Nature Nature

खुशखबर:- धीरदेसर चोटियान एवं तोलियासर जीएसएस पर पहुंचे ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों ने जताया विधायक महिया का आभार

Nature

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़़ क्षेत्र के गांव धीरदेसर चोटियान एवं तोलियासर में 33/11 केवी जीएसएस शुरू करने हेतु विधायक महिया के लगातार प्रयास से दोनों जीएसएसों पर पावर ट्रांसफार्मर गुरुवार को पहुंच गए है। इन ट्रांसफार्मरों की स्थापना के बाद दोनों नये जीएसएसों से बिजली आपूर्ति सुचारू हो जाएगी। गौरतलब रहे कि दोनों नये जीएसएस शुरू करने के संबंध में गत 28 फरवरी को क्षेत्रीय विधायक गिरधारीलाल महिया ने जयपुर में ऊर्जा मंत्री भंवरसिंह भाटी से उनके विधानसभा चैम्बर में मुलाकात की थी। तब ऊर्जा मंत्री ने विभागीय अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर हफ्तेभर के भीतर पावर ट्रांसफार्मर स्थापित करने के निर्देश दिए थे।
विधायक महिया ने बताया कि तोलियासर व धीरदेसर चोटियान गांव में 33/11 केवी जीएसएसों के फाउंडेशन का निर्माण कार्य पूरा होने के बावजूद पावर ट्रांसफार्मर के अभाव में जीएसएस चालू नहीं होने से ग्रामीणों व किसानों को समस्या हो रही थी। इसको लेकर विधानसभा में करीबन 10 दिन पहले ऊर्जा मंत्री से मुलाकात कर आगामी गर्मी के मौसम को देखते हुए जीएसएस चालू करने की मांग से अवगत करवाया था। जिस पर ऊर्जा मंत्री ने 10 दिनों में ही दोनों जीएसएसों पर पावर ट्रांसफार्मर स्थापित करने का सकारात्मक आश्वासन दिया था। इन निर्देशों पर दोनों जीएसएसों पर नये पावर ट्रांसफार्मर पहुंच गये है।
गर्मी के मौसम को देखते हुए उचित समय पर जीएसएस चालू करवाने के लिए पावर ट्रांसफार्मर दिलवाने पर तोलियासर के एवं धीरदेसर चोटियान के सहित ग्रामीणों तथा किसानों ने आभार व्यक्त किया है। श्याम सुंदर आर्य, रामकरण सहु जगदीश भुवाल, चम्पाराम, फुसा राम,रामचंद्र , कॉपरेटि अध्यक्ष तोलाराम चोटिया, नोरंगलाल शिशपाल, किसन लाल गोमदाराम , मुनिराम पंच ; सांवर मल सहु, श्यामसुंदर, सहीराम सोहनराम, परमेश्वर मेघ.सुखराम बीरबलराम धीरदेसर चोटियान, पूर्व सरपंच समंदर सिंह राठौड़, सुगनाराम चोटिया, तिलोक मेघवाल के ग्रामीणों द्वारा आभार व्यक्त किया गया। तोलियासर के ग्राम सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष भागीरथ सुथार, भागीरथ धतरवाल,चंपालाल सुथार, रामेश्वर सिंह राजपुरोहित (फौजी) आदि ने विधायक का आभार जताया है

  • Related Posts

    ईरानी हमले के डर से ट्रंप ने बदला था विमान, एयरफोर्स वन में सवार होने का सिर्फ दिखावा किया

    समाचार-गढ़ 12 अगस्त, 2026। वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पुष्टि की है कि पिछले महीने तुर्की में NATO सम्मेलन से लौटते समय उन्होंने सुरक्षा कारणों से अपना विमान बदल…

    संसद में 17 दिन का कामकाज: 12 बिल पेश, 7 पास; लोकसभा में सिर्फ 16 घंटे चली कार्यवाही

    समाचार-गढ़ 12 अगस्त, 2026। नई दिल्ली: संसद के मानसून सत्र के अंतिम चरण में सरकार का विधायी कामकाज तो आगे बढ़ा, लेकिन लगातार हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही प्रभावित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ईरानी हमले के डर से ट्रंप ने बदला था विमान, एयरफोर्स वन में सवार होने का सिर्फ दिखावा किया

    ईरानी हमले के डर से ट्रंप ने बदला था विमान, एयरफोर्स वन में सवार होने का सिर्फ दिखावा किया

    संसद में 17 दिन का कामकाज: 12 बिल पेश, 7 पास; लोकसभा में सिर्फ 16 घंटे चली कार्यवाही

    संसद में 17 दिन का कामकाज: 12 बिल पेश, 7 पास; लोकसभा में सिर्फ 16 घंटे चली कार्यवाही

    भारत में बने डिब्बों से दौड़ेगी बांग्लादेश की ट्रेन, 19 कोच का पहला रेक रवाना

    भारत में बने डिब्बों से दौड़ेगी बांग्लादेश की ट्रेन, 19 कोच का पहला रेक रवाना

    10 साल का प्यार शादी में बदला: क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने जॉर्जीना को बनाया जीवनसाथी

    10 साल का प्यार शादी में बदला: क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने जॉर्जीना को बनाया जीवनसाथी

    14 अगस्त को मेघासर में CM भजनलाल की सभा, तैयारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट—पानी से पार्किंग तक के इंतजामों की समीक्षा

    14 अगस्त को मेघासर में CM भजनलाल की सभा, तैयारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट—पानी से पार्किंग तक के इंतजामों की समीक्षा

    पश्चिम एशिया संकट का शेयर बाजार पर असर: सेंसेक्स 388 अंक टूटा, निफ्टी 24,500 के नीचे बंद

    पश्चिम एशिया संकट का शेयर बाजार पर असर: सेंसेक्स 388 अंक टूटा, निफ्टी 24,500 के नीचे बंद
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights