Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ तहसील के इस गांव के बच्चे पढ़ रहे खुले आसमान में, नहीं है एक भी कक्ष, भवन निर्माण की मांग

Nature

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। राजस्थान सरकार की अच्छी शिक्षा और सुविधा की पोल खुलती नजर आ रही है जहां एक और आए दिन शिक्षकों के अभाव में ग्रामीण और छात्र-छात्राएं स्कूल के ताला लगाकर बाहर प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर ऐसी भी स्कूल है जहां 180 नामांकन है लेकिन बच्चों के बैठने के लिए एक भी कक्ष नहीं है। जी हां श्रीडूंगरगढ़ तहसील के गांव रानासर नरुकान की राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में मात्र तीन कमरे है लेकिन छात्र-छात्राओं के बैठने के लिए एक भी नहीं है। विद्यालय जिसमें एक कक्ष ऑफिस उपयोग में लिया जा रहा है तथा दो कक्षों में एक रसोई व एक भण्डार कक्ष में उपयोग लिया जा रहा है विद्यालय में वर्तमान में 180 का नामांकन है तथा छात्रों के बैठक व्यवस्था बाबत कोई कक्षा कक्ष नहीं है। विद्यालय में कक्षा कक्ष नहीं होने के कारण कक्षा 1 से 8 तक के सभी बच्चों को खुले आसमान में बैठाना पडता है, जिससे शिक्षण कार्य में भी परेशानी होती है। सर्दी, गर्मी व बरसात के मौसम में छोटे बच्चों के बैठक व्यवस्था में भारी समस्या होती है। अब ऐसी समस्या को देखते हुए गांव के लोगों ने जिला कलेक्टर को पत्र लिखकर विद्यालय भवन निर्माण की मांग की है। वही ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक को भी कई बार इस संबंध में अवगत करवाया लेकिन किसानों की आवाज उठाने वाले विधायक महोदय को बच्चों की यह समस्या आखिर कैसे नजर नहीं आ रही है। अब देखने वाली बात होगी कि खुले आसमान में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को आखिर कब छत नसीब होगी।

  • Related Posts

    खेल और खिलाड़ी

    खेल और खिलाड़ी एक ओर हार से छिन सकती है बादशाहत! इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टी-20 में दांव पर भारत की नंबर-1 रैंकिंग समाचार-गढ़ 11 जुलाई 2026। इंग्लैंड के खिलाफ…

    मामूली गिरावट के बावजूद शानदार रिकवरी, IT और रियल्टी शेयरों ने दिखाई मजबूती।

    समचार-गढ़ 11 जुलाई 2026। 6 से 10 जुलाई 2026 के कारोबारी सप्ताह में भारतीय शेयर बाजार उतार-चढ़ाव के बीच मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ। निफ्टी 50 करीब 0.24% की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल और खिलाड़ी

    खेल और खिलाड़ी

    मामूली गिरावट के बावजूद शानदार रिकवरी, IT और रियल्टी शेयरों ने दिखाई मजबूती।

    मामूली गिरावट के बावजूद शानदार रिकवरी, IT और रियल्टी शेयरों ने दिखाई मजबूती।

    ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

    ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

    राजस्थान में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव टले! आयोग ने कहा- आरक्षण के बाद भी लगेंगे 90 दिन

    राजस्थान में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव टले! आयोग ने कहा- आरक्षण के बाद भी लगेंगे 90 दिन

    पढें देश प्रदेश की कुछ खास खबरें जो आपके लिए जानना है जरूरी।

    पढें देश प्रदेश की कुछ खास खबरें जो आपके लिए जानना है जरूरी।

    मानसून की राह देख रहा बीकानेर, भीषण गर्मी और उमस से लोग बेहाल, अब अलर्ट

    मानसून की राह देख रहा बीकानेर, भीषण गर्मी और उमस से लोग बेहाल, अब अलर्ट
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights