Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में भव्य श्री मद्भागवत कथा, प्राण प्रतिष्ठा और जागरण महोत्सव का होगा आयोजन

Nature

समाचार गढ़, 22 दिसम्बर 2024। श्रीडूंगरगढ़ के मिंगसरिया रोड स्थित बाल गोपाल गौशाला समिति में 15 जनवरी 2025 को विशाल जागरण और प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस महोत्सव में 8 जनवरी 2025 से 14 जनवरी 2025 तक श्रीमद् भागवत कथा का वाचन होगा, जिसे रतनगढ़ के प्रसिद्ध कथावाचक श्री कृष्णकांत जी महाराज प्रस्तुत करेंगे। 15 जनवरी को सुबह 11.15 बजे श्री राधा कृष्ण भगवान और गौ माता की मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा समारोह संपन्न होगा। जागरण में गौ भक्त ओमप्रकाश मुंडेल, नागौर की प्रसिद्ध कलाकार सुनीता स्वामी और राजू स्वामी अपनी प्रस्तुतियां देंगे। इस अवसर पर श्री श्री 108 श्री ओमदास महाराज, तारातरा मठ के महंत श्री प्रतापपुरी महाराज, बाल साध्वी हेमलता बाई महाराज और जसनाथ संप्रदाय के महंत संत श्री सुरजीत नाथ सहित कई साधु-संतों का आगमन होगा। गौशाला समिति के अध्यक्ष तुलछाराम प्रजापत, मुनीराम गोदारा, राजकुमार गोदारा, रामावतार प्रजापत और पूनमचंद ज्याणी ने बताया कि इस आयोजन के लिए सभी संतों और भक्तों को आमंत्रित किया गया है। समिति के सदस्य संदीप सिंह मिंगसरिया ने इसे धार्मिक और सांस्कृतिक समर्पण का प्रतीक बताया और सभी धर्मप्रेमियों से इस पावन अवसर पर उपस्थित होने की अपील की है।

Related Posts

जंग का 27वां दिन: अमेरिका की धमकी, ईरान का इनकार—तनाव चरम पर, शांति दूर!

समाचार गढ़ 26 मार्च 2026। अमेरिका–इजराइल और ईरान के बीच जारी युद्ध का आज 27वां दिन है और हालात लगातार तनावपूर्ण बने हुए हैं। अमेरिका ने ईरान को सख्त चेतावनी…

97.67% के साथ आकांक्षा सैनी बनी टॉपर, मदर केडी स्कूल का 100% रहा परिणाम

समाचार गढ़ 26 मार्च 2026, श्रीडूंगरगढ़। मंगलवार को घोषित दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में कस्बे के मोमासर बास स्थित मदर केडी उच्च माध्यमिक शिक्षण संस्थान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जंग का 27वां दिन: अमेरिका की धमकी, ईरान का इनकार—तनाव चरम पर, शांति दूर!

जंग का 27वां दिन: अमेरिका की धमकी, ईरान का इनकार—तनाव चरम पर, शांति दूर!

97.67% के साथ आकांक्षा सैनी बनी टॉपर, मदर केडी स्कूल का 100% रहा परिणाम

97.67% के साथ आकांक्षा सैनी बनी टॉपर, मदर केडी स्कूल का 100% रहा परिणाम

97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights