Nature Nature

पुलिस को मिलें पर्याप्त संसाधन, ग्रेड पे में हो बढ़ोतरी:- विधायक महिया। अवैध खनन सहित कानून व्यवस्था पर विधानसभा में उठाया मुद्दा

Nature

श्रीडूंगरगढ़़ विधायक गिरधारीलाल महिया ने मंगलवार को विधानसभा में गृह विभाग की अनुदान मांगों पर भाग लेते हुए बीकानेर जिले सहित श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में पुलिसिंग को मजबूत बनाने, पुलिस का ग्रेड पे 3600 करने, अवैध खनन पर रोक लगाने सहित विभिन्न मुद्दों को सदन के पटल पर रखा। विधायक महिया ने नोखा, खाजूवाला, श्रीकोलायत सहित अन्य क्षेत्रों में अवैध खनन पर रोक लगाने की मांग करते हुए कहा कि जब तक पुलिस पर राजनैतिक दबाव बना रहेगा, तब तक पुलिसिंग को मजबूत बनाने की बात बेमानी है। उन्होंने कहा कि जनता द्वारा चुने गये जनप्रतिनिधि पुलिस का मनोबल बढ़ाये ताकि अवैध खनन माफियाओं पर लगाम लगायी जा सकें।
उन्होंने कहा कि श्रीडूंगरगढ़़ क्षेत्र में 30 से अधिक शराब की दुकानें है। विभागीय नियमों के मुताबिक रात्रि 8 बजे के बाद शराब की दुकानें नहीं खोली जा सकती है। किंतु श्रीडूंगरगढ क्षेत्र में देर रात तक शराब की अंधाधुंध बिक्री चलती रहती है। इन दुकानों के विरूद्ध विभागीय अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे है, जिससे शराब माफिया भी पनप गये है।
विधायक महिया ने कहा कि श्रीडूंगरगढ़़ विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले पुलिस थाना क्षेत्र में गुमशुदगी के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। किन्तु पुलिस नाममात्र के मामलों में गुमशुदा बालिकाओं एवं बालकों को बरामद कर पा रही है। इसलिए पुलिस विभाग को गुमशुदगी के मामलों के प्रति गंभीरता बरतने के निर्देश दिये जाने चाहिए और श्रीडूंगरगढ़़ क्षेत्र में पुलिस की नफरी बढ़ाई जावें।
विधायक महिया ने कहा कि आज भी थानों में पर्याप्त संसाधन नहीं होने के कारण भी पुलिस भी विभिन्न मामलों पर समयबद्ध तरीके से कार्यवाही नहीं कर पा रही है। इसलिए वाहनों के अलावा अन्य प्राप्त संसाधन पुलिस को उपलब्ध करवाने होंगे ताकि पुलिसिंग को मजबूत किया जा सकें। विधायक महिया ने कहा कि पिछली भाजपा सरकार के समय अनेक राजनीतिक कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे दर्ज किए गए थे, इसलिए कांग्रेस सरकार को इन मुकदमों को तुरंत प्रभाव से वापस लेना चाहिए।
विधायक महिया ने पुलिस की कठिन परिस्थितियों वाली नौकरी को ध्यान में रखकर पुलिसकर्मियों का ग्रेड पे 3600 करने सहित विभिन्न भत्तों में बढ़ोतरी करने की मांग की।

  • Related Posts

    14 अगस्त को मेघासर में CM भजनलाल की सभा, तैयारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट—पानी से पार्किंग तक के इंतजामों की समीक्षा

    सीईओ जिला परिषद श्रीमती शैलजा पांडे ने अधिकारियों के साथ बैठक कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश समाचार गढ़ बीकानेर, 11 अगस्त। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के 14 अगस्त को मेघासर में प्रस्तावित…

    पश्चिम एशिया संकट का शेयर बाजार पर असर: सेंसेक्स 388 अंक टूटा, निफ्टी 24,500 के नीचे बंद

    समाचार-गढ़ 11 अगस्त, 2026। नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी का असर भारतीय शेयर बाजार पर साफ दिखाई दिया। कारोबार के दौरान…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    14 अगस्त को मेघासर में CM भजनलाल की सभा, तैयारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट—पानी से पार्किंग तक के इंतजामों की समीक्षा

    14 अगस्त को मेघासर में CM भजनलाल की सभा, तैयारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट—पानी से पार्किंग तक के इंतजामों की समीक्षा

    पश्चिम एशिया संकट का शेयर बाजार पर असर: सेंसेक्स 388 अंक टूटा, निफ्टी 24,500 के नीचे बंद

    पश्चिम एशिया संकट का शेयर बाजार पर असर: सेंसेक्स 388 अंक टूटा, निफ्टी 24,500 के नीचे बंद

    रूस से भारत तक चलेगी ट्रेन? मॉस्को ने रखा डायरेक्ट रेल लिंक का प्रस्ताव, होर्मुज संकट के बीच नई कनेक्टिविटी पर नजर

    रूस से भारत तक चलेगी ट्रेन? मॉस्को ने रखा डायरेक्ट रेल लिंक का प्रस्ताव, होर्मुज संकट के बीच नई कनेक्टिविटी पर नजर

    अरुणाचल के नए मैप पर चीन की आपत्ति, भारत अरुणाचल के नए मैप पर चीन की आपत्ति: सीमा वार्ता के बीच भारत ने 27 स्थानों को आधिकारिक नक्शे में जोड़ाके कदम को बताया ‘एकतरफा’: सीमा वार्ता के बीच बढ़ा विवाद

    अरुणाचल के नए मैप पर चीन की आपत्ति, भारत अरुणाचल के नए मैप पर चीन की आपत्ति: सीमा वार्ता के बीच भारत ने 27 स्थानों को आधिकारिक नक्शे में जोड़ाके कदम को बताया ‘एकतरफा’: सीमा वार्ता के बीच बढ़ा विवाद

    अडाणी के खिलाफ अमेरिकी रिश्वत केस खारिज: 2024 में लगे थे आरोप, कोर्ट ने दी केस खत्म करने की मंजूरी

    अडाणी के खिलाफ अमेरिकी रिश्वत केस खारिज: 2024 में लगे थे आरोप, कोर्ट ने दी केस खत्म करने की मंजूरी

    2027 वनडे वर्ल्ड कप के नए फॉर्मेट पर विवाद: स्कॉटलैंड-नीदरलैंड्स ने ICC पर उठाए सवाल, 14 टीमें 3 चरणों में खेलेंगी

    2027 वनडे वर्ल्ड कप के नए फॉर्मेट पर विवाद: स्कॉटलैंड-नीदरलैंड्स ने ICC पर उठाए सवाल, 14 टीमें 3 चरणों में खेलेंगी
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights