Nature Nature

रामदेव दशमी पर मंदिरों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, लगाई धोक, खुशहाली की कामना की

Nature

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। आज बाबा रामदेव जी महाराज की दशमी पर पूरे दिन मंदिरों में भक्तो का सैलाब उमड़ा नजर आया। श्री डूंगरगढ़ क्षेत्र के बिग्गा, सातलेरा, मोमासर, लिखमीसर, आडसर, श्री डूंगरगढ़ के बिग्गा बास के रामदेव जी मंदिर सहित गांवों में रामदेव भक्तो का पूरे दिन मंदिरों में तांता लगा रहा।
श्री डूंगरगढ़ स्थित बाबा रामदेव जी महाराज के मंदिर पर पूरे दिन भक्तों का मेला लगा रहा । यहां आस-पास के गांवों से धोक लगाने के लिए भक्तो का सुबह से ही पहुंचना शुरू हो गया। जो दोपहर तक हर तरफ बाबा रामदेव जी महाराज के भक्तो का रैला ही रैला नजर आ रहा था। मंदिर पुजारी झुमरदास ने बाबा रामदेव जी महाराज की अखंड ज्योत प्रज्ज्वलित कर क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना की । यहां पूरे दिन मंदिर में श्रद्धालुओं ने कतार में खड़े होकर दर्शन लाभ लिया तथा खुशहाली की कामना की । बाबा रामदेव भक्तो ने पेड़ा, पतासा,लड्डू, नारियल का प्रसाद चढ़ाकर सुखी जीवन की कामना की । मेला परिसर में लगी अस्थाई दुकानों पर श्रद्धालुओं ने जमकर खरीददारी की । मेले में प्रसाद, खिलौने, मनिहारी की दुकानों पर श्रद्धालुओं ने जमकर खरीददारी करते हुए मेले का आनंद लिया। मेला कमेटी के डॉ चंद्रप्रकाश बारूपाल ने बताया कि बाबा रामदेव के मेले में सभी धर्मों के लोग आते हैं बाबा रामदेव जी महाराज का मेला शांति एवं सद्भाव का प्रतीक है।
डॉक्टर बारूपाल ने बताया कि मेले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस के जवान मुस्तैदी के साथ जुटे रहे। बारूपाल ने बताया कि मेला कमेटी की तरफ से मेले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बारीकी से नजर रखी गई ।
इसी प्रकार तहसील उपखंड के सबसे बड़े गांव मोमासर में भी बाबा रामदेव जी महाराज का विशाल मेला का आयोजन हुआ । इस मेले में भी दूरदराज के कई गांवो से लोग धोक लगाने के लिए पहुंचते हैं। मोमासर स्थित बाबा रामदेव जी महाराज के मंदिर पर पूरे दिन भक्तों का जनसैलाब उमड़ा हुआ नजर आया । यहां भक्तों ने धोक लगाकर बाबा रामदेव जी महाराज से सुख समृद्धि की कामना की । श्री डूंगरगढ़ उपखंड के लिखमीसर गांव में भी बाबा रामदेव जी महाराज का विशाल मेला भरा । बाबा रामदेव जी महाराज के मंदिर पूरे दिन जयकारों से गुंजायमान रहे ।

  • Related Posts

    स्वेज नहर का विकल्प तैयार कर रहा भारत! आर्कटिक के रास्ते यूरोप पहुंचेंगे जहाज, चीन-रूस भी दौड़ में

    समाचार-गढ़ 22 अगस्त, 2026। एशिया से उत्तरी यूरोप तक समुद्री व्यापार के लिए भारत अब एक ऐसे रास्ते पर नजरें गड़ा रहा है, जो पारंपरिक स्वेज नहर मार्ग की तुलना…

    साइबर ठगी की रकम के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाला आरोपी गिरफ्तार, 6 खातों से जुड़े 17 केस

    समाचार-गढ़ 22 अगस्त, 2026। बीकानेर साइबर थाना पुलिस ने साइबर ठगी के मामलों में कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी आम लोगों से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्वेज नहर का विकल्प तैयार कर रहा भारत! आर्कटिक के रास्ते यूरोप पहुंचेंगे जहाज, चीन-रूस भी दौड़ में

    स्वेज नहर का विकल्प तैयार कर रहा भारत! आर्कटिक के रास्ते यूरोप पहुंचेंगे जहाज, चीन-रूस भी दौड़ में

    साइबर ठगी की रकम के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाला आरोपी गिरफ्तार, 6 खातों से जुड़े 17 केस

    साइबर ठगी की रकम के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाला आरोपी गिरफ्तार, 6 खातों से जुड़े 17 केस

    वंदे मातरम् पर BJP का कांग्रेस को जवाब, बोली- ‘सम्मान और विरासत से कोई समझौता नहीं’

    वंदे मातरम् पर BJP का कांग्रेस को जवाब, बोली- ‘सम्मान और विरासत से कोई समझौता नहीं’

    यमन-सोमालिया के पास दो जहाज हाईजैक, 22 भारतीय नाविक फंसे; समुद्री सुरक्षा पर बढ़ी चिंता

    यमन-सोमालिया के पास दो जहाज हाईजैक, 22 भारतीय नाविक फंसे; समुद्री सुरक्षा पर बढ़ी चिंता

    आईफोन की जिद ने उजाड़ दिया परिवार! बेटे को बचाने दौड़े पिता, फिर मां भी पहाड़ी से कूदी

    आईफोन की जिद ने उजाड़ दिया परिवार! बेटे को बचाने दौड़े पिता, फिर मां भी पहाड़ी से कूदी

    शेयर बाजार में इंडेक्स शांत, शेयरों में जोरदार हलचल; वेलस्पन कॉर्प 15% चढ़ा, शांति गियर्स में अपर सर्किट

    शेयर बाजार में इंडेक्स शांत, शेयरों में जोरदार हलचल; वेलस्पन कॉर्प 15% चढ़ा, शांति गियर्स में अपर सर्किट
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights