Nature Nature

मौसम ने बदली करवट, चिमकी बिजलिया तेज गड़गड़ाहट के साथ हुई बूंदाबांदी

Nature

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज अचानक मौसम ने करवट बदली और आसमान में चिमकती बिजली के बीच तेज गड़गड़ाहट के साथ श्री डूंगरगढ़ क्षेत्र में कई तेज तो कई हल्की बूंदाबांदी हुई। सातलेरा गांव में रुक रुक कर आधे घंटे तक बूंदाबांदी हुई।
मौसम विभाग द्वारा 28 फरवरी से एक मार्च तक हल्की बूंदाबांदी का अलर्ट जारी किया गया था जो बिल्कुल सटीक बैठा। हल्की बूंदाबांदी से किसान वर्ग काफी हर्षित नजर आ रहा है। किसानों का मानना है कि बूंदाबांदी से मौसम में ठंडक बढ़ेगी जो फसलों के लिए संजीवनी बूटी का काम करेगी। किसानों के मुताबिक सबसे ज्यादा गेहूं की फसल के लिए यह बूंदाबांदी फायदेमंद रहेगी।
गौरतलब है कि मौसम विभाग ने सोमवार को अलर्ट जारी करते हुए बताया कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण पश्चिमी राजस्थान के कई हिस्सों में 28 फरवरी से लेकर 1 मार्च तक मौसम बदला रहेगा आसमान में बादल छाने के साथ-साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है जिसके मुताबिक आज मौसम पूरी तरह बदला हुआ नजर आया।

तेज बूंदाबांदी के बाद सातलेरा गांव की गलियों में जमा बरसात का पानी ।फोटो गौरीशंकर तावनिया सातलेरा
फसलों के लिए फायदेमंद साबित होगी बूंदाबांदी । फोटो गौरी शंकर
तेज हवा के साथ शुरू हुई बरसात के बीच गुजरता वाहन । फोटो गौरी शंकर तावनिया
  • Related Posts

    धनतेरस पर सोने-चांदी की धूम, 66 हजार करोड़ तक पहुंची खरीदारी; जानिए क्या बदला इस बार?

    समाचार गढ़ 7 नवंबर 2026। Dhanteras 2026: धनतेरस के मौके पर देशभर के बाजारों में सोने-चांदी की खरीदारी को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। ऑल इंडिया ज्वैलर्स एंड गोल्डस्मिथ…

    ऑपरेशन सफल होते ही सांवलिया सेठ के दरबार पहुंचा भक्त, चढ़ाया 21 ग्राम सोने का दिल

    समाचार गढ़ 7 नवंबर 2026। Rajasthan News: राजस्थान के चित्तौड़गढ़ स्थित प्रसिद्ध श्रीसांवलियाजी मंदिर में आस्था का अनोखा उदाहरण देखने को मिला। जालौर जिले के एक श्रद्धालु ने हार्ट की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    धनतेरस पर सोने-चांदी की धूम, 66 हजार करोड़ तक पहुंची खरीदारी; जानिए क्या बदला इस बार?

    धनतेरस पर सोने-चांदी की धूम, 66 हजार करोड़ तक पहुंची खरीदारी; जानिए क्या बदला इस बार?

    ऑपरेशन सफल होते ही सांवलिया सेठ के दरबार पहुंचा भक्त, चढ़ाया 21 ग्राम सोने का दिल

    ऑपरेशन सफल होते ही सांवलिया सेठ के दरबार पहुंचा भक्त, चढ़ाया 21 ग्राम सोने का दिल

    बीकानेर में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, मुख्य डाकघर के पास चाकूबाजी में युवक की मौत

    बीकानेर में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, मुख्य डाकघर के पास चाकूबाजी में युवक की मौत

    रूस के एक वीटो से अमेरिका का बड़ा प्रस्ताव फेल, 35 साल पुराना UN मिशन भी खत्म; पश्चिमी सहारा में बढ़ा संकट

    रूस के एक वीटो से अमेरिका का बड़ा प्रस्ताव फेल, 35 साल पुराना UN मिशन भी खत्म; पश्चिमी सहारा में बढ़ा संकट

    पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

    पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights