Nature Nature

देश भर में धूमधाम से मनाई गई बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर की 132वीं जयंती

Nature

देश भर में धूमधाम से मनाई गई बाबा साहेब डॉ अंबेडकर की 132 वीं जयंती

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। आज देश भर मे बाबा साहेब डॉ अंबेडकर की 132 वीं जयंती बड़े धूमधाम के साथ मनाई गई।
श्री डूंगरगढ़ क्षेत्र में बाबा साहेब की जयंती पर गांव गांव में याद कर बाबा साहेब डॉ अंबेडकर के पद चिन्हों पर चलने का आह्वान किया गया ।आज श्री डूंगरगढ़ सहित क्षेत्र के मोमासर , ठुकरियासर, बिग्गा, सातलेरा,जाखासर,रीड़ी, धर्मास ,सहित कई गांवो मे बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की 132 वीं जयंती बड़े धूमधाम के साथ मनाई गई।
श्री डूंगरगढ़ के गांव सातलेरा में भीम युवा संगठन द्वारा बाबा साहेब की जयंती पर रैली निकाली गई। गले में नीले रंग का दुपट्टा धारण किए हुए युवाओं की नाचती गाती टोली हाथो में लहराता हुआ नीले रंग का झंडा जय भीम के लगते जयकारों के बीच रैली गांव की मुख्य गलियों से होते हुए मेघवाल मोहल्ले में पहुंची जहां समाज के लोगो द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। सरपंच रामप्यारी देवी जाखड़ ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प एवं माला अर्पित करते हुए बाबा साहेब डॉ अंबेडकर से शिक्षा लेते हुए जीवन में ग्रहण करने की बात कही । ग्रामीणों ने संविधान रचयिता बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को पुष्प अर्पित कर याद किया।ग्रामीणों ने सरपंच रामप्यारी देवी जाखड़ से गांव में अंबेडकर भवन बनाने की मांग की। ग्रामीणों ने सरपंच रामप्यारी देवी जाखड़ से गांव में अंबेडकर भवन बनाने की मांग की ।

इस अवसर पर सेवा निवृत शिक्षक मालाराम, आर्मी से रिटायर्ड वारंट ऑफीसर मोहनलाल लिखाला, परताराम, मघाराम, सोहनलाल, अन्नाराम, जैसा राम, लिखमाराम, भंवर लाल, गिरधारी लाल, आसाराम, किसनाराम, सरवन कुमार, बीरबल राम, अंदाराम, पुजारी रेवंत राम, भंवर लाल, ओंकारमल, ओम प्रकाश, बिरमाराम,तथा युवा भीम संगठन के सदस्य सहित सैकड़ों की तादाद में ग्रामीण उपस्थित रहे।

बाबा साहेब डॉ अंबेडकर की 132 वीं जयंती पर सातलेरा गांव गांव में भीम युवा संगठन द्वारा निकाली गई रैली।

बाबा साहेब डॉ भीम राव अम्बेडकर की जयंती पर सातलेरा गांव में पुष्पांजलि अर्पित करते हुए ग्रामीण ।

  • Related Posts

    एक अनजान लिंक और खाते से 1.30 लाख साफ! बच्चों के मोबाइल से जुड़ा साइबर ठगी का मामला

    समाचार गढ़ 17 नवंबर 2026। बीकानेर के गंगाशहर थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति के बैंक खाते से अज्ञात व्यक्ति ने धोखाधड़ी कर…

    सरपंच बनने की ऐसी होड़! एक पंचायत में 43 प्रत्याशी, चुनाव चिह्न ढूंढते हुए चकरा गया दिमाग

    समाचार गढ़ 17 नवंबर 2026। राजस्थान पंचायत चुनाव में सवाई माधोपुर की एक ग्राम पंचायत का चुनाव इन दिनों चर्चा में है। यहां सरपंच पद के लिए एक-दो नहीं, बल्कि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एक अनजान लिंक और खाते से 1.30 लाख साफ! बच्चों के मोबाइल से जुड़ा साइबर ठगी का मामला

    एक अनजान लिंक और खाते से 1.30 लाख साफ! बच्चों के मोबाइल से जुड़ा साइबर ठगी का मामला

    सरपंच बनने की ऐसी होड़! एक पंचायत में 43 प्रत्याशी, चुनाव चिह्न ढूंढते हुए चकरा गया दिमाग

    सरपंच बनने की ऐसी होड़! एक पंचायत में 43 प्रत्याशी, चुनाव चिह्न ढूंढते हुए चकरा गया दिमाग

    एक हाथी के पीछे पूरा वन विभाग! 16 लोगों की मौत के बाद 100 से ज्यादा जवानों ने संभाला मोर्चा

    एक हाथी के पीछे पूरा वन विभाग! 16 लोगों की मौत के बाद 100 से ज्यादा जवानों ने संभाला मोर्चा

    टिहरी गढ़वाल में भीषण बस हादसा, पुल से 100 मीटर नीचे खाई में गिरी बस; 8 लोगों की मौत

    टिहरी गढ़वाल में भीषण बस हादसा, पुल से 100 मीटर नीचे खाई में गिरी बस; 8 लोगों की मौत

    कुलगाम हमले का बदला! लश्कर कमांडर लतीफ भट समेत दो आतंकी ढेर, 6 दिन से चल रहा था सर्च ऑपरेशन

    कुलगाम हमले का बदला! लश्कर कमांडर लतीफ भट समेत दो आतंकी ढेर, 6 दिन से चल रहा था सर्च ऑपरेशन

    LoC पर आधी रात संदिग्ध हलचल से अलर्ट हुई सेना, जवानों ने दागीं करीब 24 गोलियां; पुंछ में सर्च ऑपरेशन जारी

    LoC पर आधी रात संदिग्ध हलचल से अलर्ट हुई सेना, जवानों ने दागीं करीब 24 गोलियां; पुंछ में सर्च ऑपरेशन जारी
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights