Nature Nature

गौवंश के लिए आस्था और सेवा का संगम: मालू परिवार ने सातलेरा गौशाला में शुरू कराया नलकूप खुदाई कार्य

Nature

समाचार गढ़, 30 जून 2025, श्रीडूंगरगढ़। धर्म नगरी श्रीडूंगरगढ़ के मालू परिवार द्वारा आज एक अच्छा योगदान देते हुए गौ वंश के हितार्थ सराहनीय कार्य का शुभारंभ किया। श्रीडूंगरगढ़ के कन्हैयालाल मालू परिवार द्वारा आज गांव सातलेरा की श्री शिव गौ शाला में पुनीत कार्य करते हुए गौ शाला में गौ वंश के लिए पानी की समस्या को दूर करने के लिए नलकूप खुदाई का काम शुरू करवाया। श्रीडूंगरगढ़ के भामाशाह कन्हैयालाल मालू परिवार ने पंडित सत्यनारायण तावनियां के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन कर नलकूप खुदाई का कार्य प्रारंभ करवाया। श्री शिव गौ शाला समिति के अध्यक्ष गिरधारीलाल जाखड़ ने बताया कि गांव सातलेरा की श्री शिव गौ शाला में पानी की भारी दिक्कत हो रही थी गांव में एक नलकूप होने के कारण गौ शाला में पानी नहीं पहुंच रहा था जिसके कारण गौ शाला में पानी के टैंकर डलवा कर गौवंश के लिए पानी की व्यवस्था करनी पड़ रही थी गौ शाला समिति के सदस्य पानी की समस्या को देखते हुए भामाशाह कन्हैयालाल मालू से मिलकर समस्या बताई। भामाशाह कन्हैयालाल मालू परिवार ने तुरंत ही गौ शाला में नलकूप की स्वीकृति देते हुए शीघ्र ही नलकूप का निर्माण कराने का आश्वासन दिया। आज सुबह श्री शिव गौ शाला में शुभ मुहूर्त भामाशाह कन्हैयालाल मालू परिवार द्वारा विशेष पूजा अर्चना के साथ नलकूप खुदाई का काम शुरू कर दिया गया। मालू परिवार द्वारा इस पुनीत कार्य के दौरान मालू परिवार के सदस्यों सहित ग्राम पंचायत जैसलसर के सरपंच प्रतिनिधि भीखराज जाखड़, ग्राम विकास अधिकारी पिंकू प्रजापत, श्री शिव गौ शाला समिति के अध्यक्ष गिरधारीलाल जाखड़, जगदीश प्रसाद राणा,खुमाराम जाखड़, महावीर सिंह राठौड़, देवी सिंह राठौड़, खेताराम जाखड़, बजरंगलाल, ओमप्रकाश तावनियां, सत्यनारायण तावनियां, उदाराम जाखड़, रूपाराम बंजारा सहित ग्रामीण उपस्थित रहे। गांव सातलेरा के ग्रामीणों ने गौ शाला में नलकूप बनाने के लिए श्रीडूंगरगढ़ के भामाशाह कन्हैयालाल मालू परिवार का आभार व्यक्त किया। नलकूप खुदाई शुभारंभ के अवसर पर भामाशाह कन्हैयालाल मालू परिवार द्वारा उपस्थित सभी को प्रसाद वितरण किया गया।

  • Related Posts

    9 से 25 सितंबर तक चला राजस्थान का निकाय चुनावी दौर, 309 निकायों में 10,245 वार्डों की तस्वीर हुई साफ

    9 से 25 सितंबर तक चला राजस्थान का निकाय चुनावी दौर, 309 निकायों में 10,245 वार्डों की तस्वीर हुई साफ समाचार गढ़ 25 सितंबर 2026। राजस्थान में नगरीय निकाय चुनाव…

    Indus Water Treaty: पाकिस्तान के जल संकट की असली वजह क्या? भारत पर आरोपों के बीच बड़ा सवाल

    समाचार-गढ़ 25 सितंबर, 2026। भारत और पाकिस्तान के बीच सिंधु जल संधि (Indus Waters Treaty) को लेकर विवाद एक बार फिर चर्चा में है। 1960 में हुई इस संधि के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    9 से 25 सितंबर तक चला राजस्थान का निकाय चुनावी दौर, 309 निकायों में 10,245 वार्डों की तस्वीर हुई साफ

    9 से 25 सितंबर तक चला राजस्थान का निकाय चुनावी दौर, 309 निकायों में 10,245 वार्डों की तस्वीर हुई साफ

    Indus Water Treaty: पाकिस्तान के जल संकट की असली वजह क्या? भारत पर आरोपों के बीच बड़ा सवाल

    Indus Water Treaty: पाकिस्तान के जल संकट की असली वजह क्या? भारत पर आरोपों के बीच बड़ा सवाल

    Indus Water Treaty: पाकिस्तान के जल संकट की असली वजह क्या? भारत पर आरोपों के बीच बड़ा सवाल

    Indus Water Treaty: पाकिस्तान के जल संकट की असली वजह क्या? भारत पर आरोपों के बीच बड़ा सवाल

    Rajasthan Panchayat Election 2026: आरक्षण लॉटरी पूरी, 7,200 महिला सरपंच और 65 हजार से ज्यादा महिला वार्ड पंच बनेंगी

    Rajasthan Panchayat Election 2026: आरक्षण लॉटरी पूरी, 7,200 महिला सरपंच और 65 हजार से ज्यादा महिला वार्ड पंच बनेंगी

    नेतन्याहू का दुनिया भर के यहूदियों को संदेश, बोले- डरे नहीं, डटकर खड़े हों

    नेतन्याहू का दुनिया भर के यहूदियों को संदेश, बोले- डरे नहीं, डटकर खड़े हों

    Rajasthan Panchayat Election: निकाय चुनाव के बाद BJP ने बदली रणनीति, नितिन नबीन के जयपुर दौरे में आज क्या होगा?

    Rajasthan Panchayat Election: निकाय चुनाव के बाद BJP ने बदली रणनीति, नितिन नबीन के जयपुर दौरे में आज क्या होगा?
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights