Nature Nature

टीएसएस में नि:शुल्क चिकित्सा एवं परामर्श शिविर का आयोजन, करीब 400 मरीजो ने स्वास्थ्य लाभ किया प्राप्त। राजस्थान पत्रिका स्थापना दिवस पर कार्यक्रम…

Nature

समाचार-गढ़, 10 अगस्त, श्रीडूंगरगढ़। राजस्थान पत्रिका के 37 वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला में गुरुवार को कस्बे के तुलसी मेडिकल एंड रिसर्च सेंटर में निशुल्क सामान्य चिकित्सा एवं परामर्श शिविर का आयोजन हुआ। राजस्थान पत्रिका ओर तुलसी सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित इस शिविर का उद्धघाटन
अस्पताल प्रशासक सूर्यप्रकाश गांधी ओर समाजसेवी तुलसीराम चोरड़िया ने किया। साध्वी दीपयशा ओर सम्पतप्रभा द्वारा मंगल पाठ सुनाया गया। इस अवसर पर वर्चुअल रूप से जुड़े संस्थान के अध्यक्ष भीखमचंद पुगलिया ने राजस्थान पत्रिका के सामाजिक सरकारों की तारीफ करते हुए कहा कि निष्पक्ष खबरों की दुनिया में पत्रिका ने अपनी अलग पहचान स्थापित की है। पत्रिका खबरों के साथ साथ सामाजिक सरोकार के कार्यो में भी अव्वल स्थान पर है। मंत्री धर्मचंद धाड़ेवा भी कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से शामिल हुए। अस्पताल प्रशासक सूर्यप्रकाश गांधी व राजस्थान पत्रिका संवाददाता संजय पारीक ने बताया कि प्रातः 9.30 से दोपहर 2 बजे तक आयोजित निशुल्क सामान्य चिकित्सा एवं परामर्श शिविर में 385 मरीजो ने स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया। शिविर में मरीजो की बीपी व शुगर की जांच भी निशुल्क की गई। उद्धघाटन के अवसर पर साहित्यकार डॉ. मदन सैनी,दीपक पुगलिया,मोहनलाल सेठिया,तोलाराम पुगलिया,अमरचंद बोथरा,डॉ. जहांगीर पांचीलाल सिंघी ओर प्रधानमंत्री जन औषधी केंद्र संचालक किशोर मारू सहित कस्बे के प्रबुद्धजन उपस्थित रहे। शिविर में डॉ. एन पी मारू, डॉ. अंकित स्वामी,डॉ.प्रीति अग्रवाल,डॉ. आर के सुथार,डॉ.गौरव सिंघल ओर डॉ. प्रवीण कुमार गुप्ता अपनी सेवाएं दी।

राजस्थान पत्रिका के 37 वें स्थापना दिवस के मौके पर तुलसी सेवा संस्थान में निशुल्क शिविर का उद्घाटन करते अस्पताल प्रशासन सूर्य प्रकाश गांधी व वरिष्ठ समाजसेवी तुलसीराम चौरड़िया व अतिथि।
निःशुल्क शिविर में साध्वी मंगल पाठ सुनाते हुए
निःशुल्क शिविर में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ.आर के सुथार बच्चों को देखते हुए।
निःशुल्क शिविर में एन पी मारू मरीज को देखते हुए।
निशुल्क शिविर में बड़ी संख्या में परामर्श के लिए पहुंचे मरीज
निःशुल्क शिविर में डॉ.प्रीति अग्रवाल महिलाओं का चेकअप करते हुए।
दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. गौरव सिंघल
शिविर में डॉ. अंकित स्वामी मरीज महिला को चेकअप करते हुए।
  • Related Posts

    E20 Petrol पर 31 अगस्त को बड़ा अपडेट! सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई, गाड़ी मालिकों के लिए क्या उठी मांग?

    समाचार-गढ़ 29 अगस्त, 2026। पेट्रोल में इथेनॉल मिलाने को लेकर 31 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई होगी। याचिका में मांग की गई है कि देश के हर पेट्रोल…

    आपके खाने के पैकेट पर आने वाला है बड़ा बदलाव, ये लाल निशान किस बात का देगा अलर्ट?

    समाचार-गढ़ 29 अगस्त, 2026। अगर किसी पैकेज्ड फूड में नमक, चीनी या सैचुरेटेड फैट तय सीमा से ज्यादा हुआ, तो उसके पैकेट के सामने लाल रंग का षटकोणीय चेतावनी लेबल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    E20 Petrol पर 31 अगस्त को बड़ा अपडेट! सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई, गाड़ी मालिकों के लिए क्या उठी मांग?

    E20 Petrol पर 31 अगस्त को बड़ा अपडेट! सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई, गाड़ी मालिकों के लिए क्या उठी मांग?

    आपके खाने के पैकेट पर आने वाला है बड़ा बदलाव, ये लाल निशान किस बात का देगा अलर्ट?

    आपके खाने के पैकेट पर आने वाला है बड़ा बदलाव, ये लाल निशान किस बात का देगा अलर्ट?

    सितंबर में संसद का स्पेशल सेशन? महिला कोटा बिल पर सरकार की बड़ी तैयारी, अब सिर्फ इस ‘परीक्षा’ का इंतजार

    सितंबर में संसद का स्पेशल सेशन? महिला कोटा बिल पर सरकार की बड़ी तैयारी, अब सिर्फ इस ‘परीक्षा’ का इंतजार

    BRICS समिट में भारत रखने जा रहा बड़ा एजेंडा, अपनी करेंसी से कारोबार और सप्लाई चेन पर क्या होगा फैसला?

    BRICS समिट में भारत रखने जा रहा बड़ा एजेंडा, अपनी करेंसी से कारोबार और सप्लाई चेन पर क्या होगा फैसला?

    आधी रात 2 EV शोरूम में लगी भीषण आग, 40 गाड़ियां हुईं खाक; करोड़ों का नुकसान

    आधी रात 2 EV शोरूम में लगी भीषण आग, 40 गाड़ियां हुईं खाक; करोड़ों का नुकसान

    शेयर बाजार में फिर बढ़ा दबाव, निफ्टी 24,100 के नीचे बंद; 28 अगस्त को कैसी रहेगी बाजार की चाल?

    शेयर बाजार में फिर बढ़ा दबाव, निफ्टी 24,100 के नीचे बंद; 28 अगस्त को कैसी रहेगी बाजार की चाल?
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights