Nature Nature

यह कैसा शिक्षा विभाग¡ पहले से ही अध्यापकों के 4 पद खाली, एक और अध्यापक को भेजा डेपुटेशन पर, ग्रामीणों ने तालाबंदी की दी चेतावनी

Nature

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। एक तरफ सरकार स्कूलों में बच्चों का नामांकन बढ़ाने तथा शिक्षा का ढर्रा सुधारने का प्रयास कर रही है तो दूसरी ओर शिक्षा के मंदिर शिक्षकों की कमी को झेल रहे सरकार के प्रयास पर पानी फेर रहे हैं।
आये दिन समाचार पत्रों में अध्यापकों की कमी को लेकर छात्रों एवं अभिभावकों द्वारा तालाबंदी की खबरें पढ़ने देखने को मिल रही है उसके बावजूद भी शिक्षा विभाग का ढर्रा सुधरता हुआ नहीं दिखाई दे रहा है।
ऐसा ही देखने को मिल रहा बीकानेर जयपुर हाईवे पर स्थित श्री डूंगरगढ़ उपखंड मुख्यालय के गांव सातलेरा की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में जहां पहले से ही चार पद रिक्त चल रहे थे और अब एक और अध्यापक को डेपुटेशन पर भेज दिया गया है जिसके कारण बच्चों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो गई है। विद्यालय से एक और अध्यापक को कलेक्टर के आदेशानुसार शिक्षण व्यवस्थार्थ डेपुटेशन पर अन्यत्र भेजने की सूचना मिलते ही ग्रामीण आक्रोशित हो गए ओर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने रोष जताया तथा शिक्षण व्यवस्थार्थ हटाए गए अंग्रेजी के वरिष्ठ अध्यापक को विद्यालय में यथावत रखने तथा विद्यालय में पहले से ही रिक्त दो वरिष्ठ अध्यापक एवं दो व्याख्याता के पद अति शीघ्र भरने की मांग को लेकर संयुक्त निदेशक स्कूल शिक्षा बीकानेर संभाग के नाम मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है।
ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपकर अवगत कराया कि विद्यालय में पहले से चार पद रिक्त चल रहे हैं और अब अंग्रेजी विषय के वरिष्ठ अध्यापक को डेपुटेशन पर भेज दिया गया है जो बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं है। ग्रामीणों ने बताया विद्यालय में पहले से ही शिक्षण व्यवस्था कमजोर चल रही है ग्रामीण बच्चों के भविष्य को देखते हुए जो भी कदम उठाना पड़े उठाएंगे । ग्रामीणों सहित अभिभावकों ने बताया कि एक महीने बाद परीक्षाएं शुरू होने जा रही है। ऐसे समय में अध्यापक को अन्यत्र भेजना न्यायोचित नहीं है। ग्रामीणों ने ज्ञापन में बताया कि अंग्रेजी के वरिष्ठ अध्यापक को विद्यालय में यथावत रखने तथा तीन दिवस में पहले से चल रहे रिक्त पदों को अति शीघ्र भरा जावे ।साथ ही ग्रामीणों सहित अभिभावकों ने ज्ञापन में लिखा कि अपने बच्चों के भविष्य को बचाने के लिए किसी भी प्रकार के आंदोलन या तालाबंदी करते हैं तो उसकी जिम्मेदारी शिक्षा विभाग की होगी।
ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक गिरधारी लाल महिया को भी ज्ञापन सौंपकर रिक्त पदों को भरने की मांग की है।
ग्राम पंचायत जैसलसर की सरपंच रामप्यारी देवी जाखड़ ने शिक्षा विभाग को ज्ञापन भेजकर सातलेरा गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में चल रहे दो वरिष्ठ अध्यापकों तथा 2 व्याख्याताओं के रिक्त पदों को अति शीघ्र भरने तथा अंग्रेजी विषय के वरिष्ठ अध्यापक को विद्यालय में यथावत रखने की मांग की है ताकि विद्यालय में शिक्षण व्यवस्था बनी रहे।

  • Related Posts

    Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

    समाचार गढ़ 23 अक्टूबर 2026। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने जलवायु परिवर्तन और व्यापारिक प्रतिबंधों को लेकर यूरोप के दोहरे रवैये पर सवाल उठाए हैं। जर्मनी की…

    बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

    समाचार गढ़ 23 अक्टूबर 2026। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) अब सिर्फ सवालों के जवाब देने या जानकारी जुटाने तक सीमित नहीं है। नए AI एजेंट यूजर की ओर से कई डिजिटल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

    Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

    बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

    बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

    India-China Border Tension: अरुणाचल में चीन से टकराव जारी! 3 साल में हर चौकी पर बनेंगे अंडरग्राउंड बंकर, ड्रोन से होगी निगरानी

    India-China Border Tension: अरुणाचल में चीन से टकराव जारी! 3 साल में हर चौकी पर बनेंगे अंडरग्राउंड बंकर, ड्रोन से होगी निगरानी

    असीम मुनीर की यात्रा के बाद भी नहीं सुलझा विवाद! ट्रकों में आगजनी की खबर, ईरान ने दी सीमा बंद करने की चेतावनी

    असीम मुनीर की यात्रा के बाद भी नहीं सुलझा विवाद! ट्रकों में आगजनी की खबर, ईरान ने दी सीमा बंद करने की चेतावनी

    INS विक्रांत पर गरजेगा राफेल-M! गोवा में फाइनल ट्रायल से बढ़ेगी नौसेना की ताकत

    INS विक्रांत पर गरजेगा राफेल-M! गोवा में फाइनल ट्रायल से बढ़ेगी नौसेना की ताकत

    Russia-US Deal: प्रतिबंधों के बीच अमेरिका पहुंचेगा रूसी डीजल! ट्रंप-पुतिन की डील से यूक्रेन क्यों नाराज?

    Russia-US Deal: प्रतिबंधों के बीच अमेरिका पहुंचेगा रूसी डीजल! ट्रंप-पुतिन की डील से यूक्रेन क्यों नाराज?
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights