Nature Nature

आस्था का महाकाफिला, पल्लू धाम के लिए रवाना हुआ 19वीं फेरी का पैदल यात्री संघ

Nature

समाचार गढ़, 24 सितम्बर 2025, श्रीडूंगरगढ़। कस्बे का आडसर बास माताजी मंदिर बुधवार सुबह भक्ति और श्रद्धा से सराबोर हो उठा। मंदिर प्रांगण से जयकारों की गूंज के बीच पल्लू धाम के लिए विशाल पैदल यात्री संघ रवाना हुआ। पूजा-अर्चना के बाद जब श्रद्धालुओं ने भगवा ध्वज थामकर यात्रा का शुभारंभ किया तो पूरा वातावरण धार्मिक उल्लास से गूंज उठा। संघ के श्याम जोशी ने बताया कि यह 19वीं फेरी है। पैदल यात्री 29 सितम्बर को पल्लू धाम पहुंचकर माताजी के दरबार में शीश नवाएंगे। यात्रा मार्ग में श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए भक्ति का माहौल बनाएंगे। इस यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए हैं। संघ के यात्री ढोल-नगाड़ों और माताजी के जयकारे लगाते हुए निकले। पल्लू धाम पहुंचने पर भक्ति संध्या का आयोजन होगा। श्रद्धालुओं का मानना है कि इस यात्रा से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

  • Related Posts

    बेरोजगारी भत्ते में बड़ा बदलाव! पुराना पोर्टल बंद, नए नियमों से कई होंगे बाहर

    समाचार गढ़, 21 अप्रैल 2026। राजस्थान में बेरोजगारी भत्ते को लेकर सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। EEMS 1.0 पोर्टल को बंद कर दिया गया है और अब मई महीने…

    जिस पर था बैन, अब वही बनेगी पढ़ाई का सहारा!, कोर्ट के फैसले के बाद बड़ा बदलाव

    समाचार गढ़, 21 अप्रैल 2026। राजस्थान के सरकारी स्कूलों में अब शिक्षक दोबारा पासबुक के जरिए पढ़ाई करवा सकेंगे। लंबे समय से लागू प्रतिबंध को हटाते हुए शिक्षा विभाग ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बेरोजगारी भत्ते में बड़ा बदलाव! पुराना पोर्टल बंद, नए नियमों से कई होंगे बाहर

    बेरोजगारी भत्ते में बड़ा बदलाव! पुराना पोर्टल बंद, नए नियमों से कई होंगे बाहर

    जिस पर था बैन, अब वही बनेगी पढ़ाई का सहारा!, कोर्ट के फैसले के बाद बड़ा बदलाव

    जिस पर था बैन, अब वही बनेगी पढ़ाई का सहारा!, कोर्ट के फैसले के बाद बड़ा बदलाव

    जयपुर में सस्ता IPL: छात्रों को आधी कीमत से भी कम में मिलेगा मैच का मजा

    जयपुर में सस्ता IPL: छात्रों को आधी कीमत से भी कम में मिलेगा मैच का मजा

    चुनावी रणनीति को धार देने में जुटी भाजपा, मंडल प्रभारियों की सूची जारी

    चुनावी रणनीति को धार देने में जुटी भाजपा, मंडल प्रभारियों की सूची जारी

    पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग, पीएम का दौरा स्थगित, कल होना था उद्घाटन

    पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग, पीएम का दौरा स्थगित, कल होना था उद्घाटन

    स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार तीन की मौत, शादी समारोह में काम पर जा रहे थे

    स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार तीन की मौत, शादी समारोह में काम पर जा रहे थे
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights