Nature Nature

राजस्थान के हर विद्यार्थी के बस्ते तक गीता पहुंचाएंगे– संतोष सागर

Nature

समाचार-गढ़, जयपुर। विद्याधर नगर के सेक्टर 7 में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन सनातन धर्म यात्रा समापन पड़ाव में युवा संत संतोष सागर ने कहा कि हमने भौतिक उपलब्धियां तो बहुत प्राप्त करली हैं, लेकिन शास्त्रीय विधान तेजी से लोप हो रहा है। बालक के जन्म के तत्काल बाद ही उसके कान में गायत्री मंत्र का उद्घोष करना चाहिए। ऐसा बालक संस्कारवान बना रहता है। उन्होंने कहा कि दान का भी अपना विधान होता है। दान देनेवाले को अभिमान नहीं होना चाहिए और लेनेवाले को संकोच नहीं होना चाहिए इसलिए दान हमेशा छुपाकर किया जाना चाहिए। भगवद् अवतार का अभीष्ट बताते हुए आपने कहा कि भगवान अविद्या का नाश करने के लिए अवतरण करते हैं।
हर गृहस्थी को यह सावधानी रखने की आवश्यकता है कि घर में अविद्या का प्रवेश नहीं होना चाहिए।
आगामी 28 फरवरी को यहां भव्य गीता महोत्सव में भाग लेने पच्चीस जिलों से आए श्रद्धालुगण श्रीमद्भगवद्गीता को पाठ्यक्रम में लागू करने के लिए प्रांत के मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपेंगे। युवा संत ने अपना मंतव्य दोहराते हुए कहा कि वे जब तक राजस्थान के हर विद्यार्थी के बस्ते तक गीता नहीं पहुंचा देंगे, तब तक अपने लक्ष्य का त्याग नहीं करेंगे। कथा में पथमेड़ा गौशाला से दर्शनानंदजी महाराज का आगमन हुआ।

  • Related Posts

    एक पार्षद ने 18 घंटे में 3 बार बदला रुख, रात BJP तो फिर कांग्रेस और दोपहर में फिर पलटी!

    समाचार-गढ़ 20 सितंबर, 2026। जयपुर नगर निगम चुनाव के नतीजे आने के बाद अब मेयर चुनाव को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी बीच किशनपोल विधानसभा क्षेत्र के…

    Rajasthan Nikay Chunav: महापौर-सभापति चुनाव से पहले गरमाई सियासत, डोटासरा ने सरकार को दी गंभीर चेतावनी

    समाचार-गढ़ 19 सितंबर, 2026। राजस्थान में नगर निकायों के महापौर, सभापति और अध्यक्ष पद के चुनाव से पहले पार्षदों की बाड़ेबंदी और उन्हें अपने पक्ष में बनाए रखने की कोशिशों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Bikaner News: कल बीकानेर आएंगे CM भजनलाल शर्मा, PM मोदी से सीधा संवाद करेंगे 500 लाभार्थी

    Bikaner News: कल बीकानेर आएंगे CM भजनलाल शर्मा, PM मोदी से सीधा संवाद करेंगे 500 लाभार्थी

    यूपी चुनाव से पहले ओवैसी ने खोला बड़ा पत्ता, बोले- ‘अकेले BJP को नहीं रोक सकते’, विपक्षी दलों को दिया ऑफर

    यूपी चुनाव से पहले ओवैसी ने खोला बड़ा पत्ता, बोले- ‘अकेले BJP को नहीं रोक सकते’, विपक्षी दलों को दिया ऑफर

    नदी किनारे बनाया आत्महत्या का वीडियो, मोबाइल फेंका और बाइक छोड़ी… पुलिस तलाशती रही, होटल में मिला युवक

    नदी किनारे बनाया आत्महत्या का वीडियो, मोबाइल फेंका और बाइक छोड़ी… पुलिस तलाशती रही, होटल में मिला युवक

    तीर्थ यात्रा पर निकले बुजुर्ग गलती से पहुंचे बिहार, 19 साल के युवक ने AI से ढूंढ निकाला गांव और परिवार

    तीर्थ यात्रा पर निकले बुजुर्ग गलती से पहुंचे बिहार, 19 साल के युवक ने AI से ढूंढ निकाला गांव और परिवार

    BRICS Export: भारत के लिए खुला बड़ा बाजार? 5 महीने में ऐसा क्या हुआ कि चीन को निर्यात 39% उछल गया

    BRICS Export: भारत के लिए खुला बड़ा बाजार? 5 महीने में ऐसा क्या हुआ कि चीन को निर्यात 39% उछल गया

    Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम

    Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights