Nature Nature

स्कूल की जरूरत सुनते ही आगे आया श्रीडूंगरगढ़ का युवा, उपलब्ध करवाया जरूरी सामान, पढ़े पॉजिटिव ख़बर

Nature

समाचार गढ़, 25 अगस्त 2025। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के युवाओं में अब सामाजिक सरोकारों के प्रति जागरूकता तेजी से बढ़ रही है। जहां पहले समाजसेवा का दायित्व मुख्य रूप से बड़े-बुजुर्ग संभालते थे, अब युवा पीढ़ी भी शिक्षा, पर्यावरण और जनसेवा में बढ़-चढ़कर योगदान दे रही है। इसी कड़ी में कालूबास निवासी युवा महेंद्र पुत्र प्रहलाद राय पारीक ने अपने सामाजिक उत्तरदायित्व का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए कालू बास, वार्ड 4, गोगामेडी स्थित महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम गवर्नमेंट स्कूल को आवश्यक सामग्री उपलब्ध करवाई है।
प्रिंसिपल बबीता द्वारा स्कूल में एक अलमारी, एक पंखा और एक कैंपर की आवश्यकता जताने पर महेंद्र पारीक ने न केवल तुरंत सहयोग किया, बल्कि छात्रों की सुविधा को देखते हुए एक अलमारी, दो कैंपर और एक पंखा भेंट किया। इस अवसर पर पार्षद संतोष बोहरा, श्रीभगवान बोहरा, सुभाष प्रजापत, राजू बोहरा व मदन सोनी, भरत जोशी सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर स्कूल प्रांगण में पौधारोपण कर शिक्षा के साथ पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया। इस अवसर पर प्रिंसिपल बबीता ने आभार जताते हुए कहा कि समाज के युवा जब इस तरह से शिक्षा और बच्चों के भविष्य के प्रति संवेदनशील होते हैं, तो यह पूरे समाज के लिए प्रेरणा का कार्य है। आज हमारे विद्यालय को जरूरी सामग्री मिलने से बच्चों का शैक्षिक वातावरण और बेहतर बनेगा। इस दौरान स्कूल स्टाफ रेणु कुमारी, गायत्री गोदारा, राजेन्द्र सिंह, मुनेश कुमारी, छगन लाल और समीर खान भी मौजूद रहे। महेंद्र पारीक का यह प्रयास न केवल छात्रों के लिए सहूलियत लेकर आया बल्कि युवाओं के लिए एक प्रेरणास्रोत भी बना। उनकी इस पहल से यह संदेश निकलकर आया कि गांव और कस्बों में यदि युवा आगे आएं तो शिक्षा और समाज दोनों का भविष्य उज्जवल बन सकता है।

  • Related Posts

    BRICS Summit: आर्कटिक में भारत-रूस की बड़ी डील की तैयारी! NSR से यूरोप की दूरी 40% तक घटेगी, खनिजों का भी खजाना

    समाचार-गढ़ 3 सितंबर, 2026। नई दिल्ली: भारत और रूस के रिश्तों में ऊर्जा, रक्षा और कारोबार के बाद अब आर्कटिक क्षेत्र भी सहयोग का बड़ा केंद्र बनता नजर आ रहा…

    Abhinandan Varthaman: 22 साल बाद एयरफोर्स से विदाई, अब Fly91 में कमर्शियल पायलट बनेंगे अभिनंदन

    समाचार-गढ़ 3 सितंबर, 2026। नई दिल्ली: 2019 के भारत-पाकिस्तान हवाई संघर्ष में अपनी बहादुरी से देश का नाम रोशन करने वाले वीर चक्र विजेता ग्रुप कैप्टन अभिनंदन वर्धमान ने भारतीय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    BRICS Summit: आर्कटिक में भारत-रूस की बड़ी डील की तैयारी! NSR से यूरोप की दूरी 40% तक घटेगी, खनिजों का भी खजाना

    BRICS Summit: आर्कटिक में भारत-रूस की बड़ी डील की तैयारी! NSR से यूरोप की दूरी 40% तक घटेगी, खनिजों का भी खजाना

    Abhinandan Varthaman: 22 साल बाद एयरफोर्स से विदाई, अब Fly91 में कमर्शियल पायलट बनेंगे अभिनंदन

    Abhinandan Varthaman: 22 साल बाद एयरफोर्स से विदाई, अब Fly91 में कमर्शियल पायलट बनेंगे अभिनंदन

    Iran Conflict: कुवैत पर ईरान का मिसाइल-ड्रोन हमला, यमन में हूतियों ने दागीं 10 बैलिस्टिक मिसाइलें; बढ़ा तनाव

    Iran Conflict: कुवैत पर ईरान का मिसाइल-ड्रोन हमला, यमन में हूतियों ने दागीं 10 बैलिस्टिक मिसाइलें; बढ़ा तनाव

    राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO बने एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा, बैठक में लगी मुहर

    राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO बने एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा, बैठक में लगी मुहर

    Share Market Today: अमेरिका-ईरान तनाव का असर, सेंसेक्स 374 अंक टूटा; अडानी पोर्ट्स ने संभाला मोर्चा

    Share Market Today: अमेरिका-ईरान तनाव का असर, सेंसेक्स 374 अंक टूटा; अडानी पोर्ट्स ने संभाला मोर्चा

    राम मंदिर ट्रस्ट में 3 नए ट्रस्टी शामिल, महेश भागचंदका समेत इन नामों को मिली जिम्मेदारी

    राम मंदिर ट्रस्ट में 3 नए ट्रस्टी शामिल, महेश भागचंदका समेत इन नामों को मिली जिम्मेदारी
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights