Nature Nature

45 करोड़ रूपये के बजट से बनेगा फ्लाई ऑवर ब्रिज, धरना हुआ स्थगित

Nature

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ के रेलवे फाटक के पास दिए जा रहे धरने के 48वें दिन आज फ्लाई ऑवर ब्रिज निर्माण की मांग पूरी कर ली गई है जिसके बाद धरना स्थगित कर दिया गया है। रेलवे के प्रशासनिक अधिकारी आज धरना स्थल पर पहुंचे थे और जनता की इस मांग को रेलवे के उच्चाधिकारियों तक पहुंचाई थी। श्रीडूंगरगढ़ रेलवे फ्लाईओवर ब्रिज निर्माण संघर्ष समिति के श्याम सुंदर आर्य ने बताया कि सरकार द्वारा यहां पर 7 मीटर चौड़ा एवं 800 मीटर लंबा ओवरब्रिज प्रस्तावित किया गया है। इसके लिए 45 करोड़ रुपए का बजट होगा एवं इस 45 में से 22 करोड़ रुपए रेलवे देगा। इसके अतिरिक्त 9 करोड़ रुपए भूमि अधिग्रहण हेतु भी प्रस्तावित रखे गए है। भारतीय किसान संघ के तोलाराम जाखड़ ने कहा कि फिलहाल धरना स्थगित किया जा रहा है लेकिन जल्द निर्माण शुरू नहीं किया गया तो फिर से धरना व आंदोलन शुरू किया जायेगा। धरने के समाप्ति के दौरान शहीद के पिता कन्हैयालाल सिहाग, व्यापार मंडल अध्यक्ष श्यामसुंदर पारीक, माकपा शहर अध्यक्ष रामेश्वर लाल बाहेती, वरिष्ठ भाजपा नेता किशनाराम गोदारा, पूर्व सरपंच भंवरलाल बाना, भैरालाल जाखड़, बंशीलाल मील, गणेशसिंह राजपूत, श्रवणकुमार भामूं, रामकिशन गावड़िया, विवेक माचरा, धूडाराम डेलू, राजेन्द्र जाखड़ आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम

    समाचार-गढ़ 21 सितंबर, 2026। राजस्थान के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में भारत और अमेरिका की सेनाओं के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास युद्ध अभ्यास 2026 जारी है। अभ्यास के दौरान दोनों…

    Russia Ukraine War: यूक्रेन ने रूस पर बरसाए 1,000 से ज्यादा ड्रोन, मॉस्को पर अब तक का सबसे बड़ा हमला

    समाचार-गढ़ 20 सितंबर, 2026। रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध में ड्रोन हमलों ने एक बार फिर बड़ा रूप ले लिया है। रूस के अधिकारियों के मुताबिक, यूक्रेन ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम

    Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम

    Russia Ukraine War: यूक्रेन ने रूस पर बरसाए 1,000 से ज्यादा ड्रोन, मॉस्को पर अब तक का सबसे बड़ा हमला

    Russia Ukraine War: यूक्रेन ने रूस पर बरसाए 1,000 से ज्यादा ड्रोन, मॉस्को पर अब तक का सबसे बड़ा हमला

    Ajit Doval China Mission: चीन ने जब पकड़ लिया था खुफिया मिशन, डोभाल बोले- ‘मुझे लगा करियर खत्म हो गया’

    Ajit Doval China Mission: चीन ने जब पकड़ लिया था खुफिया मिशन, डोभाल बोले- ‘मुझे लगा करियर खत्म हो गया’

    Afghanistan Pakistan Tension: तालिबान की पाकिस्तान को खुली चेतावनी, हमला किया तो देंगे करारा जवाब; सऊदी से मांगी मध्यस्थता

    Afghanistan Pakistan Tension: तालिबान की पाकिस्तान को खुली चेतावनी, हमला किया तो देंगे करारा जवाब; सऊदी से मांगी मध्यस्थता

    एक पार्षद ने 18 घंटे में 3 बार बदला रुख, रात BJP तो फिर कांग्रेस और दोपहर में फिर पलटी!

    एक पार्षद ने 18 घंटे में 3 बार बदला रुख, रात BJP तो फिर कांग्रेस और दोपहर में फिर पलटी!

    AI Safety: AI की बढ़ती ताकत के साथ सामने आए बड़े खतरे, हैकिंग से लेकर खतरनाक सलाह तक उठे सवाल

    AI Safety: AI की बढ़ती ताकत के साथ सामने आए बड़े खतरे, हैकिंग से लेकर खतरनाक सलाह तक उठे सवाल
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights