Nature Nature

मठाधिपति परमपूज्य श्रीमत् सद्योजात शंकराश्रम का श्रीडूंगरगढ आगमन, निकली शोभायात्रा, देश-विदेश से पहुँचे श्रद्धालु

Nature

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ। छोटी काशी के नाम से विख्यात श्रीडूंगरगढ कस्बे में चिहुँ ओर आध्यात्मिक कार्यक्रम की छटा प्रतिदिन देखने को मिलती है। ऐसी आध्यात्मिक नगरी में श्री चित्रापुर सारस्वत मठ के मठाधिपति परमपूज्य श्रीमत सद्योजात शंकराश्रम के श्रीडूंगरगढ आगमन पर सकल समाज द्वारा भावभरा स्वागत किया गया। सारस्वत समाज के राजेश शर्मा ने बताया कि स्वामीजी द्वारा शिव महारात्रि के उपलक्ष्य में षष्ठदिवसीय शिव आराधना महोत्सव श्रीडूंगरगढ में आयोजित किया जाएगा। शुक्रवार को स्वामीजी की अगवानी में दोपहर 2बजे वीर तेजाजी मंदिर से शोभायात्रा प्रारम्भ हुई जिसमें हर समाज के व्यक्तियों ने पलक पावड़े बिछाकर स्वामीजी का स्वागत किया। सुनील तावनियाँ ने बताया कि शोभायात्रा घुमचक्कर से होते हुए गाँधीपार्क और वहां से भैरूंजी गली होते हुए दोपहर 4:30बजे माहेश्वरी सेवा सदन, आडसर बास पहुंची। स्वामीजी का जगह-जगह लोगों ने अभिवादन किया। स्वामीजी के स्वागत में लोगों का उत्साह इतना था कि ढाई किलोमीटर की शोभायात्रा को निर्धारित स्थान तक पहुंचने में ढाई घण्टे लगे। स्वामी परमपूज्य श्रीमत सद्योजात शंकराश्रम ने सदन में उपस्थित धर्मावलंबियों को संबोधित करते हुए कहा कि शंकर भगवान की शिवरात्रि एक बड़ा दिवस है। शंकर भगवान भक्तों की भक्ति से प्रसन्न रहते हैं उन्हें किसी भी दिखावे की जरूरत नहीं है। इसके साथ स्वामीजी ने प्रेरणा पाथेय देते हुए व्यक्ति को सदमार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा, भाजपा नेता ताराचन्द सारस्वत, कुंडीय सारस्वत समाज के अध्यक्ष बजरंगलाल ओझा, कांग्रेस नेता केसराराम गोदारा, विमल भाटी, रामचन्द्र राठी, नारायण सारस्वत सहित अनेकों गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। स्वामीजी के दर्शनार्थ क्षेत्र के श्रद्धालुओं सहित देश-विदेश से श्रद्धालु पहुंचे है।

  • Related Posts

    BRICS Summit 2026: ‘4 देशों से 21 देशों का परिवार बना BRICS’, बिजनेस फोरम में PM मोदी ने गिनाईं समूह की खूबियां

    समाचार-गढ़ 10 सितंबर, 2026। नई दिल्ली: दिल्ली में 18वें BRICS शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। सम्मेलन से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन…

    BRICS Summit 2026: पीएम मोदी और पुतिन के बीच 45 मिनट चली अहम बैठक, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

    समाचार-गढ़ 10 सितंबर, 2026। नई दिल्ली: 18वें BRICS शिखर सम्मेलन से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच शुक्रवार को दिल्ली में द्विपक्षीय बैठक हुई।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    BRICS Summit 2026: ‘4 देशों से 21 देशों का परिवार बना BRICS’, बिजनेस फोरम में PM मोदी ने गिनाईं समूह की खूबियां

    BRICS Summit 2026: ‘4 देशों से 21 देशों का परिवार बना BRICS’, बिजनेस फोरम में PM मोदी ने गिनाईं समूह की खूबियां

    BRICS Summit 2026: पीएम मोदी और पुतिन के बीच 45 मिनट चली अहम बैठक, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

    BRICS Summit 2026: पीएम मोदी और पुतिन के बीच 45 मिनट चली अहम बैठक, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

    Share Market Closing: चार हफ्ते बाद थमा बिकवाली का दबाव, सेंसेक्स 138 अंक चढ़ा; जानें टॉप गेनर्स और लूजर्स

    Share Market Closing: चार हफ्ते बाद थमा बिकवाली का दबाव, सेंसेक्स 138 अंक चढ़ा; जानें टॉप गेनर्स और लूजर्स

    BRICS Summit 2026: बलूच नेता ने ब्रिक्स को लिखी चिट्ठी, ‘बलूचिस्तान की आजादी पर करें विचार’

    BRICS Summit 2026: बलूच नेता ने ब्रिक्स को लिखी चिट्ठी, ‘बलूचिस्तान की आजादी पर करें विचार’

    PM Modi ने मंत्रियों को दिए दो बड़े निर्देश, सरकारी वेबसाइट सुधारें और आलोचनाओं का जवाब दें

    PM Modi ने मंत्रियों को दिए दो बड़े निर्देश, सरकारी वेबसाइट सुधारें और आलोचनाओं का जवाब दें

    BRICS Summit 2026: दिल्ली में मोदी-शी और मोदी-पुतिन की अहम मुलाकात, गलवान के बाद रिश्तों से लेकर तेल-रक्षा तक कई मुद्दों पर नजर

    BRICS Summit 2026: दिल्ली में मोदी-शी और मोदी-पुतिन की अहम मुलाकात, गलवान के बाद रिश्तों से लेकर तेल-रक्षा तक कई मुद्दों पर नजर
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights