Nature Nature

भगवान को कभी भी अपने से दूर ना समझे- भाई संतोष सागर जी महाराज। गौमाता भंडारा में चतुर्थ दिवस की रामकथा

Nature

समाचार-गढ़, 15 फरवरी 2023, श्रीडूंगरगढ़। सनातन श्मशान भूमि परिसर में गौमाता भंडारा गौशाला समिति द्वारा आयोजित रामकथा के चतुर्थ दिवस की कथा करते हुए कथावाचक भाई संतोष सागर जी ने कहा कि राम के निकट आतुर और दुखी आता है, तो वह सहज ही प्रसन्नता का वरण कर लेता है। भगवान को कभी भी अपने से दूर न समझें। रामकथा के प्रसंग को सुनाते हुए भाईश्री ने कहा कि अयोध्या में भगवान शंकर भी रामजी के दर्शन कर भावविह्वल हो गए। भगवान के दर्शन से शिव को अलौकिक शांति प्राप्त हुई, जिससे वे अपनी सुधबुध भूल गए। युवा संत ने कहा कि प्रभाव और अभाव दोनों स्थितियों में भगवान के नाम का स्मरण करते रहें,प्रयास करो यह हमारा स्वभाव बन जाए। उन्होंने कहा कि रामकथा अंतःकरण की कथा है। भरतजी की बारे में उन्होंने कहा कि भरतजी प्रेमा स्वरूप हैं। भरतजी का स्मरणमात्र हर किसी को प्रेम रस से भर देता है। कथा के दौरान युवा संत ने कहा कि आदमी को खतरा भीतर के शत्रुओं से रहता है। काम क्रोध मद लोभ ये भीतर के शत्रु हैं। संस्कारों की बात कहते हुए आवश्यकता जताई कि
गर्भाधान के दौरान यह चाहत रहनी चाहिए कि हे प्रभु कोई आपका ही दूत जन्म ले। हमारे यहां पशुओं की भांति भोग की संस्कृति नहीं रहनी चाहिए।
आज की कथा के यजमान हड़मानमल दुसाद थे। आज की कथा के दौरान बहुत संख्या में गोभक्त जनों ने अपना आर्थिक योगदान किया। मांगीलाल S/O मोहनलाल जी पुरोहित परिवार गौमाता भंडारा गौशाला समिति में एक दो मंजिला भवन एवं प्रवेश द्वार का निर्माण कार्य चालू है।

  • Related Posts

    ममता के गढ़ को ढहाने वाले शुभेंदु अधिकारी ने जताया राजेंद्र राठौड़ का आभार, पढें पूरी खबर

    समाचार गढ़ 5 मई 2026। पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी को भवानीपुर सीट पर भाजपा के शुभेंदु अधिकारी ने बड़े अंतर से हराया, जो सर्वाधिक चर्चित सीट और विजय बन…

    RGHS घोटाला: SOG की कार्रवाई, पूर्व अधीक्षक सहित दो गिरफ्तार

    समाचार गढ़ 5 मई 2026 सीकर। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने राजस्थान गर्वमेंट हेल्थ स्कीम (RGHS) में सामने आए फर्जीवाड़े के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए सीकर के एसके…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ममता के गढ़ को ढहाने वाले शुभेंदु अधिकारी ने जताया राजेंद्र राठौड़ का आभार, पढें पूरी खबर

    ममता के गढ़ को ढहाने वाले शुभेंदु अधिकारी ने जताया राजेंद्र राठौड़ का आभार, पढें पूरी खबर

    RGHS घोटाला: SOG की कार्रवाई, पूर्व अधीक्षक सहित दो गिरफ्तार

    RGHS घोटाला: SOG की कार्रवाई, पूर्व अधीक्षक सहित दो गिरफ्तार

    छात्र को सजा के नाम पर उठक-बैठक: तबीयत बिगड़ी, परिजनों का स्कूल में हंगामा

    छात्र को सजा के नाम पर उठक-बैठक: तबीयत बिगड़ी, परिजनों का स्कूल में हंगामा

    पांच राज्यों के चुनावों में बड़ा उलटफेर, कई दिग्गजों के समीकरण बदले, देखें एक बजे तक के रुझान

    पांच राज्यों के चुनावों में बड़ा उलटफेर, कई दिग्गजों के समीकरण बदले, देखें एक बजे तक के रुझान

    ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट के लिए भाजपा ने संभाग समन्वयकों की घोषणा की

    ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट के लिए भाजपा ने संभाग समन्वयकों की घोषणा की

    एक टक्कर, तीन मौतें: रेलिंग तोड़ 20 फीट नीचे गिरी कार-स्कूटी

    एक टक्कर, तीन मौतें: रेलिंग तोड़ 20 फीट नीचे गिरी कार-स्कूटी
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights