Nature Nature

17-18 अप्रेल की खास खबरें

Nature

राठौड़ के जन्मदिवस पर श्रीडूंगरगढ़ में आयोजित रक्तदान शिविर में रिकॉर्ड तोड़ 851 यूनिट रक्त संग्रहित

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। यहां राजस्थान विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ के जन्म दिवस के उपलक्ष में सोमवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। श्री डूंगरगढ़ पंचायत समिति के पूर्व प्रधान छैलू सिंह शेखावत के नेतृत्व में यहां के बिग्गा बास स्थित महेश भवन में आयोजित इस रक्तदान शिविर में पार्टी कार्यकर्ताओं सहित अन्य संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बहुत ही जोश और उत्साह के साथ 851 यूनिट रक्तदान कर समाज के प्रति अपने उत्तरदायित्व का निर्वहन किया। शिविर में मातृशक्ति ने भी रक्तदान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया वही झिलमिलाती गर्मी के बावजूद भी दूरदराज के गांवों से भी कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर रक्तदान किया। सुबह 10 बजे शुरू हुआ रक्तदान शिविर शाम 6:30 बजे तक चला। इस इस बीच राजेंद्र राठौड़ की धर्मपत्नी श्रीमती चांद कंवर भी चुरू से श्री डूंगरगढ़ के शिविर स्थल पर पहुंची और शिविर का अवलोकन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रक्तदान एक महादान है और इससे बड़ा कोई दान नहीं है। पार्टी के जितने भी युवा, नौजवान, महिलाओं – पुरुषों ने साहब के जन्मदिन पर रक्तदान कर हमारे ऊपर जो उपकार किया है उसके लिए हम आप सबके हमेशा ऋणी रहेंगे। इस दौरान उन्होंने रक्त दाताओं को रक्तदान के प्रमाण पत्र भी दिए। शिविर में बीकानेर पीबीएम अस्पताल की ब्लड यूनिट एवं संजीवनी ब्लड सेंटर की टीम द्वारा रक्त संग्रहित किया गया। इस दौरान रक्तदाताओं का मनोबल बढ़ाने पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा पहुंचे। वहीं पूर्व भाजपा अध्यक्ष ताराचंद सारस्वत, पूर्व चेयरमैन शिव स्वामी, पूर्व जिलाध्यक्ष रामगोपाल सुथार, वरिष्ठ भाजपा नेता किशनाराम गोदारा, पूर्व जिलामंत्री कुम्भाराम सिद्ध, छात्र नेता मांगीलाल गोदारा, हेमनाथ जाखड़, रामदेव बोहरा, गजानन्द बोहरा, सरपंच जसवीर सारण, सरपंच मोहन स्वामी, सरपंच प्रतिनिधि शिव जोशी, सरंपच प्रतिनिधि भागीरथसिंह, पूर्व सरपंच रतन सिंह, देहात मंडल संयोजक महेंद्र सिंह, लकेश चौधरी सहित पार्टी पदाधिकारी जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

आज श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र से सैकड़ों वाहनों से हजारों की संख्या में बीकानेर पहुंचेंगे भाजपा कार्यकर्ता

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। यहां भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में सोमवार को पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई जिसमें आज मंगलवार को बीकानेर में आयोजित होने वाले जनाक्रोश महा घेराव को लेकर चर्चा हुई तथा विधानसभा क्षेत्र के सभी गांव से बीकानेर के लिए रवाना होने वाले बसों एवं वाहनों रूट को अंतिम रूप दिया गया। इस दौरान यात्रा को लेकर बैनर का विमोचन किया गया। सारस्वत ने बताया की श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में गांवो और शहर से ज्यादा से ज्यादा संख्या में पार्टी कार्यकर्ता सुबह 11 बजे बीकानेर जनआक्रोश महा घेराव में शामिल होंगे । प्रदेश की भ्रष्ट कांग्रेस सरकार के कुशासन के खिलाफ़,किसानों के फ़सल खराबे के मुआवजे सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर बीकानेर कलेक्ट्री कार्यालय के सामने 18 अप्रैल को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी सहित प्रदेश और जिला पदाधिकारी के नेतृत्व में होगा जनाक्रोश का महा घेराव जिसमें बड़ी संख्या में होंगे कार्यकर्ता शामिल होंगे।

गुसाईंसर बड़ा में हुआ पांच गांवों की प्रतिभाओं का सम्मान

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। ग्राम पंचायत गुसाईंसर बड़ा के सरपंच श्री सत्यनारायण सारस्वत ने अपनी ग्राम पंचायत सहित 5 गांवो(गुसाईंसर बड़ा, डेलवा, लाधड़िया, लोढेरा, मणकरासर) के सरकारी नौकरी में नवचयनित कुल 17 प्रतिभाओं को सम्मानित किया।सरपंच साहब ने प्रत्येक प्रतिभाओं को प्रशस्ति पत्र, मुमेंडो और 1100 रुपए प्रोत्साहन राशि के रूप में प्रदान किए।सरपंच साहब ने बताया की इस प्रकार के आयोजन से नए बच्चे प्रोत्साहित होकर सरकारी नौकरी की तैयारी के प्रति आकर्षित होंगे और भविष्य में विभिन्न पदों पर चयनित होकर ग्रामीण अंचल का नाम रोशन करेंगे।इस दौरान काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हुवे और सभी प्रतिभाओं को बधाईयां दी।हरीश सारस्वत ने बताया की सम्मान समारोह के दौरान 7 रेलवे विभाग,2 ग्राम विकास अधिकारी,1 इनकम टैक्स विभाग,2 एयरफोर्स,2 पीटीआई,2 राजस्थान पुलिस और 1 भारतीय सेना में चयनित प्रतिभाओं का सम्मान हुआ।

सैन समाज ने तीसरी बार चुना अध्यक्ष, अध्यक्ष ने जताया आभार

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। आडसर बास के सैन मंदिर में सैन समाज ने सैनजी महाराज की 723वीं जन्म जयंति धूमधाम से मनाई गई। रविवार रात मंदिर प्रांगण में जागरण का आयोजन किया गया तो वहीं जागरण में श्रद्धालु रात भर भजनों पर खूब झुमे और आनन्द लिया। सभी सुबह महाआरती में शामिल हुए। आज सुबह मन्दिर प्रांगण में सैन समाज के नागरिकों द्वारा सामाजिक बैठक का आयोजन किया गया। इस जयंती पर केक भी काटा गया।

इस बैठक में समाज ने तीसरी बार ओमप्रकाश नाई (फूलभाटी) को अध्यक्ष चुना है। समाज ने सर्वसम्मति से ओमप्रकाश पर भरोसा जताते हुए निर्विरोध अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी। समाज ने ओमप्रकाश नाई के पिछले दोनों कार्यकाल के दौरान समाज के लिए किए गए अनेक सामाजिक कार्यों की प्रशंसा की और आगे भी इसी तरह कार्य करते रहने की बात कहते हुए आगे के कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी तो फूलभाटी ने भी सभी का आभार जताया और समाज के विकास के लिए निष्ठा व लगन से कार्य करने की बात की।

इस दौरान पूर्व विधायक किसनाराम नाई ने कहा कि समाजसेवा सर्वोपरि है समाज उत्थान के लिए युवकों को आगे आकर सेवा भावना से कार्य करने की बात कही। बिसुका सदस्य विमल भाटी ने कहा कि समाज के लोग पढ़ लिखकर अपने भविष्य का निर्माण करें। पूर्व पार्षद आशीष जाड़ीवाल ने कहा कि समाज में एकता रखते हुए आपस में मिल जुलकर एक-दूसरे का सहयोग करने की बात कही।

बैठक में पूर्व विधायक किशनाराम नाई ने युवाओं को समाज से जुड़ने की बात कहते हुए समाज उत्थान में अपना योगदान देने का आह्वान किया। इस दौरान बिसूका सदस्य विमल भाटी, आशीष जाड़ीवाल, मांगीलाल टोकसिया, किशनलाल जाखड़, हड़मानमल टोकसिया, बजरंगलाल जाखड़, शंकरलाल खीची, सेवाराम धांधल, किशनलाल चौहान, रामलाल फूलभाटी, मोनू सिंगराजभाटी, सत्यनारायण परिहार, भगवानाराम गोला, हरिराम गोला, मोहनलाल गोला, लाखुराम गहलोत, सैलून यूनियन अध्यक्ष राकेश गहलोत, महेन्द्र गोला, रामलाल गोला, बंशीलाल टोकसिया, सुशील कुमार टोकसिया, आनंद मारु, खेमाराम टाक, किशनलाल फूलभाटी, लक्ष्मण बापेऊ, रामकिशन देरासर, लखासर के सीताराम गहलोत, कल्याणसर से हंसराज जाखड़, राजूराम गहलोत, मूलचंद टाक, शिवरतन गहलोत, लालचंद फुलभाटी, शिवरतन लीलड़िया सहित अनेक समाज के लोग उपस्थित रहे।

Related Posts

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में ‘हिंदुत्व मुर्दाबाद’ के नारे का आरोप, 300 लोगों पर FIR

समाचार-गढ़ 19 अक्टूबर, 2026। गोवा की राजधानी पणजी में मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हुए विरोध प्रदर्शन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। पुलिस ने प्रदर्शन…

Pakistan News: असीम मुनीर के बाद अब जनरल आमिर रजा का सख्त संदेश, परमाणु माहौल में युद्ध को लेकर क्या बोले?

समाचार-गढ़ 19 अक्टूबर, 2026। Pakistan Army News: पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर परमाणु हथियारों और सैन्य ताकत का जिक्र करते हुए विरोधियों को कड़ा संदेश दिया गया है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में ‘हिंदुत्व मुर्दाबाद’ के नारे का आरोप, 300 लोगों पर FIR

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में ‘हिंदुत्व मुर्दाबाद’ के नारे का आरोप, 300 लोगों पर FIR

Pakistan News: असीम मुनीर के बाद अब जनरल आमिर रजा का सख्त संदेश, परमाणु माहौल में युद्ध को लेकर क्या बोले?

Pakistan News: असीम मुनीर के बाद अब जनरल आमिर रजा का सख्त संदेश, परमाणु माहौल में युद्ध को लेकर क्या बोले?

Delhi IGI Airport News: फ्लोर स्प्रिंग के अंदर छिपाकर लाया 4 करोड़ का सोना, दुबई से आए यात्री के सामान में मिला 3.20 किलो गोल्ड

Delhi IGI Airport News: फ्लोर स्प्रिंग के अंदर छिपाकर लाया 4 करोड़ का सोना, दुबई से आए यात्री के सामान में मिला 3.20 किलो गोल्ड

Russia Oil News: रूसी तेल से बने ईंधन का पश्चिमी देशों को निर्यात 43% बढ़ा, मुकेश अंबानी की जामनगर रिफाइनरी सबसे आगे

Russia Oil News: रूसी तेल से बने ईंधन का पश्चिमी देशों को निर्यात 43% बढ़ा, मुकेश अंबानी की जामनगर रिफाइनरी सबसे आगे

Pakistan News: दुनिया के 10 बड़े खाद्य संकट वाले देशों में पाकिस्तान, 1.06 करोड़ लोगों पर संकट

Pakistan News: दुनिया के 10 बड़े खाद्य संकट वाले देशों में पाकिस्तान, 1.06 करोड़ लोगों पर संकट

Gwalior Accident: मंदिर जा रहे 15 श्रद्धालुओं की मौत, अब अस्पताल में परिजनों का फूटा गुस्सा; बोले- बच्चों के इलाज में हुई देरी

Gwalior Accident: मंदिर जा रहे 15 श्रद्धालुओं की मौत, अब अस्पताल में परिजनों का फूटा गुस्सा; बोले- बच्चों के इलाज में हुई देरी
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights