Nature Nature

पार्षद विनोद गिरी गुंसाई ने उठाया बजट बैठक में जनहित का मुद्दा, अब ₹501 में मिलेंगे जनता को पट्टे, पार्षद की मेहनत लाई रंग

Nature

समाचार-गढ़, 14 फरवरी 2023। श्रीडूंगरगढ़ नगर पालिका में बजट बैठक के दौरान पालिका पार्षद विनोद गिरि गुसाई ने जनहित का मुद्दा उठाते हुए पालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा और प्रदीप कुमार मीणा से कहा कि जब सरकार आमजन को राहत देने के लिए ₹501 में पट्टा जारी करने का कह रही है तो पालिका प्रशासन को भी इसको गंभीरता से लेते हुए आमजन को पट्टे वितरित करने चाहिए और और किसी भी प्रकार का अतिरिक्त यूडी टैक्स सहित अन्य खर्चे से आमजन को मुक्त रखकर सिर्फ ₹501 में ही पट्टे जारी करने चाहिए। विनोद गिरी गुंसाई के इस मुद्दे पर सभी पार्षदों ने सहमति जताई। जिसके बाद पालिकाध्यक्ष ने आमजन को राहत देते हुए ₹501 में ही पट्टे जारी करने की बात कही। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे की जनता ने पार्षद विनोद गिरी गोसाई द्वारा जनहित की दिशा में उठाए गए इस कदम के लिए भूरी-भूरी सराहना की। जब विनोद गिरी गुसाई से समाचार गढ़ ने बात की तो गुसाई ने कहा कि जनता ने हमें सुनकर अपने प्रतिनिधि के रूप में पालिका भेजा है और हम सब का यह नैतिक दायित्व है कि हम जनता के हितों की सुरक्षा और उन्हें राहत देने के लिए भरसक प्रयास करें। आगे भी जनता के हितों की रक्षा और उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए तत्पर रहकर हर संभव प्रयास किया जाएगा।

  • Related Posts

    भारत का नया ‘सुपर कॉरिडोर’! चिकन नेक पर निर्भरता होगी कम, म्यांमार के रास्ते खुलेगा पूर्वोत्तर का नया रास्ता

    समाचार गढ़ 25 नवंबर 2026। भारत अब पूर्वोत्तर राज्यों तक पहुंच आसान बनाने के लिए एक नए वैकल्पिक रास्ते पर काम कर रहा है। कलादान मल्टीमॉडल ट्रांजिट ट्रांसपोर्ट प्रोजेक्ट के…

    संसद के शीतकालीन सत्र के शुरू न होने पर उठ रहे सवाल, क्या जवाब देगी सरकार?

    समाचार गढ़ 25 नवंबर 2026। संसद के शीतकालीन सत्र की तारीखों को लेकर अब तक आधिकारिक स्पष्टता नहीं होने पर राजनीतिक सवाल उठने लगे हैं। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत का नया ‘सुपर कॉरिडोर’! चिकन नेक पर निर्भरता होगी कम, म्यांमार के रास्ते खुलेगा पूर्वोत्तर का नया रास्ता

    भारत का नया ‘सुपर कॉरिडोर’! चिकन नेक पर निर्भरता होगी कम, म्यांमार के रास्ते खुलेगा पूर्वोत्तर का नया रास्ता

    संसद के शीतकालीन सत्र के शुरू न होने पर उठ रहे सवाल, क्या जवाब देगी सरकार?

    संसद के शीतकालीन सत्र के शुरू न होने पर उठ रहे सवाल, क्या जवाब देगी सरकार?

    पाकिस्तान में आसिम मुनीर के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग! सिंध के बंटवारे पर सरकार को खुली चेतावनी

    पाकिस्तान में आसिम मुनीर के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग! सिंध के बंटवारे पर सरकार को खुली चेतावनी

    यूक्रेन से चल रही जंग के बीच रूसी सैनिक क्यों ले रहे खुद की जान? आंकड़ों में हुआ बड़ा खुलासा

    यूक्रेन से चल रही जंग के बीच रूसी सैनिक क्यों ले रहे खुद की जान? आंकड़ों में हुआ बड़ा खुलासा

    अरुणाचल के करीब चीन का महाप्रोजेक्ट! 60 गीगावाट के बांध का निर्माण तेज, सैटेलाइट तस्वीरों में दिखे चौंकाने वाले खुलासे

    अरुणाचल के करीब चीन का महाप्रोजेक्ट! 60 गीगावाट के बांध का निर्माण तेज, सैटेलाइट तस्वीरों में दिखे चौंकाने वाले खुलासे

    राजस्थान के 37 जिलों में जिला प्रमुख की कुर्सी पर किसका कब्जा? 8 जिलों में निर्दलीय बिगाड़ेंगे सियासी गणित

    राजस्थान के 37 जिलों में जिला प्रमुख की कुर्सी पर किसका कब्जा? 8 जिलों में निर्दलीय बिगाड़ेंगे सियासी गणित
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights