Nature Nature

घर घर पहुंच रही है कांग्रेस के दिवानों की टोली, मिल रहा है अपार स्नहे, सरकार की योजनाएं हर जन तक पहुंचाने से कर रहे है पार्टी को मजबूत

Nature

घर घर पहुंच रही है कांग्रेस के दिवानों की टोली, मिल रहा है अपार स्नहे, सरकार की योजनाएं हर जन तक पहुंचाने से कर रहे है पार्टी को मजबूत
समाचार-गढ़, 10 अगस्त 2023, श्रीडूंगरगढ़। उत्साह से भरे कार्यकर्ता, गाड़ियों का काफीला, कांग्रेस पार्टी के जयकारों की गूंज और सरकार की योजनाएं हर जन तक पहुंचा कर, हर पात्र नागरिक को इन योजनाओं का लाभ सुनिश्चित कर पार्टी को मजबूत करने के लिए घर घर पहुंच रहे कांग्रेस पार्टी के दिवानों की टोली। यही देखने को मिल रहा है क्षेत्र के विभिन्न गांवों में और मौका है प्रदेश कांग्रेस सदस्य हरिराम बाना की अगुवाई में चल रहे हर घर राहत अभियान का। इस अभियान के दूसरे दिन गुरूवार को बाना सहित अनेकों कार्यकर्ताओं की टोली गावं गुंसाईसर बड़ा, डेलवां, लाधडिया, बीरमसर, जालबसर एवं धोलिया में पहुंची। इन गांवों के घर-घर, ढ़ाणी ढ़ाणी तक कार्यकर्ताओं ने सरकार की योजनाओं की पुस्तिका वितरण की एवं राज्य सरकार की लोककल्याणकारी योजनाओं को लगातार जारी रखवाने के लिए राजस्थान में कांग्रेस की सरकार पुन: दोहराने के संकल्प करवाए। इस मौके पर इन गांवों में वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं, नेताओं ने युवाओं की इस पहल को प्रशंसनीय बताया एवं आगामी चुनावों में एकजुटता के साथ पार्टी को विजयी बनाने की बात कही। इस दौरान विक्रमसिंह कोटडिया, ओमप्रकाश जाखड़, दिनेश पिलानियां, तुलछीराम जाखड़, बीरबल साईं, भागीरथ गोदारा, रोहित गुर्जर, किशन वाल्मीकि, राहुल वाल्मीकि, प्रकाश चोटिया, बलवीर, गणपत जाखड़, अमित मीणा, कृष्णा चांवरिया, बजरंगलाल चोटिया, सूरज चोटिया, मदन चोटिया, बाबूलाल चोटिया, कुलदीप चांवरिया, सुरेश चोटिया, दुर्गाराम सांसी सहित कांग्रेस, यूथ कांग्रेस, एनएनयूआई, सेवादल आदि पार्टी संगठनों के कार्यकर्ता एवं हर गांव में बनाए हुए यूथ कांग्रेस के बूथ कार्यकारिणी सदस्य, कार्यकर्ता शामिल रहे।

  • Related Posts

    विधायक सारस्वत से मिले पदाधिकारी, दिया आमंत्रण, 25 को होगा अधिवेशन

    समाचार गढ़ 2 अप्रैल 2026। बीकानेर के गोगागेट के पास स्थित माली समाज भवन में 25 अप्रैल को बीकानेर जिला विद्युत अधिवेशन आयोजित किया जाएगा। इसको लेकर आज विद्युत विभाग…

    जिला कलेक्टर ने देशनोक स्थित करणी माता मंदिर में किए दर्शन, उप तहसील का निरीक्षण

    समाचार गढ़ बीकानेर, 2 अप्रैल 2026। जिला कलेक्टर निशांत जैन ने गुरुवार को देशनोक स्थित विश्व प्रसिद्ध करणी माता मंदिर पहुंचकर मां करणी के दर्शन किए। मंदिर प्रन्यास अध्यक्ष बादल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विधायक सारस्वत से मिले पदाधिकारी, दिया आमंत्रण, 25 को होगा अधिवेशन

    विधायक सारस्वत से मिले पदाधिकारी, दिया आमंत्रण, 25 को होगा अधिवेशन

    जिला कलेक्टर ने देशनोक स्थित करणी माता मंदिर में किए दर्शन, उप तहसील का निरीक्षण

    जिला कलेक्टर ने देशनोक स्थित करणी माता मंदिर में किए दर्शन, उप तहसील का निरीक्षण

    शैलजा पाण्डे ने संभाला जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का पदभार

    शैलजा पाण्डे ने संभाला जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का पदभार

    निशांत जैन ने संभाला जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट का पदभार

    निशांत जैन ने संभाला जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट का पदभार

    SI भर्ती को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, सभी प्रभावित अभ्यर्थियों को परीक्षा में बैठने की अनुमति

    SI भर्ती को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, सभी प्रभावित अभ्यर्थियों को परीक्षा में बैठने की अनुमति

    पंचायत और निकाय चुनाव को लेकर हाई कोर्ट ने जारी किया अवमानना नोटिस, पढ़े पूरी खबर

    पंचायत और निकाय चुनाव को लेकर हाई कोर्ट ने जारी किया अवमानना नोटिस, पढ़े पूरी खबर
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights