 बजे तक तोड़फोड़ की कार्रवाई चली। शनिवार से ड्रिल मशीन के जरिए 15 फीट में छत काटी जाएगी। उसके साथ ही पीछे के हिस्से में 8.3 फीट का हिस्सा काटा जाएगा। उसके बाद काटे गए हिस्से को ढहाया जाएगा। इधर, पेपर लीक मामले में राज्य सरकार ने चार सरकारी कर्मचारियों को भी बर्खास्त कर दिया है। इनमें सिरोही जिले के सीनियर टीचर भगीरथ, जालोर के जसवंतराम स्कूल के सीनियर टीचर रावताराम, ठेलिया स्कूल के प्रिंसिपल सुरेश कुमार चितलवाना झाव में तैनात सीनियर असिस्टेंट पुखराज शामिल है।
जैसलमेर में खेत पर गिरा बम, जोरदार धमाके से दहला इलाका; 3 KM दूर तक सुनाई दी आवाज
समाचार गढ़ 30 अक्टूबर 2026। Rajasthan News: राजस्थान के जैसलमेर में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास गुरुवार दोपहर एक खेत में बम गिरने से जोरदार धमाका हो गया। घटना मोहनगढ़…










