Nature Nature

बिग्गाबास के सूर्या पब्लिक स्कूल में सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम व पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित, प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

Nature

बिग्गाबास के सूर्या पब्लिक स्कूल में सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम व पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित, प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का हुआ सम्मान
समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। कस्बे के बिग्गाबास स्थित सूर्या पब्लिक स्कूल में शनिवार को विद्यार्थियों के लिए सांस्कृतिक एवं पुरस्कार वितरण समारोह उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर माहौल को उल्लासमय बना दिया।

समारोह को संबोधित करते हुए संस्था प्रधान मूलचंद स्वामी ने कहा कि वर्तमान समय प्रतिस्पर्धा का युग है, ऐसे में विद्यार्थियों को निरंतर कड़ी मेहनत, अनुशासन और लगन के साथ तैयारी करते हुए आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि लक्ष्य स्पष्ट हो और प्रयास निरंतर हों तो सफलता निश्चित मिलती है।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा सामूहिक एवं एकल नृत्य, नाटक और गायन की आकर्षक प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्हें उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों ने खूब सराहा। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।

इस अवसर पर गत बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह के सफल आयोजन में विद्यालय स्टाफ की सक्रिय भूमिका रही।

कार्यक्रम में दिलीप कुमार मीणा, नदीम चेजारा, बाबूलाल स्वामी, मनीषा दर्जी, अंकिता प्रजापत, वंदिता स्वामी, जगदीश प्रजापत, दिव्या स्वामी एवं नीतू सोनी सहित अन्य शिक्षकों ने अपनी सहभागिता निभाई।

  • Related Posts

    ईरान-इजराइल युद्ध का असर: 2200 स्टेपी ईगल ने बीकानेर में डाला डेरा, एक्सपर्ट्स हैरान

    ईरान-इजराइल युद्ध का असर: 2200 स्टेपी ईगल ने बीकानेर में डाला डेरा, एक्सपर्ट्स हैरान समाचार गढ 28 मार्च 2026। मध्य-पूर्व में चल रहे Iran–Israel conflict के असर अब राजस्थान में…

    आज ‘अर्थ ऑवर’: रात 8:30 से 9:30 बजे तक बंद रहेंगी अनावश्यक लाइटें

    आज ‘अर्थ ऑवर’: रात 8:30 से 9:30 बजे तक बंद रहेंगी अनावश्यक लाइटें समाचार गढ 28 मार्च 2026। ऊर्जा संरक्षण और बिजली की बचत को बढ़ावा देने के लिए आज,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ईरान-इजराइल युद्ध का असर: 2200 स्टेपी ईगल ने बीकानेर में डाला डेरा, एक्सपर्ट्स हैरान

    ईरान-इजराइल युद्ध का असर: 2200 स्टेपी ईगल ने बीकानेर में डाला डेरा, एक्सपर्ट्स हैरान

    आज ‘अर्थ ऑवर’: रात 8:30 से 9:30 बजे तक बंद रहेंगी अनावश्यक लाइटें

    आज ‘अर्थ ऑवर’: रात 8:30 से 9:30 बजे तक बंद रहेंगी अनावश्यक लाइटें

    1 अप्रैल से जयपुर के कई हाईवे पर टोल महंगा, भारी वाहनों पर बढ़ा बोझ

    1 अप्रैल से जयपुर के कई हाईवे पर टोल महंगा, भारी वाहनों पर बढ़ा बोझ

    तेज आंधी-बारिश का दौर शुरू: राजस्थान में बदलेगा मौसम, ओलावृष्टि की चेतावनी, किसानों को अलर्ट

    तेज आंधी-बारिश का दौर शुरू: राजस्थान में बदलेगा मौसम, ओलावृष्टि की चेतावनी, किसानों को अलर्ट

    ईरान का 83वां मिसाइल हमला: ‘थैंक्यू इंडिया’ लिखकर भेजे गए मिसाइल, वीडियो वायरल

    ईरान का 83वां मिसाइल हमला: ‘थैंक्यू इंडिया’ लिखकर भेजे गए मिसाइल, वीडियो वायरल

    जोधपुर एयरपोर्ट एक महीने बंद: 29 मार्च से उड़ानें ठप, यात्रियों को होगी भारी परेशानी

    जोधपुर एयरपोर्ट एक महीने बंद: 29 मार्च से उड़ानें ठप, यात्रियों को होगी भारी परेशानी
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights