Nature Nature

आमजन से मिले आपदा प्रबंधन मंत्री, सुनी समस्याएं

Nature

आमजन से मिले आपदा प्रबंधन मंत्री, सुनी समस्याएं
समाचार-गढ़, बीकानेर, 10 मार्च। आपदा प्रबंधन एवं सहायता विभाग मंत्री श्री गोविंद राम मेघवाल ने शनिवार को अपने आवास पर आमजन से मुलाकात की तथा उनकी समस्याएं सुनी। इस दौरान श्री मेघवाल ने हाल ही के बजट में मुख्यमंत्री द्वारा खाजूवाला की जनता को दी गई सौगातों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा दूरस्थ गांवों में शिक्षा और चिकित्सा जैसी आधारभूत सुविधाओं के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। सीमांत क्षेत्रों में नई स्कूलें और चिकित्सा केंद्र खोले गए हैं तथा आवश्यकता के अनुसार इन्हें क्रमोन्नत किया गया है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण जनप्रतिनिधि, ग्रामीण क्षेत्रों में राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार में भागीदारी निभाएं और पात्र लोगों को इनका लाभ दिलाने की पहल करें। उन्होंने कहा कि यह योजनाएं ग्रामीणों के जीवन स्तर को सुधारने में सहायक साबित हुई हैं। इस दौरान उन्होंने आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान ग्रामीणों ने मंत्री श्री मेघवाल का स्वागत किया।

Related Posts

ACB का बड़ा एक्शन: PWD के एक्सईएन और दलाल 33 लाख की रिश्वत केस में पकड़े गए

समाचार गढ़, 11 अप्रैल 2026।राजधानी जयपुर में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) के एक एक्सईएन और उसके दलाल को…

भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

समाचार गढ़ | 10 अप्रैल 2026, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ तहसील के गांव लिखमादेसर में पूनमचंद रामनिवास तिवाड़ी परिवार द्वारा आयोजित श्रीराम कथा में शुक्रवार को भावनाओं से ओत-प्रोत और प्रेरणादायक प्रसंग…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

ACB का बड़ा एक्शन: PWD के एक्सईएन और दलाल 33 लाख की रिश्वत केस में पकड़े गए

ACB का बड़ा एक्शन: PWD के एक्सईएन और दलाल 33 लाख की रिश्वत केस में पकड़े गए

भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, डिलाइट स्पा से चार गिरफ्तार

स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, डिलाइट स्पा से चार गिरफ्तार

दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, 1 लोग हुए घायल

दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, 1 लोग हुए घायल

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बीकानेर दौरे की तैयारियां, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बीकानेर दौरे की तैयारियां, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights